होमबिज़नेस227 वर्षीय हवामहल: एक अनोखी खिड़की जहां से पूरा जयपुर दिखता है
बिज़नेस

227 वर्षीय हवामहल: एक अनोखी खिड़की जहां से पूरा जयपुर दिखता है

जयपुर के हवामहल में बनी एक छोटी सी खिड़की ने इंटरनेट पर वायरल हो गई है, जिसके पीछे पूरा जयपुर दिख रहा है। यह खिड़की ऐसी थी जिससे रानियां पर्दे में रहते हुए जयपुर को देख सकें और कोई उन्हें न देख सके।

Navbharat Times के अनुसार13 जुलाई 2026 को 03:06 pm बजे
227 वर्षीय हवामहल: एक अनोखी खिड़की जहां से पूरा जयपुर दिखता है

सौजन्य से:- Navbharat Times

Hawa Mahal: जयपुर में बने किले और पुश्तैनी इमारतें अक्सर हैरान करती हैं। यहां इस तरह का कंस्ट्रक्शन किया गया है जो सालों पहले एक मुश्किल काम था लेकिन किया गया। आज की पीढ़ी इनको देखकर चौंकेगी ही। ऐसा ही चौंकाने वाला झरोखा इन दिनों इंटरनेट पर छाया हुआ है।

जयपुर घूमने जाओ तो इतना कुछ देखने को मिलता है कि एक बार में सबकुछ देख पाना संभव नहीं हो पाता है। इसलिए तो आप भले जयपुर गए हों लेकिन छोटे दरवाजों वाली झरोखेनुमा खिड़की नहीं देखी होगी। ये आकार में छोटी है लेकिन इससे पूरा जयपुर नजर आता है। इसका एक वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब चक्कर लगा रहा है।

दिखेगा पूरा जयपुर

वीडियो जीवन खन्ना व्लॉग से शेयर किए गए इस वीडियो में सबसे पहले एक छोटी सी खिड़की दिखती है। इसके दरवाजे 1 फीट से ज्यादा बड़े नहीं थे। ऐसा लग रहा था, इसके पीछे क्या ही होगा। लेकिन नहीं ये सोचने वाले गलत हैं।

फिर दरवाजा खुला तो

इसके बाद दरवाजा खोला गया तो सभी हैरान रह गए। इस एक झरोखे से जयपुर का एक बड़ा क्षेत्र नजर आ रहा था। ऊंचाई की वजह से काफी दूर तक का जयपुर दिख रहा था।

माना जाता है कि ये झरोखे रानियों के लिए बनाए गए थे ताकि वो पर्दे में रहते हुए जयपुर को देख सकें। ये आकार में छोटे और ऊंचाई पर हैं नीचे खड़े किसी भी शख्स के लिए रानियों को देख पाना संभव नहीं था।

227 साल पुराना हवामहल

हवामहल का निर्माण महाराज सवाई प्रताप सिंह ने 1799 में कराया था। अब तक इसे बने 227 साल हो चुके हैं। इसका मकसद महिलाओं के लिए ऐसी जगह बनाना था जहां से वो नीचे देख सकें लेकिन नीचे से कोई उन्हें न देख सके। ये 5 मंजिल इमारत है जिसमें 953 झरोखे हैं।

लेखक के बारे मेंचयनिकाचयनिका निगम मीडिया इंडस्ट्री में पिछले 17 सालों से हैं। लाइफस्टाइल, ब्यूटी, हेल्थ, जैसे फीचर लेखों के साथ समाचार की दुनिया में करियर शुरू किया। सिटी रिपोर्टिंग में भी स्टिंग ऑपरेशन सहित कई प्रभावी लेख लिखे। कुछ दिन सिटी डेस्क का हिस्सा रहते हुए एडिटिंग में भी हाथ आजमाया। पिछले 10 सालों से फ्रीलांस काम करते हुए प्रिंट और डिजिटल मीडिया का हिस्सा रही हैं। खासतौर पर एंटरटेनमेंट, ट्रेवल, टेक, रिलेशनशिप, लाइफस्टाइल, ब्यूटी जैसे विषयों पर लिखा है। इनका पसंदीदा विषय रिलेशनशिप है, जिसमें पेरेंट्स और बच्चों की मानसिक स्थिति को देखते हुए इन्होंने कई लेख लिखे हैं।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Viralकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें