होमक्राइममोमोज गर्ल पर पुलिस की बर्बरता
क्राइम

मोमोज गर्ल पर पुलिस की बर्बरता

जयपुर की मोमोज गर्ल रेशु पर पुलिस की कथित बर्बरता का वीडियो सामने आया है, जिसमें खौलते पानी से झुलसने के बाद वह दर्द से करहा रही है, नवभारत टाइम्स.कॉम के अनुसार पुलिसकर्मियों ने सीएम सिक्योरिटी के नाम पर ठेले को हटाने की कोशिश की।

Navbharat Times के अनुसार24 जून 2026 को 03:59 pm बजे
मोमोज गर्ल पर पुलिस की बर्बरता

सौजन्य से:- Navbharat Times

खौलते पानी से झुलसी जयपुर की मोमोज गर्ल रेशु का वीडियो आया सामने, पुलिस पर भड़के लोग, बोल- CM को बताएंगे करतूत

Authored by: खुशेंद्र तिवारी|नवभारतटाइम्स.कॉम•

जयपुर के जगतपुरा में मोमोज वेंडर रेशु गुप्ता पर सीएम भजनलाल शर्मा के काफिले की सुरक्षा के नाम पर पुलिसिया कार्रवाई का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में लोग इस पूरे घटनाक्रम पर गुस्सा जाहिर करते दिख रहे हैं।

वीडियो सामने आने के बाद बढ़ा लोगों का गुस्सा

दरअसल, इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसे बताया जा रहा है कि वहां मौजूद लोगों ने ही बना लिया था। वीडियो में पुलिसकर्मी ठेले हटाने को लेकर कहते नजर आते हैं। वहीं दूसरी ओर महिला के दर्द से करहाने की आवाज सुनाई दे रही है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग नाराजगी जता रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि गरीब लोगों के साथ सीएम सिक्योरिटी के नाम पर ऐसी बर्बरता सही नहीं है। वायरल वीडियो की नवभारत टाइम्स ऑनलाइन पुष्टि नहीं करता है।पुलिस के बर्ताव पर लोग दिखे गुस्सा

इस पूरे वीडियो में यह भी देखने को मिल रहा है कि यहां पुलिस के बर्ताव से लोग गुस्सा है। वीडियो में कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि वो इस पूरे मामले को प्रदेश के सीएम भजनलाल शर्मा तक भी पहुंचाने की कोशिश करेंग। युवती पर खौलता पानी डालने की सच्चाई क्या है, हालांकि ये तो जांच का विषय है। लेकिन वीडियो देखने के बाद पता चलता है कि यहां लोग पुलिस के बर्ताव से काफी नाराज थे। लोगों ने यह तक कहा कि इस वीडियो को सीएम को भेजेंगे। पुलिस गाड़ी का नंबर नोट करने ककी बात भी कुछ करते नजर आए। मामला रामनगरिया थाने में दर्ज

बड़ी बहन खुशबू ने रामनगरिया थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उन्होंने पुलिसकर्मियों से हाथ जोड़कर थोड़ा समय मांगा था। उन्होंने कहा था कि बर्तन में पानी बेहद गर्म है, थोड़ा संभलकर हटाने दें। लेकिन ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने बिना कोई चेतावनी दिए जबरदस्ती की और ठेले को जोरदार धक्का दे दिया। धक्का लगते ही खौलता हुआ पानी रेशु के हाथ, छाती, पेट और जांघ पर गिर गया। वह दर्द से चीख उठी, लेकिन सिस्टम अपनी रफ्तार में आगे बढ़ गया।कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें