CJP बोली-आंदोलन से जुड़े स्टूडेंट्स को परेशान कर रही राजस्थान-पुलिस: घरों में जाना और फोन करना बंद करें, वरना वापस प्रोटेस्ट करेंगे - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Police Harassing NEET Students | CJP Ashutosh Ranka Warning CJP बोली-आंदोलन से जुड़े स्टूडेंट्स को परेशान कर रही राजस्थान-पुलिस:घरों में जाना और फोन करना बंद करें, वर…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Rajasthan Police Harassing NEET Students | CJP Ashutosh Ranka Warning
CJP बोली-आंदोलन से जुड़े स्टूडेंट्स को परेशान कर रही राजस्थान-पुलिस:घरों में जाना और फोन करना बंद करें, वरना वापस प्रोटेस्ट करेंगे
- कॉपी लिंक
नीट पेपर लीक के खिलाफ लंबे आंदोलन के बाद हुए केस वापसी के समझौते की पालना पर अब कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सवाल उठाए हैं। CJP ने राजस्थान पुलिस पर आंदोलन से जुड़े स्टूडेंट्स को परेशान करने का आरोप लगाते हुए रवैया सुधारने की चेतावनी दी है।
सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका ने वीडियो के जरिए बयान जारी कर राजस्थान पुलिस पर स्टूडेंट्स के घर जाकर और उन्हें कॉल कर परेशान करने का आरोप लगाया है।
आशुतोष रांका ने कहा- राजस्थान की हमारी कोर टीम के कुछ लोगों के घरों पर पुलिस लगातार पहुंच रही है। उन्हें कॉल करके परेशान कर रही है। हम उम्मीद करते हैं कि केंद्र सरकार जो लिखित समझौता हुआ था, वह भी जल्द रिलीज करेगी।
रांका बोले- 25 जुलाई के समझौते का सम्मान करें केंद्र और राज्य सरकारें
रांका ने कहा- हमारी प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद और उससे पहले स्टूडेंट्स के खिलाफ जितने भी केस थे, बिहार सरकार ने उन्हें वापस ले लिया है। पश्चिम बंगाल में भी सारी एफआईआर वापस ले ली गई हैं।
हम केंद्र सरकार और राज्य सरकारों से मांग करते हैं कि आप स्टूडेंट्स और युवाओं को टारगेट नहीं करें। केंद्र और राज्य सरकारें 25 जुलाई को जो हमारा समझौता हुआ था, उसका सम्मान करें।
राजस्थान में भी हुआ था प्रदर्शन
नीट पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर चले धरने में राजस्थान से कई स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था। जयपुर सहित राजस्थान के बड़े शहरों में भी स्टूडेंट्स ने प्रदर्शन किए थे।
जयपुर में जवाहर सर्किल पर सीजेपी से जुड़े स्टूडेंट्स ने कई दिनों तक प्रदर्शन करने के साथ धरना दिया था। CJP का आरोप है कि राजस्थान पुलिस अलग-अलग जिलों में स्टूडेंट्स को परेशान कर रही है।
…….
ये खबर भी पढ़िए…
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया, जयपुर में छात्रों का जश्न:शहीद स्मारक पर स्टूडेंट्स ने किया डांस; कोटा-सीकर में आतिशबाजी, कांग्रेस ने विजय मार्च निकाला
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद छात्रों ने जश्न मनाया। बड़ी संख्या में छात्रों ने नाच-गाकर अपनी खुशी का इजहार किया। (पढ़िए पूरी खबर)
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान पुलिस पर छात्रों का आरोप, 'अगवा' की चेतावनी

कोटा के एक गांव में घुसा मगरमच्छ तो समाजसेवी, हयात खान ने कंधे पर उठा कर किया रेस्क्यू

मकान का सेटबैक छोड़ने के विवाद में बुजुर्ग की हत्या: उदयपुर में पड़ोसी ने दो लोगों के साथ मिलकर जमकर पीटा; आरोपी मौके से फरार - Udaipur News


