होमशिक्षा-करियरराजस्थान CET परीक्षा की तारीख बदली, 40 लाख अभ्यर्थियों पर असर; नया शेड्यूल
शिक्षा-करियर

राजस्थान CET परीक्षा की तारीख बदली, 40 लाख अभ्यर्थियों पर असर; नया शेड्यूल

राजस्थान CET परीक्षा की तारीख बदली, 40 लाख अभ्यर्थियों पर असर; नया शेड्यूल राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के चेयरमैन आलोक राज के अनुसार, प्रदेश में फिलहाल निकाय और पंचायत चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। चुनावों के दौरान बड़ी…

livehindustan.com के अनुसार22 सितंबर 2026 को 11:04 am बजे
राजस्थान CET परीक्षा की तारीख बदली, 40 लाख अभ्यर्थियों पर असर; नया शेड्यूल

सौजन्य से:- livehindustan.com

राजस्थान CET परीक्षा की तारीख बदली, 40 लाख अभ्यर्थियों पर असर; नया शेड्यूल

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के चेयरमैन आलोक राज के अनुसार, प्रदेश में फिलहाल निकाय और पंचायत चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। चुनावों के दौरान बड़ी संख्या में सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाती है।

राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने समान पात्रता परीक्षा यानी CET की दोनों स्तर की परीक्षाओं की प्रस्तावित तारीखों में बदलाव करने का फैसला किया है। परीक्षा की तारीखों में बदलाव का सीधा असर प्रदेश के 40 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों पर पड़ेगा। खास बात यह है कि जिस परीक्षा का आयोजन अक्टूबर में होना था, अब उसके लिए अभ्यर्थियों को दिसंबर तक इंतजार करना होगा। वहीं ग्रेजुएशन लेवल CET की परीक्षा अब जनवरी 2027 में कराई जाएगी।

चुनावों के बीच बदला CET का शेड्यूल

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के चेयरमैन आलोक राज के अनुसार, प्रदेश में फिलहाल निकाय और पंचायत चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। चुनावों के दौरान बड़ी संख्या में सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाती है। दूसरी ओर, CET जैसी बड़ी परीक्षा के आयोजन के लिए भी बड़ी संख्या में कर्मचारियों और अधिकारियों की आवश्यकता होती है।

चुनावी प्रक्रिया और परीक्षा आयोजन की व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने दोनों CET परीक्षाओं की प्रस्तावित तारीखों को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। इससे अब अभ्यर्थियों को परीक्षा की तैयारी के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा।

अक्टूबर में होने वाली परीक्षा अब दिसंबर में

CET सीनियर सेकेंडरी लेवल की परीक्षा पहले 23 से 25 अक्टूबर 2026 के बीच आयोजित होना प्रस्तावित थी। लेकिन अब इस परीक्षा को आगे बढ़ा दिया गया है।

बोर्ड के नए प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, CET सीनियर सेकेंडरी लेवल की परीक्षा 1 से 3 दिसंबर 2026 के बीच आयोजित कराई जाएगी। इस परीक्षा के लिए करीब 24 लाख 50 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

यानी अक्टूबर में परीक्षा की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों को अब दिसंबर तक का अतिरिक्त समय मिल गया है। इस दौरान अभ्यर्थी अपने सिलेबस का दोबारा रिवीजन करने के साथ मॉक टेस्ट और पुराने पेपर भी हल कर सकते हैं।

ग्रेजुएशन CET के लिए भी बढ़ा इंतजार

CET ग्रेजुएशन लेवल के अभ्यर्थियों को भी परीक्षा के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा। यह परीक्षा पहले 1 से 3 दिसंबर 2026 के बीच प्रस्तावित थी। लेकिन अब इसे भी आगे बढ़ाने का फैसला किया गया है।

नए प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक, CET ग्रेजुएशन लेवल की परीक्षा जनवरी 2027 के दूसरे से तीसरे सप्ताह के बीच आयोजित कराई जाएगी। इस परीक्षा के लिए करीब 17 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

ऐसे में दिसंबर में परीक्षा देने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को अब जनवरी तक इंतजार करना होगा। बोर्ड की ओर से परीक्षा की अंतिम तारीख और विस्तृत कार्यक्रम आगे जारी किया जाएगा।

40 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों को क्या फायदा?

दोनों स्तर की CET परीक्षाओं को मिलाकर प्रदेश में 40 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। तारीख आगे बढ़ने से इन अभ्यर्थियों को तैयारी के लिए अतिरिक्त समय जरूर मिलेगा। खासकर जिन अभ्यर्थियों का सिलेबस अभी पूरा नहीं हुआ है, उनके लिए यह समय महत्वपूर्ण हो सकता है।

अब अभ्यर्थी बचे हुए समय में कमजोर विषयों को मजबूत करने, सिलेबस पूरा करने और लगातार मॉक टेस्ट देने पर फोकस कर सकते हैं। हालांकि परीक्षा की तारीख आगे बढ़ने का दूसरा पहलू यह भी है कि अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी का रिदम लंबे समय तक बनाए रखना होगा।

एक नजर में नया CET शेड्यूल

CET सीनियर सेकेंडरी लेवल: 1 से 3 दिसंबर 2026

आवेदन करने वाले अभ्यर्थी: करीब 24.50 लाख

CET ग्रेजुएशन लेवल: जनवरी 2027 का दूसरा से तीसरा सप्ताह

आवेदन करने वाले अभ्यर्थी: करीब 17 लाख

कुल अभ्यर्थी: 40 लाख से ज्यादा

प्रदेश के 40 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों की परीक्षा की तैयारी और टाइमलाइन बदल गई है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें