पंचायत चुनाव 2026: जयपुर जिला परिषद व पंचायत समिति आरक्षण लॉटरी जारी, देखें पूरी सूची
पंचायत चुनाव 2026: जयपुर जिला परिषद व पंचायत समिति आरक्षण लॉटरी जारी, देखें पूरी सूची लॉटरी से जिले के 57 जिला परिषद वार्डों और 22 प्रधान पदों का श्रेणीवार आरक्षण तय कर दिया गया है. Published : September 23, 2026 at 5:18…

सौजन्य से:- ETV Bharat
पंचायत चुनाव 2026: जयपुर जिला परिषद व पंचायत समिति आरक्षण लॉटरी जारी, देखें पूरी सूची
लॉटरी से जिले के 57 जिला परिषद वार्डों और 22 प्रधान पदों का श्रेणीवार आरक्षण तय कर दिया गया है.
Published : September 23, 2026 at 5:18 PM IST
जयपुर: शहरी सरकार के बाद अब गांवों की सरकार की बारी है. गाँवों की सरकार के लिए बुधवार को जयपुर जिला कलेक्ट्रेट में जिले के 57 जिला परिषद सदस्यों, 22 प्रधानों और 386 पंचायत समिति सदस्यों की लॉटरी निकाली गई. वहीं, बुधवार को उपखंड स्तर पर सरपंच और वार्ड पंचों के पदों के आरक्षण की लॉटरी निकाली जाएगी.
स्कूली बच्चों से निकलवाई लॉटरी: जयपुर जिला परिषद के 57 वार्डों में से 10 अनुसूचित जाति, 8 अनुसूचित जनजाति और 10 अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किए गए. शेष 29 वार्डों में से 15 वार्ड सामान्य और 14 सामान्य महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए. इसी तरह 22 प्रधान पदों में से 4 एससी, 3 एसटी, 4 ओबीसी और 11 प्रधान पद सामान्य श्रेणी के होंगे. प्रधान के पदों में 50 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं के लिए तय किया गया है. जयपुर जिला कलेक्ट्रेट में जिला कलेक्टर संदेश नायक की अध्यक्षता और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में यह लॉटरी निकाली गई. पारदर्शी लॉटरी प्रक्रिया के लिए स्कूली बच्चों से यह लॉटरी निकलवाई गई.
एससी और एसटी वर्ग का वार्ड आरक्षण: जयपुर जिला परिषद के 57 वार्डों में से 10 वार्ड अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित किए गए हैं. जिला परिषद के वार्ड 34, 36, 42, 32, 23, 40, 29, 24, 27 और वार्ड 13 एससी वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं. इनमें से वार्ड 42, 36, 23, 32 और 27 एससी महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं. अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के लिए जिला परिषद के वार्ड 41, 44, 38, 37, 50, 46, 49 और 47 आरक्षित किए गए हैं. इनमें एसटी महिला के लिए वार्ड 47, 41, 46 और 44 शामिल हैं.
15 वार्डों पर रहेगा ओपन मुकाबला: लॉटरी से वार्ड 01, 22, 10, 21, 57, 51, 45, 08, 43 और 56 ओबीसी के लिए आरक्षित किए गए. इनमें से वार्ड 43, 08, 01, 51 और 10 ओबीसी महिला के लिए आरक्षित किए गए. शेष 29 में से 14 वार्ड- 26, 9, 31, 25, 11, 02, 19, 53, 05, 15, 39, 06, 20 और 17 सामान्य महिलाओं के लिए लॉटरी के जरिए आरक्षित किए गए हैं. शेष 15 वार्ड सामान्य ओपन के लिए रहेंगे. 22 पंचायत समितियों के प्रधानों का आरक्षण: जयपुर जिले की 22 पंचायत समितियों के प्रधानों के आरक्षण की भी लॉटरी निकाली गई. इसमें एससी के लिए 4, एसटी के लिए 3 और ओबीसी के लिए 4 पंचायत समितियां आरक्षित की गई हैं. कोटखावदा, तूँगा, रामपुरा डाबड़ी और आंधी एससी के लिए आरक्षित की गई हैं. इनमें रामपुरा डाबड़ी और कोटखावदा पंचायत समिति एससी महिला प्रधान के लिए आरक्षित की गई हैं.
इसे भी पढ़ें- पंचायत चुनाव 2026: धौलपुर, झुंझुनू और डीडवाना में जिला परिषद वार्डों व प्रधान पदों की आरक्षण लॉटरी पूरी
प्रधान पदों का समीकरण: चौमूं, अमरसर और किशनगढ़-रेनवाल पंचायत समिति के प्रधान का पद एसटी वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है. इनमें से अमरसर पंचायत समिति में प्रधान का पद एसटी महिला के लिए आरक्षित रहेगा. जयपुर जिले के जोबनेर, माधोराजपुरा, मौजमाबाद और सांगानेर में प्रधान का पद ओबीसी के लिए आरक्षित किया गया है. इनमें से मौजमाबाद और जोबनेर में ओबीसी महिला प्रधान बनेंगी. सांभरलेक, जमवारामगढ़, शाहपुरा, बस्सी और फागी में प्रधान का पद सामान्य ओपन के लिए होगा, वहीं गोविंदगढ़, जालसू, चाकसू, दूदू, आमेर और झोटवाड़ा में प्रधान का पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित होगा.
इसे भी पढ़ें- उदयपुर संभाग में पंचायतीराज आरक्षण लॉटरी: उदयपुर में इस बार जिला प्रमुख का पद ओपन फॉर ऑल, ...जानिए जिलेवार आरक्षण की स्थिति
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

आईआईटी जोधपुर के सहायक प्रोफेसर भाषाओं पर कर रहे शोध: भाषाओं में छिपे ज्ञान और व्याकरण को समझने का प्रयास, दुनिया में 7,164 बोलियां - Jodhpur News

यूपीएससी बोर्ड की बैठक: 9 साल बाद दिल्ली की बजाय जयपुर में हुई बैठक, आईएएस में पदोन्नति के 15 नाम लिफाफे में बंद - Jaipur News

जयपुर स्टेशन पर आयुर्वेद शिविर, 93 की जांच - Jaipur News


