होमकृषिBRICS Summit 2026 : प्रतिनिधिमंडल ने सिटी पैलेस और हवा महल का किया भ्रमण, मेहमानों का शानदार स्वागत
कृषि

BRICS Summit 2026 : प्रतिनिधिमंडल ने सिटी पैलेस और हवा महल का किया भ्रमण, मेहमानों का शानदार स्वागत

BRICS Summit 2026 : प्रतिनिधिमंडल ने सिटी पैलेस और हवा महल का किया भ्रमण, मेहमानों का शानदार स्वागत ब्रिक्स प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने सिटी पैलेस और हवा महल का किया भ्रमण. बारिश की बौछारों के बीच घूमने का लिया आनंद. Pub…

ETV Bharat के अनुसार7 अगस्त 2026 को 11:15 am बजे
BRICS Summit 2026 : प्रतिनिधिमंडल ने सिटी पैलेस और हवा महल का किया भ्रमण, मेहमानों का शानदार स्वागत

सौजन्य से:- ETV Bharat

BRICS Summit 2026 : प्रतिनिधिमंडल ने सिटी पैलेस और हवा महल का किया भ्रमण, मेहमानों का शानदार स्वागत

ब्रिक्स प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने सिटी पैलेस और हवा महल का किया भ्रमण. बारिश की बौछारों के बीच घूमने का लिया आनंद.

Published : August 7, 2026 at 4:10 PM IST

जयपुर: ब्रिक्स के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को जयपुर के सिटी पैलेस और हवा महल का भ्रमण किया. सभी मेहमानों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया. सबसे पहले ब्रिक्स प्रतिनिधिमंडल ने सिटी पैलेस का विजिट किया. प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने सिटी पैलेस के विभिन्न हिस्सों को देखा. इसके बाद हवा महल स्मारक विजिट करने के लिए पहुंचे. हवा महल के मुख्य भाग की ओर काफी फोटोज क्लिक करवाई. विदेशी मेहमानों ने बारिश की बौछारों के बीच घूमने का आनंद लिया. इस दौरान हवा महल अधीक्षक सरोजिनी चंचलानी और पर्यटक गाइड मदन सिंह राजपुरा भी उनके साथ मौजूद रहे.

हवामहल अधीक्षक सरोजिनी चंचलानी के मुताबिक ब्रिक्स प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने सिटी पैलेस और हवामहल का भ्रमण किया. मेहमानों का राजस्थानी पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया. सिटी पैलेस विजिट करने के बाद हवा महल के सामने सभी सदस्य देशों के मंत्रियों का सामूहिक फोटो सेशन भी हुआ. विजिट करके हवा महल की सुंदरता और बनावट की तारीफ की. बारिश की बौछारों के बीच खुशनुमा मौसम में मेहमानों ने आनंद लिया. हवा महल के सामने काफी फोटो क्लिक करवाई. अच्छे मौसम में खूबसूरत नजारा देखकर काफी प्रसन्न हुए.

पढ़ें : BRICS Summit 2026: जयपुर बनेगा अंतरराष्ट्रीय कूटनीति का गवाह, ब्रिक्स देशों के मंत्री करेंगे महामंथन

अलग-अलग देशों के मेहमानों ने जयपुर के प्राचीन स्मारकों और प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण करके इतिहास और स्थापत्य कला को जाना. प्रतिनिधिमंडल को जयपुर की ऐतिहासिक विरासत, स्थापत्य कला, राजस्थानी संस्कृति और पर्यटन क्षमता से रूबरू करवाया गया. राजस्थान की पर्यटन संभावनाओं और निवेश के अवसरों को भी अंतरराष्ट्रीय मेहमानों के सामने प्रदर्शित करने का अच्छा अवसर है. ब्रिक्स बैठकों के दौरान जयपुर में कूटनीति के साथ संस्कृति और पर्यटन का भी संगम देखने को मिलेगा.

इन दिनों ब्रिक्स देशों के उद्योग, व्यापार मंत्री और वरिष्ठ प्रतिनिधि जयपुर में जुटे हुए हैं. भारत के साथ ब्राजील, रूस, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिश्र, इथोपिया, ईरान, संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब और इंडोनेशिया समेत ब्रिक्स देशो के संबंधित मंत्री और प्रतिनिधि शामिल है. भारत की ओर से केंद्रीय वाणिज्य उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और वाणिज्य उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद की महत्वपूर्ण भूमिका है.

बैठक में ब्रिक्स देशों के बीच आपसी व्यापार बढ़ाने, सप्लाई चेन को मजबूत करने, डिजिटल कॉमर्स और ई-कॉमर्स फ्रेमवर्क विकसित करने समेत एमएसएमई क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होगी. वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के बीच व्यापारिक साझेदारी को मजबूत करने और सदस्य देशों के बीच आर्थिक सहयोग को नई दिशा देने पर भी विचार होगा. गुलाबी नगरी जयपुर में ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधियों के सम्मान में शाही अंदाज में मेहमाननवाजी की जा रही है. विदेशी मेहमानों को राजस्थान की लोक संस्कृति, लोक नृत्य, संगीत और पारंपरिक आतिथ्य से रूबरू कराया जाएगा. अलग-अलग देशों से आए मेहमानों के सामने राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन क्षमता को भी प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण अवसर है.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें