होम›सेहत›राजस्थान निकाय चुनाव में BJP का दबदबा, छोटे कस्बों और आदिवासी बेल्ट में बड़ी जीत, किसान बहुल इलाकों में निर्दलीयों का दिखा दम
सेहत

राजस्थान निकाय चुनाव में BJP का दबदबा, छोटे कस्बों और आदिवासी बेल्ट में बड़ी जीत, किसान बहुल इलाकों में निर्दलीयों का दिखा दम

Sign In Advertisement X राजस्थान निकाय चुनाव के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का दबदबा देखने को मिला है. पार्टी को विशेष रूप से छोटे कस्बों और आदिवास…

AajTak के अनुसार14 सितंबर 2026 को 06:04 pm बजे
राजस्थान निकाय चुनाव में BJP का दबदबा, छोटे कस्बों और आदिवासी बेल्ट में बड़ी जीत, किसान बहुल इलाकों में निर्दलीयों का दिखा दम

सौजन्य से:- AajTak

Sign In

Advertisement

X

राजस्थान निकाय चुनाव के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का दबदबा देखने को मिला है. पार्टी को विशेष रूप से छोटे कस्बों और आदिवासी बेल्ट में बड़ी सफलता हासिल हुई है, जबकि किसान बहुल इलाकों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपनी ताकत दिखाई है.

वहीं, प्रदेश के 10 नगर निगमों में दिलचस्प स्थिति सामने आई है. 10 नगर निगमों में से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने 5 में जीत हासिल की है. वहीं, कांग्रेस को 1 में सफलता मिली है. 4 नगर निगमों में त्रिशंकु (हंग) की स्थिति बनी है.

नगरपालिका- 252

- बीजेपी-144

- कांग्रेस -92

- निर्दलीय- 16

नगर परिषद-47

- बीजेपी-21

- कांग्रेस -17

- निर्दलीय- 9

इस चुनाव में बीजेपी की इस सफलता के पीछे कई प्रमुख कारक रहे. माना जा रहा है कि युवाओं को नौकरी देने और पेपरलीक नहीं होने से भजनलाल सरकार को कामयाबी मिली है. हालांकि, बड़े शहरों में यूजीसी के विरोध का असर पार्टी के प्रदर्शन पर देखने को मिला.

Advertisement

दूसरी ओर, कांग्रेस का प्रदर्शन कमजोर रहा. बताया जा रहा है कि पार्टी ने बीजेपी के खिलाफ बने माहौल पर अत्यधिक भरोसा किया और चुनाव में पूरी तरह सक्रियता नहीं दिखाई. इसके अलावा, संगठन के भीतर आपसी फूट, नीट पेपरलीक और युवाओं के मुद्दों पर खामोशी ने पार्टी को नुकसान पहुंचाया.

राजस्थान निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4,000 से ज्यादा वार्डों में जीत दर्ज की है. वहीं, कांग्रेस को 3450 से अधिक वार्डों में सफलता हासिल हुई है, जबकि 2400 से ज्यादा वार्डों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने परचम लहराया है.

यह भी पढ़ें: 'जनता ने पीएम मोदी के विजन पर जताया भरोसा', निकाय चुनाव में बीजेपी की जीत पर बोले CM भजनलाल

बीकानेर में बीजेपी की बड़ी हार

केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के क्षेत्र बीकानेर में बीजेपी की बड़ी हार मिली है. बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे के क्षेत्र झालावाड़ में भी बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा है.

इस बीच, राजस्थान के डीडवाना-कुचामन जिले के परबतसर नगर पालिका चुनाव का एक नतीजा चर्चा का विषय बन गया है. यहां अलग-अलग वार्डों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के प्रत्याशियों को महज एक-एक वोट मिला. वहीं, खास बात यह है कि BJP प्रत्याशी कैलाश चंद्र जिस वार्ड से चुनाव लड़ रहे थे, वहां उनका खुद का वोट भी नहीं था.

Advertisement

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नगर निकाय चुनाव में बीजेपी की जीत पर जनता का आभार जताया है. उन्होंने इस जीत को ऐतिहासिक और शानदार बताया. सीएम भजनलाल ने कहा कि वह राजस्थान की जनता और बीजेपी के सभी कार्यकर्ताओं का दिल से धन्यवाद करते हैं. पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत से यह जीत संभव हुई है.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि राजस्थान के नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी की शानदार विजय पर सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई और राजस्थान की जनता का हृदय से आभार.

उन्होंने लिखा कि यह ऐतिहासिक जनादेश पीएम मोदी के मार्गदर्शन व सीएम भजनलाल के नेतृत्व में विकास, सुशासन और जनसेवा की नीति पर जनता की मुहर है.

---- समाप्त ----

Advertisement

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें