होमशिक्षा-करियरराजस्थान में अलवर में तेज बारिश, दुकानों में पानी घुसा, गाड़ियां फंसी क्या हैं इसकी वजह और प्रभाव?
शिक्षा-करियर

राजस्थान में अलवर में तेज बारिश, दुकानों में पानी घुसा, गाड़ियां फंसी क्या हैं इसकी वजह और प्रभाव?

राजस्थान में मंगलवार को अलवर और कोटपूतली-बहरोड़ में तेज बारिश हुई, जिससे सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया। दुकानों में पानी घुस गया और गाड़ियां फंस गईं। इसे लेकर विधायकों ने मुख्यमंत्री के दौरे को स्थगित कर दिया। मौसम विभाग ने अगले दिन भी बारिश की संभावना जताई है।

Dainik Bhaskar के अनुसार14 जुलाई 2026 को 12:07 pm बजे
राजस्थान में अलवर में तेज बारिश, दुकानों में पानी घुसा, गाड़ियां फंसी क्या हैं इसकी वजह और प्रभाव?

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Bikaner

- Rajasthan Monsoon Update | Udaipur Weather Forecast July Rain Alert

अलवर में तेज बारिश, गाड़ियां फंसी, दुकानों में घुसा पानी:कोटपूतली-बहरोड़ में सीएम का दौरा रद्द, बरसात से बचने के लिए लोगों ने कुर्सियां सिर पर रखीं

- कॉपी लिंक

राजस्थान में मंगलवार दोपहर बाद अलवर और कोटपूतली-बहरोड़ में तेज बारिश हुई। कोटपूतली के पावटा में बारिश के चलते सीएम का दौरा रद्द हो गया। विराट नगर विधायक कुलदीप धनखड़ ने बताया कि मौसम खराब होने के चलते सीएम का दौरा स्थगित किया गया।

सीएम पीएमश्री जवाहर नवोदय स्कूल में लगे शहरी सेवा शिविर में हिस्सा लेने के लिए आने वाले थे। बारिश से बचने के लोग सिर पर कुर्सी रखकर बचते नजर आए। वहीं बानसूर विधायक देवीसिंह शेखावत मंच पर बैनर से बारिश से बचाव करते दिखाई दिए।

अलवर में सड़क पर घुटनों तक पानी भर गया। इसमें कई गाड़ियां फंस गई। निचले इलाकों में दुकानों में पानी घुस गया।

मौसम विभाग ने 16 जुलाई को प्रदेश के अन्य हिस्सों में बारिश की एंट्री होने की उम्मीद जताई है। उदयपुर संभाग से बादलों का एंट्री करना ठीक रहा तो जाते हुए मानसून की बारिश अरावली के पहाड़ों को पार करके रेगिस्तानी इलाकों तक पहुंच जाएगी। इससे उदयपुर, सलूंबर, प्रतापगढ़, डूंगरपुर और बांसवाड़ा में बारिश हो सकती है।

सबसे पहले राजस्थान में बारिश की स्थिति जानिए…

राजस्थान में मौसम की तस्वीर…

राजस्थान के सबसे गर्म जिले

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें