होमक्राइमप्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी महिला, पति और पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा
क्राइम

प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी महिला, पति और पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा

अलीगढ़ के एक गांव में दो माह से प्रेमी संग रह रही महिला ने पति और राजस्थान पुलिस के साथ जाने से इनकार कर दिया। महिला ने थाने में स्पष्ट कहा कि वह पति के साथ नहीं बल्कि प्रेमी के साथ रहना चाहती है।

Jagran के अनुसार24 जून 2026 को 04:00 pm बजे
प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी महिला, पति और पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा

सौजन्य से:- Jagran

प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ी पत्नी, पति और राजस्थान पुलिस को लौटना पड़ा खाली हाथ

अलीगढ़ के एक गांव में दो माह से प्रेमी संग रह रही महिला ने पति और राजस्थान पुलिस के साथ जाने से इनकार कर दिया। महिला ने थाने में स्पष्ट कहा कि वह पति ...और पढ़ें

HighLights

- महिला ने पति के साथ जाने से इनकार किया।

- प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ी रही पत्नी।

संवाद सूत्र, गंगीरी (अलीगढ़)। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ दो माह से एक महिला पत्नी के रूप में रह रही है। जिसे खोजते हुए राजस्थान पुलिस के साथ पति व स्वजन गांव पहुंचे। लेकिन महिला ने थाने में स्पष्ट कहा कि वह पति के साथ नहीं प्रेमी संग रहना चाहती है। जिस पर उसके स्वजन व राजस्थान पुलिस वापस लौट गई।

एक गांव निवासी एक युवक राजस्थान के भिवाड़ी में नौकरी करता था। जहां उसका एक महिला ने प्रेम प्रसंग हो गया। जिस पर युवक वहां से महिला को अपने साथ गांव भगा लाया। जहां महिला युवक के घर पर तीन दिन रही। उसके बाद महिला वापस भिवाड़ी चली गई।

महिला ने बताया कि भिवाड़ी जाने के बाद पति व अन्य लोग उसे प्रताड़ित करने लगे और उस पर प्रेमी युवक के खिलाफ मुकदमा लिखाने का दबाब डालने लगे। दो माह पूर्व पुन: महिला अपने पति को चकमा देकर प्रेमी युवक के घर आ गई और पत्नी के रूप में रहने लगी। जानकारी होने पर महिला का पति व अन्य अन्य स्वजन मंगलवार की सुबह युवक के घर पहुंचे और दरवाजा खटखटाने लगे।

जिस पर उन्होंने थाना पुलिस को सूचना दी। उसके बाद दोपहर राजस्थान पुलिस भी थाने पहुंची। जहां महिला ने पति के साथ रहने से साफ इन्कार कर दिया और प्रेमी के साथ रहने पर अड़िग रही। जिसके बाद पुलिस व स्वजन वापस लौट गए और महिला प्रेमी संग चली गई।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें