AIMIM के वारिस पठान पहुंचे अजमेर दरगाह, बोले- 'राजस्थान तो झांकी है UP अभी बाकी...'
AIMIM के वारिस पठान पहुंचे अजमेर दरगाह, बोले- 'राजस्थान तो झांकी है UP अभी बाकी...' एआईएमआईएम के प्रवक्ता वारिस पठान ने कहा कि पार्टी का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है और अब पूरा फोकस उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले वि…

सौजन्य से:- ABP News
AIMIM के वारिस पठान पहुंचे अजमेर दरगाह, बोले- 'राजस्थान तो झांकी है UP अभी बाकी...'
एआईएमआईएम के प्रवक्ता वारिस पठान ने कहा कि पार्टी का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है और अब पूरा फोकस उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव पर है.
राजस्थान के नगर निकाय चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के दो पार्षद जीते हैं. राजस्थान के किसी भी चुनाव में ओवैसी की पार्टी को मिली यह पहली कामयाबी है. इस कामयाबी से खुश पार्टी मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार (20 सितंबर) चुनाव जीते हुए दोनों पार्षदों के साथ पार्टी के प्रवक्ता और पूर्व विधायक वारिस पठान को अजमेर भेज कर वहां ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर चादर चढ़वाई. वारिस पठान ने असदुद्दीन ओवैसी और पार्टी की तरफ से दरगाह पर चादर चढ़ा कर शुक्रिया अदा किया.
इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए वारिस पठान ने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी की पहुंच पूरे देश में बढ़ती जा रही है. उन्होंने कहा कि राजस्थान तो सिर्फ झांकी है, उत्तर प्रदेश अभी बाकी है. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भी एमआईएम को बड़ी कामयाबी मिलेगी.
'UP चुनाव लड़ेगी पार्टी'
असदुद्दीन ओवैसी पहले ही कह चुके हैं कि उनकी पार्टी यूपी में विधानसभा का चुनाव लड़ेगी. यूपी के कानपुर में आज ओवैसी की जनसभा भी है. वारिस पठान के आज दिए गए इस बयान से साफ है कि ओवैसी की पार्टी यूपी में अखिलेश यादव समेत विपक्षी पार्टियों की मुश्किलें बढ़ाने जा रही है.
6 में से 2 सीटें जीती AIMIM
वारिस पठान ने कहा कि राजस्थान के नगर निकाय चुनावों में एमआईएम ने छह में से दो सीटें जीती हैं, जबकि सहयोगी दल सांसद हनुमान बेनीवाल की पार्टी आरएलपी ने 68 सीटों पर कामयाबी पाई है. पार्टी का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है और अब पूरा फोकस उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव पर है. हमने राजस्थान में एंट्री कर ली है और इससे भी बड़ी कामयाबी उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में मिलने जा रही है. वहां के नतीजे चौंकाने वाले होंगे.
गौरतलब है कि राजस्थान के नगर निकाय चुनाव में प्रचार के लिए खुद असदुद्दीन ओवैसी जयपुर आए थे. यहां उन्होंने जयपुर शहर के जिस भट्टा बस्ती वार्ड में जनसभा की थी, वहां उनकी पार्टी की महिला उम्मीदवार फिरोजा बानो 1975 की बड़ी मार्जिन से चुनाव जीतने में कामयाब हुई थी.
ये भी पढ़ें: 'कान खोलकर सुन लो...', मिड डे मील के चावल में मिले कंकर को भड़के CJP के आशुतोष रांका
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान निकाय चुनाव में जीत पर अनुराग ठाकुर बोले- 'भाजपा सरकार के काम को मिला समर्थन', राहुल पर साधा निशाना | Kolkata: BJP Leaders Address Press Conference on WB Polls

अजमेर मेयर चुनाव आज: 41 के मैजिक फिगर पर अटका मुकाबला, 11 निर्दलीय तय करेंगे सियासी गणित

राजस्थान: सोमवार को 273 निकायों में अध्यक्ष पद का चुनाव, पांच नगर निगमों में भी होगा बड़ा मुकाबला


