पूर्व मंत्री के भतीजे को मेयर उम्मीदवार बनाने पर बगावत: विधायक के भाई को पीटा, 4 निगमों में निर्दलीयों की मान-मनोव्वल; 6 जगह भाजपा की निर्विरोध जीत तय - Ajmer News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Ajmer - Rajasthan Nagar Nikay Chunav | Mayor Sabha Pati Nomination Voting Update पूर्व मंत्री के भतीजे को मेयर उम्मीदवार बनाने पर बगावत:विधायक के भाई को पीटा, 4 निगमों में निर्दलीयों की…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Ajmer
- Rajasthan Nagar Nikay Chunav | Mayor Sabha Pati Nomination Voting Update
पूर्व मंत्री के भतीजे को मेयर उम्मीदवार बनाने पर बगावत:विधायक के भाई को पीटा, 4 निगमों में निर्दलीयों की मान-मनोव्वल; 6 जगह भाजपा की निर्विरोध जीत तय
- कॉपी लिंक
राजस्थान में बुधवार को 305 निकायों में मेयर, चेयरमैन और पालिकाध्यक्ष के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो गई। बीकानेर नगर निगम में कांग्रेस ने पूर्व मंत्री बीडी कल्ला के भतीजे अनिल कल्ला को मेयर कैंडिडेट बनाया है। इसके बाद यहां कांग्रेस में बगावत हो ग
भीलवाड़ा-उदयपुर में भाजपा की जीत तय नजर आ रही है। पाली, अलवर, अजमेर, भरतपुर में मेयर बनाने के लिए भाजपा-कांग्रेस निर्दलीयों की मान-मनोव्वल में जुटी है। वहीं 6 नगर पालिकाओं में भाजपा की निर्विरोध जीत तय हो गई।
इधर, पाली में कांग्रेस विधायक भीमराज भाटी के छोटे भाई लक्ष्मी नारायण भाटी के साथ मारपीट हुई है। वे नगर निगम से मेयर प्रत्याशी सुमित्रा जैन का सिंबल जमा करवा कर लौट रहे थे।
हाइब्रिड सिस्टम से 13 निकायों में प्रमुख बनने के लिए नामांकन भरे गए। अलवर में वार्ड-36 से हारी कांग्रेस प्रत्याशी रिंकल गर्ग ने नगर निगम मेयर पद के चुनाव के लिए निर्दलीय नामांकन भरा है। जैसलमेर में हारे हुए प्रत्याशी निर्मल रैयानी ने कांग्रेस से नामांकन किया है।
6 जगह भाजपा का खाता खुला, निर्विरोध जीत तय…
पहले कांग्रेस से अब भाजपा से पालिकाध्यक्ष बनीं झुंझुनूं के खेतड़ी नगर पालिका में कांग्रेस से पार्षद बनीं गीता सैनी भाजपा में शामिल हो गई। इसके बाद उन्होंने पालिकाध्यक्ष के लिए नामांकन भरा। यहां सैनी के अलावा दूसरा फॉर्म नहीं भरा गया। ऐसे में वे निर्विरोध जीत गईं। खेतड़ी में 25 वार्डों में भाजपा को 8, कांग्रेस को 4 और निर्दलीयों को 13 वार्डों में जीत मिली थी। गीता सैनी पिछले कार्यकाल में कांग्रेस से पालिकाध्यक्ष थीं।
महवा में भाजपा प्रत्याशी की निर्विरोध जीत तय
दौसा की महवा नगर पालिका में भाजपा के विनीत बंसल की निर्विरोध जीत तय है। यहां बंसल के अलावा दूसरा फॉर्म किसी ने नहीं भरा। महवा में कुल 35 वार्डों में से 17 में बीजेपी, कांग्रेस ने 4 और 14 वार्डों में निर्दलीय जीते थे।
बसेड़ी में भाजपा ने बनाया पालिकाध्यक्ष धौलपुर की बसेड़ी नगर पालिका से भाजपा के राघवेंद्र जाटव की निर्विरोध जीत तय हो गई है। यहां दूसरा कोई नामांकन नहीं आया। बसेड़ी नगरपालिका के कुल 25 वार्डों में से बीजेपी ने 8, कांग्रेस ने 8 और निर्दलीय ने 9 सीटों पर चुनाव जीता था। राघवेंद्र जाटव के पिता छीतरिया लाल जाट साल 2018 में भाजपा के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं।
सिंबल पहुंचा, प्रत्याशी नहीं, भाजपा की जीत तय
अलवर की गोविंदगढ़ रामबास नगरपालिका में भाजपा की मधु गुप्ता का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया। यहां दोपहर तीन बजे कांग्रेस का सिंबल तो उपखंड ऑफिस पहुंच गया, लेकिन पर्चा भरने के लिए प्रत्याशी और प्रस्तावक मौके पर नहीं थे।यहां 25 वार्डों में से 12 पर भाजपा, 2 सीट पर कांग्रेस और 11 में निर्दलीयों ने जीत हासिल की थी।
धोरीमन्ना में भाजपा की कीर्ति गोसाईवाल की जीत तय
बालोतरा की धोरीमन्ना नगर पालिका में भाजपा की कीर्ति गोसाईवाल का निर्विरोध निर्वाचित होना तय हो गया। धोरीमन्ना में कुल 20 वार्ड है, जिसमें से बीजेपी 14, कांग्रेस 3 और निर्दलीय 3 जगह जीते हैं।
नदबई में भाजपा की कमलेश कटारा ने एकमात्र फॉर्म भरा
नदबई नगर पालिका में भाजपा की कमलेश कटारा का निर्विरोध पार्षद बनने के बाद पालिकाध्यक्ष भी निर्विरोध बनेंगी। कमलेश कटारा पूर्व पालिका अध्यक्ष घनश्याम कटारा की पत्नी हैं। उन्होंने मंगलवार को ही नामांकन दाखिल कर दिया था।
निकाय चुनाव से जुड़ी PHOTOS…
…
कोटा । उदयपुर । अलवर । अजमेर । जोधपुर । जयपुर । सीकर ।
…
निकाय चुनाव की ये खबरें भी पढ़ें…
…
पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान निकाय चुनाव में जीत पर अनुराग ठाकुर बोले- 'भाजपा सरकार के काम को मिला समर्थन', राहुल पर साधा निशाना | Kolkata: BJP Leaders Address Press Conference on WB Polls

अजमेर मेयर चुनाव आज: 41 के मैजिक फिगर पर अटका मुकाबला, 11 निर्दलीय तय करेंगे सियासी गणित

AIMIM के वारिस पठान पहुंचे अजमेर दरगाह, बोले- 'राजस्थान तो झांकी है UP अभी बाकी...'


