अजमेर में फिर सुस्त पड़ा मानसून: धूप निकलने से तापमान बढ़ा, अब तक सामान्य से 8% ज्यादा बारिश; जानिए इस सप्ताह कैसा रहेगा मौसम - Ajmer News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Ajmer - Ajmer Weather Update | Monsoon Rainfall Surplus & Forecast 2026 अजमेर में फिर सुस्त पड़ा मानसून:धूप निकलने से तापमान बढ़ा, अब तक सामान्य से 8% ज्यादा बारिश; जानिए इस सप्ताह कैसा…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Ajmer
- Ajmer Weather Update | Monsoon Rainfall Surplus & Forecast 2026
अजमेर में फिर सुस्त पड़ा मानसून:धूप निकलने से तापमान बढ़ा, अब तक सामान्य से 8% ज्यादा बारिश; जानिए इस सप्ताह कैसा रहेगा मौसम
- कॉपी लिंक
अजमेर में मानसून की गतिविधियां एक बार फिर कमजोर पड़ गई हैं। मंगलवार सुबह से धूप निकलने के कारण गर्मी और उमस का असर महसूस हुआ। हालांकि, बीच-बीच में आसमान में बादलों की आवाजाही जारी रही, लेकिन बारिश के लिए मजबूत सिस्टम नजर नहीं आया। मंगलवार को न्यूनतम
सामान्य से करीब 8% ज्यादा बारिश
जिले में अब तक 452.4 मिमी बारिश दर्ज हो चुकी है। इस अवधि में सामान्य बारिश 419 मिमी होनी चाहिए थी। यानी अजमेर में अब तक सामान्य से 33.4 मिमी अधिक बारिश हुई है। यह सामान्य से करीब 8% ज्यादा है।
दूसरे सप्ताह में फिर सुस्ती
मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार 8 से 14 सितंबर के दौरान जिले में बारिश की गतिविधियां कम रहने के आसार हैं। सप्ताह के अधिकांश दिनों में मौसम शुष्क रह सकता है। आसमान में बादल छाए रहने की संभावना रहेगी, लेकिन व्यापक स्तर पर बारिश होने के आसार कम हैं। ऐसे में उमस और गर्मी का असर बना रह सकता है।
तीसरे सप्ताह के अंत में बन सकता है सिस्टम
15 से 21 सितंबर के दौरान सप्ताह की शुरुआत में मौसम अपेक्षाकृत सामान्य रहने का अनुमान है। वहीं सप्ताह के अंतिम दिनों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक तीसरे सप्ताह के अंत और चौथे सप्ताह की शुरुआत में बारिश का एक और दौर बनने की संभावना है।
22 सितंबर के बाद फिर शुष्क मौसम
22 से 30 सितंबर के दौरान जिले में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान है। महीने के अंतिम दिनों में बारिश की गतिविधियां कमजोर रहने से सितंबर में कुल बारिश सामान्य से कम रहने की संभावना जताई गई है। यानी महीने के बचे दिनों में भी बारिश के लिए कुछ ही सक्रिय दौर मिलने के आसार हैं।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में मानसून के बीच गर्मी का नया रिकॉर्ड: 10 साल में सितंबर सबसे गर्म, पारा 42 डिग्री के ऊपर; जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम - Jaipur News

ब्यावर CM भजनलाल शर्मा का जैतारण दौरा, कहा- राजस्थान के किसानों को अगर पानी मिल जाए तो किसान फसल से सोना बना सकते हैं

मानसून की विदाई से पहले राजस्थान में गर्मी का अटैक: पारा 41.5


