होमक्राइमजोधपुर में रिश्वत मामले में पटवारी की गिरफ्तारी: म्यूटेशन के बदले 1.75 लाख लेते रंगे हाथों पकड़ा गया
क्राइम

जोधपुर में रिश्वत मामले में पटवारी की गिरफ्तारी: म्यूटेशन के बदले 1.75 लाख लेते रंगे हाथों पकड़ा गया

जोधपुर के पोपावास पटवार मंडल के पटवारी अंकुश बाघेला को कृषि भूमि के म्यूटेशन के बदले 1.75 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। सूत्र: Aaj Tak

ETV Bharat के अनुसार18 जुलाई 2026 को 05:04 am बजे
जोधपुर में रिश्वत मामले में पटवारी की गिरफ्तारी: म्यूटेशन के बदले 1.75 लाख लेते रंगे हाथों पकड़ा गया

सौजन्य से:- ETV Bharat

जोधपुर: म्यूटेशन के नाम पर पटवारी ने मांगे एक लाख, 75 हजार लेते रंगे हाथों ACB ने गिरफ्तार किया

जोधपुर में ACB ने पटवारी अंकुश बाघेला को कृषि भूमि के म्यूटेशन के बदले 75 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया.

Published : July 17, 2026 at 10:53 PM IST

जोधपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की स्पेशल टीम ने जोधपुर के पोपावास पटवार मंडल के पटवारी अंकुश बाघेला को एक व्यक्ति की कृषि भूमि का म्यूटेशन कराने के एवज में 75 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस गोविंद गुप्ता ने बताया कि ACB चौकी स्पेशल यूनिट जोधपुर को एक शिकायत प्राप्त हुई थी. शिकायतकर्ता ने ग्राम जोलियाली में अपनी कृषि भूमि में सब-डिविजन प्लान तैयार कर खेतेश्वर मार्केट योजना में 20 दुकानों की जमीन खरीदी थी. कुल 500 वर्ग गज भूमि का म्यूटेशन भरने के लिए बम्बोर पटवार मंडल में आवेदन किया गया था.

इसे भी पढ़ें- ACB Action : घड़साना के सरकारी अस्पताल में बड़ी कार्रवाई, डॉक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार

एएसपी ओमप्रकाश चौधरी ने बताया कि बम्बोर पटवारी का पद रिक्त होने के कारण इस कार्यभार को पोपावास मंडल के पटवारी अंकुश बाघेला को सौंपा गया था. अंकुश बाघेला ने प्रति दुकान 5 हजार रुपये के हिसाब से कुल एक लाख रुपये रिश्वत मांगी और म्यूटेशन की कार्यवाही लंबित कर दी. शिकायतकर्ता ने पटवारी के कार्यालय के कई चक्कर काटे, लेकिन वह रिश्वत की मांग पर अड़ा रहा. थक-हारकर परिवादी एसीबी चौकी स्पेशल यूनिट पहुंचा और अपनी शिकायत दर्ज कराई.

शिकायत मिलने के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश चौधरी के नेतृत्व में निरीक्षक मनीष चौधरी ने शिकायत की सत्यापन कराया. शुक्रवार देर शाम को टीम ने कार्यवाही करते हुए पटवारी अंकुश बाघेला को 75 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. एएसपी ओमप्रकाश चौधरी ने बताया कि आरोपी पटवारी से पूछताछ की जा रही है और आगे की कार्रवाई चल रही है.

दस दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई: एसीबी की स्पेशल यूनिट की यह दस दिनों में दूसरी बड़ी कार्रवाई है. इससे पहले 6 जुलाई को शास्त्रीनगर थाने के एएसआई हरदेवराम को 40 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया था. उस मामले में एएसआई रिश्वत लेने परिवादी के घर पहुंचा था.

इसे भी पढ़ें- 'जीरो टॉलरेंस' सप्ताह में एसीबी का एक्शन: चित्तौड़गढ़, सिरोही और बारां में 5 कर्मियों पर रिश्वत के केस

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें