होमशिक्षा-करियरराजस्थान में बारिश पर ब्रेक, 7 जिलों में आज भी चेतावनी; झालावाड़ में स्कूल बंद
शिक्षा-करियर

राजस्थान में बारिश पर ब्रेक, 7 जिलों में आज भी चेतावनी; झालावाड़ में स्कूल बंद

राजस्थान में बारिश पर ब्रेक, 7 जिलों में आज भी चेतावनी; झालावाड़ में स्कूल बंद पिछले 24 घंटे में पूर्वी राजस्थान के कई इलाकों में बारिश दर्ज हुई। धौलपुर के राजाखेड़ा में 58 MM यानी दो इंच से ज्यादा पानी बरसा। भरतपुर के ड…

Hindustan के अनुसार7 सितंबर 2026 को 07:33 pm बजे
राजस्थान में बारिश पर ब्रेक, 7 जिलों में आज भी चेतावनी; झालावाड़ में स्कूल बंद

सौजन्य से:- Hindustan

राजस्थान में बारिश पर ब्रेक, 7 जिलों में आज भी चेतावनी; झालावाड़ में स्कूल बंद

पिछले 24 घंटे में पूर्वी राजस्थान के कई इलाकों में बारिश दर्ज हुई। धौलपुर के राजाखेड़ा में 58 MM यानी दो इंच से ज्यादा पानी बरसा। भरतपुर के डीग में 45 MM बारिश हुई।

राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से सक्रिय मानसून अब धीरे-धीरे ब्रेक की ओर बढ़ रहा है। पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में आज भी बारिश के आसार हैं, लेकिन इसके बाद प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने सोमवार को भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, दौसा, बारां और झालावाड़ में बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, भारी बारिश की आशंका को देखते हुए झालावाड़ जिले में सोमवार को सभी सरकारी और निजी स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, अगले दो दिनों तक पूर्वी और उत्तरी राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके बाद 8-9 सितंबर से मानसून की गतिविधियां कमजोर होने की संभावना है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में अगले करीब एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। यानी जिन इलाकों में पिछले दिनों बारिश ने गर्मी से राहत दी थी, वहां अब फिर धूप और बढ़ते तापमान का दौर लौट सकता है।

धौलपुर में दो इंच से ज्यादा बारिश, राजाखेड़ा सबसे आगे

पिछले 24 घंटे में पूर्वी राजस्थान के कई इलाकों में बारिश दर्ज हुई। धौलपुर के राजाखेड़ा में 58 MM यानी दो इंच से ज्यादा पानी बरसा। भरतपुर के डीग में 45 MM बारिश हुई। सवाई माधोपुर के बौंली में 15 MM, कोटा के चेचट में 18 MM और चित्तौड़गढ़ के बड़ी सादड़ी में 46 MM बारिश दर्ज की गई।

बारां के छबड़ा और अटरू में भी 22-22 MM पानी बरसा। जयपुर, दौसा, भरतपुर, धौलपुर, करौली, बारां, सवाई माधोपुर और अलवर के कई इलाकों में दोपहर तक बादल छाए रहे और कुछ जगह हल्की से मध्यम बारिश हुई।

उत्तर राजस्थान में अचानक बदला मौसम, चली तेज हवा

रविवार को बीकानेर, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में दिन के शुरुआती हिस्से में मौसम गर्म और उमस भरा रहा। दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ली। घने बादल छाए और तेज हवाओं के साथ कई इलाकों में तूफानी बारिश हुई।

बीकानेर के लूणकरणसर और खाजूवाला, श्रीगंगानगर के पदमपुर तथा हनुमानगढ़ के कुछ इलाकों में तेज बारिश हुई। बारिश के बाद तापमान में 1 से 2 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई और उमस से परेशान लोगों को राहत मिली।

जयपुर में बारिश की रफ्तार थमी, कहीं धूप तो कहीं बूंदाबांदी

जयपुर में पिछले दो-तीन दिन से जारी बारिश का दौर रविवार को काफी कमजोर रहा। शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में दिनभर छितराए बादल छाए रहे। कुछ स्थानों पर हल्की धूप निकली, जबकि कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई।

माधोराजपुर में 6 MM और तूंगा में 8 MM बारिश दर्ज की गई। जयपुर शहर के भी कुछ हिस्सों में दोपहर बाद हल्की बारिश हुई। राजधानी में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कोटा में शाम को बारिश, फिर भी सीजन की बारिश 403 MM

कोटा में रविवार देर शाम बारिश हुई। हालांकि दिनभर मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहा। सुबह से कभी धूप निकली तो कभी बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

कोटा में इस सीजन में अब तक 403.3 MM बारिश दर्ज हुई है। मानसून कमजोर पड़ने के बाद आने वाले दिनों में यहां भी बारिश की गतिविधियां कम होने की संभावना है।

पश्चिमी राजस्थान में गर्मी बरकरार, फलोदी 38.6 डिग्री

पूर्वी राजस्थान में बादल और बारिश के बावजूद पश्चिमी जिलों में गर्मी का असर बना हुआ है। मौसम ड्राई रहने के कारण यहां दिन के तापमान में ज्यादा राहत नहीं मिली। रविवार को फलोदी में प्रदेश का सबसे अधिक तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

जोधपुर में भी दिन गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा रहा। मौसम विभाग के अनुसार जोधपुर में अगले कुछ दिनों में बारिश के आसार नहीं हैं।

मानसून ट्रफ खिसकी, अब बारिश पर लगेगा ब्रेक

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मानसून ट्रफ श्रीगंगानगर, रोहतक, सतना, डालटनगंज और बांकुरा होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। वहीं दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्र में लो-प्रेशर सिस्टम सक्रिय है। इसके प्रभाव से अगले दो दिन पूर्वी और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में छुटपुट बारिश हो सकती है।

इसके बाद 8-9 सितंबर से मानसून कमजोर पड़ने की स्थिति बनेगी। पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में बादल छाए रह सकते हैं और कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन शेष राजस्थान में आसमान साफ रहने, धूप निकलने और तापमान बढ़ने की संभावना है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें