Rajasthan Nikay Chunav 2026: निकाय चुनाव में इस बार घर नहीं आएगी वोटर पर्ची, जानें कैसे खुद ढूंढें अपना नाम
राजस्थान निकाय चुनाव में मतदाता पर्ची अब घर नहीं आएगी। मतदाता को आयोग की वेबसाइट पर स्वयं अपना नाम खोजना होगा। ईवीएम कमिशनिंग का कार्य पूरा हो चुका है और मतदान के लिए तैयार है। जयपुर: राजस्थान में होने जा रहे निकाय चुनाव…

सौजन्य से:- Navbharat Times
राजस्थान निकाय चुनाव में मतदाता पर्ची अब घर नहीं आएगी। मतदाता को आयोग की वेबसाइट पर स्वयं अपना नाम खोजना होगा। ईवीएम कमिशनिंग का कार्य पूरा हो चुका है और मतदान के लिए तैयार है।
जयपुर: राजस्थान में होने जा रहे निकाय चुनाव में इस बार बूथ लेवल ऑफिसर यानी बीएलओ घर-घर पर्ची नहीं भेजेंगे। अब तक विधानसभा, लोकसभा और निकाय चुनाव में बीएलओ की ओर से घर-घर पर्ची भेजी जाती थी जिसमें मतदाता के नाम, भाग संख्या और मतदान केंद्र की जानकारी होती थी। इस बार सभी तरह की जानकारियां ऑनलाइन उपलब्ध है। ऐसे में निर्वाचन आयोग ने पर्ची नहीं दिए जाने का फैसला लिया है। मतदाताओं को खुद आयोग की वेबसाइट पर खुद ऑनलाइन अपना नाम, भाग संख्या और मतदान केंद्र ढूंढना होगा।
कैसे ढूंढें अपना नाम और मतदान केंद्र?
प्रदेश की 309 निकायों की मतदाता सूचियां जारी हो चुकी है। सभी सूचियां आयोग की वेबसाइट पर अपलोड की जा चुकी है। साथ ही मतदान केंद्रों की सूची भी अपलोड है। मतदाताओं को आयोग की वेबसाइट पर Search Name in Electoral Rolls और Know Your BLO, ERO & DEO जैसे विकल्प उपलब्ध कराए गए हैं। इन विकल्पों पर क्लिक करके मतदाता अपना नाम और भाग संख्या ढूंढ सकेगा। साथ ही अपना मतदान केंद्र भी देख सकेंगे।
ईवीएम कमिशनिंग का कार्य पूरा
निकाय चुनाव ईवीएम के जरिए होंगे। सभी ईवीएम तैयार है। रविवार को जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने जयपुर के भवानी नितेकन परिसर स्थित फार्मेसी कॉलेज में 9 सितंबर 2026 को होने वाले मतदान के लिए ईवीएम कमिशनिंग के कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी मेघराज मीणा, अतिरिक्त जिला कलक्टर चतुर्थ आशीष कुमार और नगर निकायों के रिटर्निंग अधिकारी सहित सभी प्रकोष्ठ प्रभारी उपस्थित रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव संबंधी कार्यों को पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी के साथ सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित तरीके एवं सुचारू रूप से निष्पादित कराने के निर्देश दिए।
जागरूकता रैली का आयोजन
जयपुर के जिला परिषद सीईओ शुभम भैंसारे की ओर से पूरे क्षेत्र में जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत लोगों से अपने मतदान का प्रयोग करने की अपील की जा रही है। रविवार को जयपुर में साइकिल रैली निकाली गई। इस रैली को जिला परिषद सीईओ शुभम भैंसारे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पहले चरण का मतदान चौमू नगर परिषद, शाहपुरा नगर परिषद के साथ जयपुर जिले की 16 नगर पालिकाओं (दूदू, किशनगढ़-रेनवाल, जोबनेर, बस्सी, सांभरलेक, वाटिका, चाकसू, जमवारामगढ़, फागी, नरायना, फुलेरा, मनोहरपुर, बगरू, कानोता, खेजरोली एवं कालाडेरा) में होने हैं।
आज शाम को थमेगा प्रचार
राजस्थान के निकाय चुनाव दो चरणों में हो रहे हैं। पहले चरण का मतदान 9 सितंबर और दूसरे चरण का मतदान 11 सितंबर को है। जिन निकायों में पहले चरण में मतदान होने हैं। उन क्षेत्रों में आज शाम से प्रचार थम जाएगा। यानी कोई भी प्रत्याशी या नेता कोई चुनावी सभा नहीं कर सकेगा। रैली और जुलूस पर भी नहीं निकाले जा सकेंगे। जयपुर जिले की दो नगर परिषदों और 16 नगर पालिकाओं में 9 सितंबर को मतदान है। ऐसे में इन क्षेत्रों में चुनाव प्रचार आज शाम थम जाएगा।
लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।
राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।
विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।
पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत
पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर की 18 निकायों में थमा चुनाव प्रचार: कल रवाना होगी पोलिंग पार्टियां, 9 सितंबर को होगी पहले फेज की वोटिंग - Jaipur News

जयपुर में 48 घंटे का चुनावी काउंटडाउन, क्या प्रत्याशी हर वोटर को दे पाएगा समय?

Rajasthan SET Admit Card 2026: राजस्थान सेट एडमिट कार्ड Direct Link


