जयपुर की 18 निकायों में थमा चुनाव प्रचार: कल रवाना होगी पोलिंग पार्टियां, 9 सितंबर को होगी पहले फेज की वोटिंग - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Civic Body Election Campaign Ends | Voting Scheduled Tomorrow जयपुर की 18 निकायों में थमा चुनाव प्रचार:कल रवाना होगी पोलिंग पार्टियां, 9 सितंबर को होगी पहले फेज की वोटिं…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Civic Body Election Campaign Ends | Voting Scheduled Tomorrow
जयपुर की 18 निकायों में थमा चुनाव प्रचार:कल रवाना होगी पोलिंग पार्टियां, 9 सितंबर को होगी पहले फेज की वोटिंग
- कॉपी लिंक
जयपुर समेत प्रदेश के अन्य जिलों की नगरीय निकाय (नगर निगम, नगर परिषद, नगर पालिका) जहां पहले फेज में वोटिंग होनी है। वहां आज चुनाव प्रचार का शोरगुल थम गया। शाम 6 बजे बाद से प्रत्याशियों के लिए रैली, जनसभा पर रोक लग गई। अब प्रत्याशी केवल व्यक्तिगत घर-घर जाकर वोट की अपील कर सकता है। इन निकायों में 9 सितंबर को वोटिंग होगी।
कल रवाना होगी पोलिंग पार्टियां
जयपुर में 18 निकायों में चुनाव करवाने के लिए पोलिंग पार्टियां भी कल यानी 8 सितंबर को रवाना की जाएगी। जयपुर में सीकर रोड स्थित भवानी निकेतन परिसर से इन पार्टियों को रवाना किया जाएगा। दो चरणों में ये पोलिंग पार्टियां रवाना होगी और पोलिंग बूथों की कंट्रोलिंग लेंगे।
ईवीएम की कमीशनिंग करवाई
इससे पहले कल इन सभी पोलिंग पार्टियों को दी जाने वाली ईवीएम मशीनों की कमीशनिंग करवाई गई। जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक की निगरानी में मशीनों की कमीशनिंग का काम करवाया गया।
वहीं जिन निकायों में 9 सितंबर को वोटिंग होगी वहां स्थानीय लेवल पर सरकार ने सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। जबकि आज शाम 6 बजे से 9 सितम्बर की शाम 6 बजे तक इन निकाय इलाकों में ड्राय-डे यानी सूखा दिवस घोषित किया गया है।
इन निकायों में होगी 9 सितंबर को वोटिंग
चौंमू नगर परिषद, शाहपुरा नगर परिषद के साथ ही नगर पालिका दूदू, किशनगढ़-रेनवाल, जोबनेर, बस्सी, सांभरलेक, वाटिका, चाकसू, जमवारामगढ़, फागी, नरायना, फुलेरा, मनोहरपुर, बगरू, कानोता, खेजरोली और कालाडेरा में 9 सितंबर को मतदान होगा।
- बेनीवाल की RLP और ओवैसी की पार्टी का गठबंधन: राजस्थान में तीसरा विकल्प खड़ा करने का ऐलान; बोले- जनता के मुद्दों को लेकर करेंगे संघर्ष
- अलवर में मौसम बदला, तेज बारिश: झालावाड़ में स्कूलों की छुट्टी रही; करौली में 4 फीट पानी के बीच से निकली शवयात्रा
- ग्राउंड रिपोर्टजोधपुर में कांटे की टक्कर,उदयपुर में बागी बिगाड़ रहे गणित: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के गढ़ में निर्दलीयों से बदले समीकरण; पढ़ें- तीन नगर निगम में कौन भारी
- LIVEकोटा में भाजपा प्रत्याशी का जेसीबी पर डांस: भरतपुर-अलवर में सीएम का रोड शो; मंत्री संजय शर्मा की तबीयत बिगड़ी
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

Rajasthan Nikay Chunav 2026: निकाय चुनाव में इस बार घर नहीं आएगी वोटर पर्ची, जानें कैसे खुद ढूंढें अपना नाम

जयपुर में 48 घंटे का चुनावी काउंटडाउन, क्या प्रत्याशी हर वोटर को दे पाएगा समय?

Rajasthan SET Admit Card 2026: राजस्थान सेट एडमिट कार्ड Direct Link


