वीर गार्जियन के बाद जोधपुर में मेगा एयर एक्सरसाइज, भारत समेत 7 शक्तिशाली देश दिखाएंगे अपना एयरपावर
जोधपुर वायुसेना स्टेशन पर 26 सितंबर से 12 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले बहुपक्षीय हवाई अभ्यास ‘तरंग शक्ति’ के दूसरे संस्करण में अमेरिका, फ्रांस और यूएई समेत सात देश हिस्सा लेंगे। नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना ने मंगलवार को बत…

सौजन्य से:- Navbharat Times
जोधपुर वायुसेना स्टेशन पर 26 सितंबर से 12 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले बहुपक्षीय हवाई अभ्यास ‘तरंग शक्ति’ के दूसरे संस्करण में अमेरिका, फ्रांस और यूएई समेत सात देश हिस्सा लेंगे।
नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना ने मंगलवार को बताया कि 26 सितंबर से 12 अक्टूबर तक जोधपुर वायुसेना स्टेशन पर आयोजित अभ्यास ‘तरंग शक्ति’ के दूसरे संस्करण में सात देश अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, श्रीलंका और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) हिस्सा लेंगे।
हवाई अभ्यास में भारत करेगा ये प्रदर्शन
बहुपक्षीय हवाई अभ्यास के दौरान भारत राफेल, मिराज-2000, जगुआर, तेजस, मिग-29 और एसयू-30 एमकेआई समेत अन्य हवाई संसाधनों का प्रदर्शन करेगा। इस अभ्यास का उद्देश्य देश की रक्षा क्षमता को प्रदर्शित करना और विभिन्न देशों की सेनाओं के बीच बेहतर तालमेल एवं संयुक्त रूप से काम करने की क्षमता को बढ़ावा देने के लिए एक मंच उपलब्ध कराना है।
जोधपुर में कई देश अपने लड़ाकू विमानों का करेंगे प्रदर्शन
भारतीय वायुसेना ने कहा कि विभिन्न देशों की वायु सेनाओं के बीच अमेरिका का बहुउद्देशीय ‘स्टील्थ’ लड़ाकू विमान एफ-35, फ्रांस का राफेल, यूएई का एफ-16 और बांग्लादेश का सी-130जे जोधपुर वायुसेना स्टेशन पर दो सप्ताह तक अपने ‘‘संयुक्त सामरिक युद्धाभ्यास’’ का प्रदर्शन करेंगे।
‘वीर गार्जियन’ अभ्यास के बाद होगा आयोजन
अधिकारियों ने बताया कि एफ-35 ने ‘एयरो इंडिया 2025’ में हिस्सा लिया था, लेकिन अभ्यास ‘तरंग शक्ति’ में यह पहली बार प्रदर्शित किया जाएगा। यह बड़ा अभ्यास ‘वीर गार्जियन’ अभ्यास के तुरंत बाद आयोजित किया जाएगा। ‘वीर गार्जियन’ भारत और जापान की वायु सेनाओं के बीच होने वाला द्विपक्षीय हवाई अभ्यास है, जो नौ से 22 सितंबर तक इसी स्थान पर आयोजित किया गया।
पहली बार कब और कहां हुआ था आयोजन
अभ्यास का पहला संस्करण 2024 में दो चरण में तमिलनाडु के सुलूर और जोधपुर में आयोजित किया गया था। इसमें ब्रिटेन, जर्मनी और फ्रांस समेत कई देशों के लड़ाकू विमानों ने हिस्सा लिया था।
लेखक के बारे मेंदीपांशुदीपांशु वर्तमान में 'नवभारत टाइम्स ऑनलाइन' में कंसल्टेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ. भीम राव अंबेडकर कॉलेज से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन और आईआईएमसी (IIMC) दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। मीडिया इंडस्ट्री में एक साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाले दीपांशु ने अपने करियर की शुरुआत साल 2025 में 'NDTV इंडिया' से की थी।उन्हें डिजिटल न्यूज रूम की तेज रफ्तार और ब्रेकिंग न्यूज कल्चर की अच्छी समझ है। दीपांशु की मुख्य रुचि राजनीति और क्राइम खबरों में है। वह बिहार चुनाव 2025, बजट 2026 और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों को कवर कर चुके हैं। इसके अलावा वह यूटिलिटी, लोकल, जंगल न्यूज और गुड न्यूज जैसी खबरों पर भी लगातार काम करते हैं।सोशल मीडिया और गूगल ट्रेंड्स पर उनकी खास नजर रहती है। वह इंटरनेट पर वायरल हो रहे मुद्दों और पाठकों की पसंद को समझकर खबरों को बहुत सरल, सटीक और असरदार तरीके से पेश करते हैं।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Indiaकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

आईआईटी जोधपुर के सहायक प्रोफेसर भाषाओं पर कर रहे शोध: भाषाओं में छिपे ज्ञान और व्याकरण को समझने का प्रयास, दुनिया में 7,164 बोलियां - Jodhpur News

यूपीएससी बोर्ड की बैठक: 9 साल बाद दिल्ली की बजाय जयपुर में हुई बैठक, आईएएस में पदोन्नति के 15 नाम लिफाफे में बंद - Jaipur News

जयपुर स्टेशन पर आयुर्वेद शिविर, 93 की जांच - Jaipur News


