होमकृषिमानसून की रफ्तार धीमी, गर्मी और उमस ने बढ़ाई परेशानी
कृषि

मानसून की रफ्तार धीमी, गर्मी और उमस ने बढ़ाई परेशानी

उदयपुर में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। पिछले सात दिनों में अधिकतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया है।

Dainik Bhaskar के अनुसार17 जुलाई 2026 को 04:23 pm बजे
मानसून की रफ्तार धीमी, गर्मी और उमस ने बढ़ाई परेशानी

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Udaipur

- Udaipur Weather Update | Rising Heat And Humidity Amid Dry Spell

मानसून की रफ्तार धीमी,7 दिन में 2.4 डिग्री बढ़ा पारा:उदयपुर में आज भी नहीं बरसे बादल, उमस-गर्मी ने बढ़ाई परेशानी; जानें अगले 3 दिन का मौसम

- कॉपी लिंक

उदयपुर में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है। लगातार सूखे मौसम के कारण पिछले सात दिनों में अधिकतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया है। आज (शुक्रवार) भी बारिश नहीं होने से उमस और गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। हालांकि, अगले तीन दिनों तक

दिनभर तेज धूप और शाम के समय बादलों की आवाजाही के बावजूद बारिश नहीं होने से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। शुक्रवार को भी सुबह से ही तेज धूप रही। दोपहर में गर्मी और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया।

शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच आसमान में बादल छाए, जिससे बारिश की उम्मीद जगी, लेकिन देर शाम तक एक बूंद भी बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग ने दिन में बारिश की संभावना जताई थी, लेकिन पूरा दिन सूखा ही निकल गया।

पिछले सात दिन में पारा बढ़ा

तापमान के आंकड़ों की बात करें तो पिछले सात दिनों में शहर का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर गुरुवार को 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी 24 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन और रात, दोनों के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे उमस का असर और अधिक महसूस किया जा रहा है।

अगले तीन दिनों तक मौसम में खास बदलाव नहीं

मौसम विशेषज्ञ डॉ. आर.एस. देवड़ा ने बताया कि मेवाड़ सहित दक्षिणी राजस्थान में अगले तीन दिनों तक मौसम में खास बदलाव की संभावना नहीं है। इस दौरान हल्के बादलों और धूप का सिलसिला बना रहेगा और मौसम अधिकांश समय शुष्क रहेगा।

हालांकि, बंगाल की खाड़ी से नमी मिलने के बाद क्षेत्र में फिर से वर्षा गतिविधियां शुरू होने की संभावना है। यदि नमी का प्रवाह मजबूत हुआ तो आने वाले दिनों में मानसून दोबारा सक्रिय हो सकता है।

पिछले सात दिनों का उदयपुर का तापमान (डिग्री से. में)

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें