होमकृषिराजस्थान में मानसून का ब्रेक, 10 जिलों में बारिश की संभावना
कृषि

राजस्थान में मानसून का ब्रेक, 10 जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 18 जुलाई को बाड़मेर बालोतरा, जालोर, सिरोही, उदयपुर, सलूंबर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, बारां, झालावाड़ को बारिश की संभावना है

Dainik Bhaskar के अनुसार18 जुलाई 2026 को 05:08 am बजे
राजस्थान में मानसून का ब्रेक, 10 जिलों में बारिश की संभावना

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Bikaner

- Rajasthan Weather Update | Monsoon Rain Forecast Kota Jaipur Bikaner

आज 10 जिलों में बारिश की संभावना:कोटा सहित 3 जिलों में झमाझम बरसात; 21 जुलाई से फिर एक्टिव होगा मानसून

- कॉपी लिंक

राजस्थान में मानसून अब भी ब्रेक पर है। शनिवार को 10 जिलों में बारिश की संभावना है, लेकिन तेज बरसात का अलर्ट नहीं है। राज्य में अब तक सामान्य से 21 फीसदी कम बरसात हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार 21 जुलाई से मानसून एक्टिविटी फिर से शुरू हो सकती है। इस दिन 20 से ज्यादा जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट है।

वहीं, बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश डूंगरपुर, कोटा और अलवर में हुई है। हालांकि, गर्मी-उमस का दौर जारी है। श्रीगंगानगर सहित 4 जिलों में अब भी दिन का तापमान 40 डिग्री के ऊपर है।

अब तक बारिश की स्थिति

गर्मी-बारिश के बड़े अपडेट्स

आज कहां हो सकती है बारिश: मौसम विभाग के अनुसार 18 जुलाई को बाड़मेर बालोतरा, जालोर, सिरोही, उदयपुर, सलूंबर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, बारां,झालावाड़ को बारिश की संभावना है। शुक्रवार को डूंगरपुर में 12.5 एमएम (mm) और कोटा में 16.6 एमएम बारिश हुई। अलवर में भी देर शाम तेज बारिश हुई।

आगे कैसा रहेगा मानसून: मौसम केंद्र के अनुसार, कमजोर मानसून के चलते अगले तीन से चार दिन तक कोटा, भरतपुर और जयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, 21 जुलाई से मानसून फिर से एक्टिव हो सकता है। राज्य में 22-23 जुलाई से पश्चिमी और मध्य भागों में भी बारिश का दौर शुरू हो सकता है। 23 से 26 जुलाई के बीच बीकानेर और जोधपुर संभाग के कई इलाकों में तेज बारिश हो सकती है।

श्रीगंगानगर फिर सबसे गर्म: श्रीगंगानगर में पारा शुक्रवार को ये 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया। वहीं, चूरू में तापमान 41.1, बीकानेर में 40.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

अब राजस्थान में बारिश से की PHOTOS

ये शहर सबसे ज्यादा गर्म

आगे कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान के बड़े शहरों में कैसा रहा मौसम

जयपुर: राजधानी में बीते करीब 12 दिन से बारिश नहीं हुई है। मानसून ब्रेक से गर्मी-उमस भी बढ़ रही है। शुक्रवार को भी दिन का तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम पारा 29.8 डिग्री सेल्सियस रहा। ये सामान्य से करीब तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है।

सीकर: जिले में शुक्रवार को सुबह से बादल छाए रहे और फिर दोपहर में तीखी धूप रही। दिन में गर्मी-उमस रही। पिछले साल के मुकाबले इस बार सीकर जिले में 17 जुलाई तक औसत से 40 % से भी कम बारिश हुई है। शुक्रवार को दिन का तापमान 39.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.9 डिग्री रहा।

अलवर: जिले में शुक्रवार को सुबह से मौसम का मिजाज बदलता रहा। सुबह आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन दोपहर में तेज धूप निकलने से गर्मी रही। अधिकतम तापमान करीब 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात करीब 8 बजे हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक जिले में बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है।

जोधपुर: जिले में शुक्रवार को गर्मी का असर बना रहा। शहर का अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक है।

उदयपुर:लेकसिटी में अधिकतम तापमान 34.9 और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री से. दर्ज किया गया। दिनभर तेज धूप और शाम के समय हल्के बादल रहे। जिले में बीते एक हफ्ते से बारिश नहीं हुई है। इस कारण तापमान भी बढ़ रहा है। पिछले सात दिनों में अधिकतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया है।

कोटा: शुक्रवार को दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और शहर में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया। करीब दो सप्ताह बाद हुई बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अजमेर: शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में गर्मी का असर रहा। अगले 24 घंटों में आंशिक बादल छाए रहने और कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें