होम›राजनीति›गाड़ियां फिट, सिस्टम फेल: जयपुर में दौड़ती रहीं गाड़ियां, फिटनेस 675 किमी दूर बड़वानी में हो गई! निगम बोला-परिवहन विभाग कराएगा जांच - Jaipur News
राजनीति

गाड़ियां फिट, सिस्टम फेल: जयपुर में दौड़ती रहीं गाड़ियां, फिटनेस 675 किमी दूर बड़वानी में हो गई! निगम बोला-परिवहन विभाग कराएगा जांच - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Vehicles Continued To Run In Jaipur, But Were Finally Certified 675 Km Away In Barwani! The Corporation Stated That The Transport Department Will Conduct An Inspection. गाड़िया…

Dainik Bhaskar के अनुसार10 अक्टूबर 2026 को 02:05 am बजे
गाड़ियां फिट, सिस्टम फेल:  जयपुर में दौड़ती रहीं गाड़ियां, फिटनेस 675 किमी दूर बड़वानी में हो गई! निगम बोला-परिवहन विभाग कराएगा जांच - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Vehicles Continued To Run In Jaipur, But Were Finally Certified 675 Km Away In Barwani! The Corporation Stated That The Transport Department Will Conduct An Inspection.

गाड़ियां फिट, सिस्टम फेल:जयपुर में दौड़ती रहीं गाड़ियां, फिटनेस 675 किमी दूर बड़वानी में हो गई! निगम बोला-परिवहन विभाग कराएगा जांच

- कॉपी लिंक

जयपुर नगर निगम के सरकारी वाहनों की फिटनेस मध्यप्रदेश में होने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। परिवहन विभाग के रिकॉर्ड में जयपुर नगर निगम के नाम रजिस्टर्ड 11 वाहनों की फिटनेस 675 किलोमीटर दूर 27 और 28 सितंबर को मध्यप्रदेश के बड़वानी स्थित श्री श्य

- फिटनेस चार्ज 1000 रुपए, बड़वानी गए तो डीजल खर्च 24 हजार रुपए प्रति वाहन

रिकॉर्ड के मुताबिक 27 सितंबर को 8 और 28 सितंबर को 3 वाहनों की फिटनेस बड़वानी में हुई। इनमें RJ47-GA-7184 और RJ47-GA-7226 सहित सभी वाहन नगर निगम से जुड़े बताए जा रहे हैं। दोनों वाहनों की फिटनेस वैधता 26 सितंबर 2028 तक दर्ज है। बड़वानी का यह फिटनेस सेंटर राजस्थान से जुड़े संचालकों का बताया जा रहा है। इनमें योगेंद्र सोनी सहित एक अन्य व्यक्ति का नाम सामने आया है।

भास्कर सवाल; फिटनेस फीस एक जैसी तो जांच के लिए 675 किमी दूर क्यों जाएंगे वाहन?

केंद्रीय मोटर यान नियम, 1989 के नियम 181(9) में स्पष्ट प्रावधान है कि ATS देश के किसी भी राज्य या केंद्रशासित प्रदेश में पंजीकृत वाहन की जांच कर सकता है। फीस भी एक जैसी है।

- निगम के ये वाहन 15 साल से ज्यादा पुराने नहीं हुए तो अधिकतम फीस 1 हजार रुपए होती है। ऐसे में 675 किमी दूर जाकर फिटनेस क्यों करवाएंगे।

- 675 किमी दूर फिटनेस के लिए एक वाहन को करीब 1350 किमी चलना होगा। अगर एक वाहन 5 किमी प्रति लीटर का एवरेज भी निकलता है तो करीब 270 लीटर डीजल लगेगा। इसकी कीमत करीब 24000 रुपए होती है।

- इसी तरह 11 वाहनों के डीजल की कीमत करीब 2.67 लाख रुपए होंगे।

बड़वानी में इन वाहनों की फिटनेस दो दिन में हुई

फिटनेस में ब्रेक, सस्पेंशन, लाइट सहित सभी तकनीकी जांच होती है; यह मामला इसलिए गंभीर है क्योंकि ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन (एटीएस) पर वाहन को सेंटर पहुंचाकर ब्रेक, सस्पेंशन, लाइट, उत्सर्जन समेत निर्धारित तकनीकी मानकों की जांच के बाद ही फिटनेस सर्टिफिकेट जारी होना चाहिए। ऐसे में यदि वाहन सेंटर पहुंचे ही नहीं तो पूरी टेस्टिंग प्रक्रिया और निगरानी व्यवस्था सवालों के घेरे में है।

मामले की जांच कराएंगे, सख्त कार्रवाई की जाएगी

मामला मेरी जानकारी में आया है। जांच करवाएंगे और नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। -पुरुषोत्तम शर्मा, परिवहन आयुक्त

मुझे इसकी जानकारी नहीं, इतनी दूर जाना असंभव मामला मेरी जानकारी में नहीं है। इतनी दूर फिटनेस के लिए वाहनों का जाना संभव नहीं है। इसकी जांच करवाएंगे। -अतुल शर्मा, एसई, गैराज शाखा

बिना गाड़ी आए फिटनेस नहीं मैं बाहर हूं। हमारे यहां बिना गाड़ी आए फिटनेस नहीं की जाती है। हम इसकी करवाएंगे। -योगेंद्र सोनी, श्री श्याम ऑटोमेटेड फिटनेस सेंटर संचालक

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें