होम›क्राइम›राजस्थान: जयपुर में दो दिन ट्रैफिक डायवर्जन, आमेर और चारदीवारी जाने से पहले जान लें रूट
क्राइम

राजस्थान: जयपुर में दो दिन ट्रैफिक डायवर्जन, आमेर और चारदीवारी जाने से पहले जान लें रूट

राजस्थान: जयपुर में दो दिन ट्रैफिक डायवर्जन, आमेर और चारदीवारी जाने से पहले जान लें रूट वीकेंड पर पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए जयपुर में 10-11 अक्टूबर को आमेर और चारदीवारी क्षेत्र में ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा। बड़ी पर्यटक…

Amar Ujala के अनुसार10 अक्टूबर 2026 को 03:05 am बजे
राजस्थान: जयपुर में दो दिन ट्रैफिक डायवर्जन, आमेर और चारदीवारी जाने से पहले जान लें रूट

सौजन्य से:- Amar Ujala

राजस्थान: जयपुर में दो दिन ट्रैफिक डायवर्जन, आमेर और चारदीवारी जाने से पहले जान लें रूट

वीकेंड पर पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए जयपुर में 10-11 अक्टूबर को आमेर और चारदीवारी क्षेत्र में ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा। बड़ी पर्यटक बसों की पार्किंग रामनिवास बाग में होगी।

विस्तार

वीकेंड पर आमेर किला और चारदीवारी घूमने की योजना बना रहे हैं तो घर से निकलने से पहले ट्रैफिक व्यवस्था की जानकारी जरूर ले लें। पर्यटकों की संभावित भीड़ को देखते हुए जयपुर पुलिस ने 10 और 11 अक्टूबर को आमेर और चारदीवारी क्षेत्र में यातायात के लिए विशेष व्यवस्था की है। इस दौरान कई मार्गों पर वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। पुलिस ने पर्यटकों, स्थानीय लोगों और व्यापारियों से निर्धारित रूट और पार्किंग स्थलों का इस्तेमाल करने की अपील की है।

दिल्ली रोड की ओर से आमेर किला जाने वाले वाहनों को धोबीघाट चौराहा, रामगढ़ मोड़ और आमेर रोड से होकर निकाला जाएगा। वहीं, आमेर से जयपुर शहर की ओर आने वाले वाहनों के लिए गलता गेट और ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे का रास्ता निर्धारित किया गया है। चारदीवारी क्षेत्र में भी कुछ मार्गों पर आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।

चारदीवारी में बड़ी पर्यटक बसों की पार्किंग रामनिवास बाग में

चारदीवारी क्षेत्र में आने वाली बड़ी पर्यटक बसों को रामनिवास बाग की पार्किंग में खड़ा करना होगा। पुलिस ने मालवाहक वाहनों के प्रवेश का समय भी निर्धारित किया है। ऐसे वाहन रात 11 बजे से सुबह 7 बजे तक ही चारदीवारी में प्रवेश कर सकेंगे।

रूट परमिट वाली बसों, मिनी बसों और सिटी बसों को जरूरत के अनुसार वैकल्पिक समानांतर मार्गों से संचालित किया जाएगा। इससे प्रमुख सड़कों पर यातायात का दबाव कम करने की कोशिश की जाएगी।

यह भी पढें- पंच-सरपंच चुनाव में बड़ी राहत: शैक्षणिक योग्यता की बाध्यता खत्म, नामांकन में गलती सुधारने का भी मिलेगा मौका

व्यापारी भी निर्धारित पार्किंग में खड़े करें वाहन

पुलिस ने चारदीवारी के व्यापारियों से अपने वाहन सड़कों पर खड़े नहीं करने और निर्धारित पार्किंग स्थलों का इस्तेमाल करने की अपील की है। इसके लिए रामनिवास बाग की जेडीए भूमिगत पार्किंग, चौगान स्टेडियम के निर्धारित पार्किंग स्थल और आतिश मार्केट के अंदर बनी पार्किंग का उपयोग किया जा सकता है।

पर्यटन सीजन में आमेर किले, चारदीवारी के बाजारों और प्रमुख ऐतिहासिक व धार्मिक स्थलों पर पर्यटकों की संख्या बढ़ने से सड़कों पर दबाव बढ़ जाता है। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और प्रतिबंधित मार्गों पर जाने से बचें, ताकि जाम की स्थिति से बचा जा सके।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें