अजमेर में तेज धूप-उमस के बाद झमाझम बारिश: जिले में सामान्य से 67% ज्यादा बरसात; जानें अगले तीन के मौसम का हाल - Ajmer News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Ajmer - Ajmer Weather News | Monsoon Rain Alert & Heavy Rainfall Update अजमेर में तेज धूप-उमस के बाद झमाझम बारिश:जिले में सामान्य से 67% ज्यादा बरसात; जानें अगले तीन के मौसम का हाल - कॉ…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Ajmer
- Ajmer Weather News | Monsoon Rain Alert & Heavy Rainfall Update
अजमेर में तेज धूप-उमस के बाद झमाझम बारिश:जिले में सामान्य से 67% ज्यादा बरसात; जानें अगले तीन के मौसम का हाल
- कॉपी लिंक
अजमेर में दिनभर तेज धूप और उमस से लोग बेहाल रहे, लेकिन शाम होते-होते मौसम ने करवट ली और कई इलाकों में बारिश होने से गर्मी से राहत मिली।
जिले में इस मानसून सीजन में अब तक सामान्य से 67% से अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिन तक बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारों का दौर जारी रहने की संभावना है।
दरअसल, गुरुवार को दिनभर धूप और बादलों की आंख-मिचौली का दौर चलता रहा। तेज धूप निकलने से लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। हालांकि, बीच-बीच में बादलों की आवाजाही से मौसम में हल्की राहत बनी रही।
शाम को अचानक मौसम ने करवट ली और शहर के कई इलाकों में करीब 10 मिनट तक झमाझम बारिश हुई। इसके बाद हल्की बूंदाबांदी का दौर जारी रहा। तेज बारिश से शहर की कई सड़कों पर पानी भर गया, जिससे वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा।
मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक 0.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं, हवा में नमी का स्तर सुबह 92 प्रतिशत और शाम को 71 प्रतिशत रहा, जिससे पूरे दिन उमस का असर महसूस किया गया।
मौसम वैज्ञानिक विजय घई के अनुसार, अजमेर में अगले तीन दिन तक मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। इस दौरान जिले में मध्यम बारिश हो सकती है। फिलहाल मौसम विभाग की ओर से रेड या येलो अलर्ट जारी नहीं किया गया है। लगातार बारिश की गतिविधियों से तापमान में और गिरावट आने और वातावरण में नमी बनी रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, जून और जुलाई में अब तक अजमेर में कुल 292.2 मिमी वर्षा दर्ज की जा चुकी है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यदि अगले कुछ दिनों तक मानसून इसी तरह सक्रिय रहा तो जिले में बारिश का आंकड़ा और तेजी से बढ़ सकता है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जोधपुर में हुई मूसलाधार बारिश, गलियों में नदी की तरह बहा पानी, सिरोही में भी झमाझम

Give Up Campaign बना गरीबों के लिए वरदान, राजस्थान में 1 करोड़ से ज्यादा नए लोगों को खाद्य सुरक्षा का लाभ

जोधपुर में बारिश का दौर शुरू: त्रिपोलिया बाजार में सड़क बनी दरिया, शहर के कई इलाकों में हो रही बारिश - Jodhpur News


