होमकृषिजोधपुर में बारिश का दौर शुरू: त्रिपोलिया बाजार में सड़क बनी दरिया, शहर के कई इलाकों में हो रही बारिश - Jodhpur News
कृषि

जोधपुर में बारिश का दौर शुरू: त्रिपोलिया बाजार में सड़क बनी दरिया, शहर के कई इलाकों में हो रही बारिश - Jodhpur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jodhpur - Jodhpur Monsoon Rain | Yellow Alert Issued Till 26 July | Weather Update LIVEजोधपुर में बारिश का दौर शुरू:त्रिपोलिया बाजार में सड़क बनी दरिया, शहर के कई इलाकों में हो रही बारि…

Dainik Bhaskar के अनुसार24 जुलाई 2026 को 11:03 am बजे
जोधपुर में बारिश का दौर शुरू:  त्रिपोलिया बाजार में सड़क बनी दरिया, शहर के कई इलाकों में हो रही बारिश - Jodhpur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jodhpur

- Jodhpur Monsoon Rain | Yellow Alert Issued Till 26 July | Weather Update

LIVEजोधपुर में बारिश का दौर शुरू:त्रिपोलिया बाजार में सड़क बनी दरिया, शहर के कई इलाकों में हो रही बारिश

- कॉपी लिंक

जोधपुर में मानसून एक बार फिर सक्रिय है। मौसम विभाग ने 26 जुलाई तक आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। शहर में गुरुवार को कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। वहीं बुधवार शाम से रात तक करीब 44 मिमी बारिश हुई।

शहर में आज भी बादल छाए हुए हैं। मौसम सुहावना होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने जोधपुर में शुक्रवार को बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

बारिश और बादलों की आवाजाही से तापमान में गिरावट आई है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं बुधवार को दिन का अधिकतम पारा 4.4 डिग्री गिरकर 32.2 डिग्री रह गया।

इसके साथ यह अपने जुलाई महीने के औसत स्तर 36 डिग्री से 3.8 डिग्री नीचे भी चला गया। न्यूनतम पारे में भी 1.8 डिग्री की गिरावट आई। यह 27.4 डिग्री रहा जो कि जुलाई के औसत 27.1 डिग्री से 0.3 डिग्री ज्यादा है। जोधपुर में 7 जुलाई को मानसून की दस्तक के बाद बारिश पर ब्रेक लगा हुआ था। लेकिन बुधवार को हुई बारिश से शहरवासियों को उमस और गर्मी से राहत मिली है।

जून-जुलाई में औसत से कम बारिश

23 जुलाई तक के आंकड़ों के अनुसार- जोधपुर में एक जून से सामान्य से 20.2 प्रतिशत कम बारिश हुई है। 23 जुलाई तक सामान्य बारिश 112.7 एमएम होनी चाहिए थी, जबकि इस बार केवल 92.5 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई।

26 जुलाई तक बारिश का अलर्ट

जोधपुर में मानसून के आने का समय 26 जून से 3 जुलाई के बीच तय है। इस बार यह 7 जुलाई को आया। जिस दिन मानसून प्रवेश किया, उस दिन शहर में बारिश नहीं हुई।

लगभग 15 दिन के बाद बुधवार को पहली बार जमकर बारिश हुई। शहर में करीब 44 मिमी (1.75 इंच) बारिश हुई। कई जगह पानी भर गया। अब मौसम विभाग ने शहर में 26 जुलाई तक बारिश का अलर्ट जारी किया है।

अपडेट्स

- कॉपी लिंक

भीतरी शहर शहर में बारिश के बाद बच्चे सड़कों पर खलते नजर आए।

- कॉपी लिंक

भीतरी शहर में बारिश में बारिश के बाद सड़कों पर पानी बहने लगा। त्रिपोलिया बाजार में बारिश के बाद सड़क जलमग्न नजर आई।

- कॉपी लिंक

शहर के यूनिवर्सिटी रोड पर दोपहर पौने तीन बजे तेज बारिश का दौर शुरू हुआ। दो पहिया वाहन चालक सुरक्षित जगह रूककर बचाव करते नजर आए।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें