भाजपा राज में पेपरलीक माफिया को पाला पोसा, सीएम अशोक गहलोत का ताजा हमला
राजस्थान के CM अशोक गहलोत ने कहा कि भाजपा राज में पेपरलीक माफिया को पाला पोसा जा रहा है, जबकि उनकी सरकार में 400 से अधिक गिरफ्तारियां हुईं और माफिया की संपत्तियों पर बुलडोजर चलाया गया।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Ashok Gehlot Statement On NEET Paper Leak | Rajasthan Politics Update
गहलोत बोले-भाजपा राज में पेपरलीक माफिया को पाला पोसा गया:कहा- नीट पेपरलीक में राजस्थान एपिसेंटर था; निष्पक्ष जांच हुई तो झूठ के परखच्चे उड़ जाएंगे
- कॉपी लिंक
पेपर लीक के मुद्दे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पर वार कर कहा था कि पिछले पौने तीन साल में राजस्थान में 350 पेपर हुए, लेकिन एक भी पेपरलीक नहीं हुआ। उनके इस बयान पर सीएम अशोक गहलोत ने पलटवार किया है। गहलोत ने दावा किया कि ‘एक भी पेपरलीक नही
गहलोत ने कहा कि उन्हें (सीएम) कहना चाहिए कि हमने एक भी शिकायत की निष्पक्ष जांच नहीं होने दी, जिससे सच सामने न आ जाए।
गहलोत ने एक्स पर लिखा- मुख्यमंत्रीजी, जरा याद कर लीजिए। देश की सबसे बड़ी परीक्षा NEET-UG के पेपर लीक का एपिसेंटर आपके राज में राजस्थान बना और लाखों बच्चों को दोबारा परीक्षा देनी पड़ी। राजस्थान की भाजपा सरकार और पुलिस ने तो पेपर लीक की शिकायत को छिपाया। जब NTA को विद्यार्थियों ने सीधी शिकायत दी, तब जाकर पेपर लीक का पता चला।
गहलोत ने लिखा- हर बार आपकी (बीजेपी) सरकार का एक ही काम रहा, सच पर पर्दा डालना। आपने अपने कार्यकाल की परीक्षाओं की निष्पक्ष जांच न करवाने की कसम खा रखी है, क्योंकि जांच हुई तो 'एक भी लीक नहीं' के झूठ के परखच्चे उड़ जाएंगे।
भाजपा राज की कई परीक्षाएं संदेह के घेरे में
गहलोत ने लिखा- झुंझुनूं के नवलगढ़ में RAS का पेपर खुले लिफाफे में मिला। प्राध्यापक भर्ती का पेपर खुली सील के साथ पहुंचा। जैसलमेर के स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल सेंटर पर LDC भर्ती में परीक्षा केंद्र से खिड़की के रास्ते पेपर बाहर भेजकर नकल कराई गई और वीक्षकों की ड्यूटी सुनियोजित तरीके से लगाने के आरोप लगे।
जयपुर स्थित RSSB का टेक्निकल हेड OMR शीट बदलकर घोटाला करता पकड़ा गया पर उसने कितनी परीक्षाओं में बेईमानी की ये आजतक पता नहीं चला।
SI भर्ती रद्द न हो, यह सिफारिश लेकर भी आपकी सरकार हाईकोर्ट गई
गहलोत ने लिखा- SI भर्ती रद्द होने का क्रेडिट आप जनता में लेते रहे लेकिन SI भर्ती रद्द न हो, यह सिफारिश लेकर भी आपकी सरकार ही हाईकोर्ट गई थी। जो युवा जवाब मांगने सड़क पर उतरे, उन पर लाठियां बरसाई गईं।
हमने माफिया की संपत्ति पर बुलडोजर चलाया, आप सच पर चला रहे हैं
गहलोत ने लिखा- हमारे राज में 400 से अधिक गिरफ्तारियां, माफिया की संपत्तियों पर बुलडोजर, RPSC सदस्य तक को जेल, बोर्ड अध्यक्ष बर्खास्त और आजीवन कारावास, 10 करोड़ जुर्माने और संपत्ति जब्ती वाला देश का सबसे सख्त कानून।
आज जो भी कार्रवाई होती दिखती है, वह कांग्रेस के बनाए इसी कानून के तहत होती है। फर्क साफ है। हमने माफिया की संपत्ति पर बुलडोजर चलाया था, आप सच पर बुलडोजर चला रहे हैं।
--
ये खबर भी पढ़िए-
सीएम बोले-राजस्थान में पेपरलीक हुए तब राहुल गांधी कहां थे:अब छात्रों पर कर रहे राजनीति; हमारी सरकार ने 450 आरोपियों को पहुंचाया जेल
पेपर लीक के मुद्दे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जब राजस्थान में कांग्रेस सरकार के दौरान लगातार पेपर लीक की घटनाएं हो रही थीं, तब राहुल गांधी कहां थे। (पढ़िए पूरी खबर)
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में साइबर अपराधों पर लगाम का वार

राजस्थान में अवैध घुसपैठ और फर्जी पहचान: बांग्लादेशी महिला और उसके सहयोगियों की गिरफ्तारी

जंतर-मंतर: छात्रों का विरोध और पुलिस के लाठीचार्ज के बाद देश के कई शहरों में सजने लगा विरोध


