जोधपुर में हुई मूसलाधार बारिश, गलियों में नदी की तरह बहा पानी, सिरोही में भी झमाझम
जोधपुर में हुई मूसलाधार बारिश, गलियों में नदी की तरह बहा पानी, सिरोही में भी झमाझम जोधपुर शहर के अन्य इलाकों में बारिश ने वाहनों के पहिए थाम दिए. Published : July 24, 2026 at 6:02 PM IST जोधपुर/सिरोही: शहर में मानसून की…

सौजन्य से:- ETV Bharat
जोधपुर में हुई मूसलाधार बारिश, गलियों में नदी की तरह बहा पानी, सिरोही में भी झमाझम
जोधपुर शहर के अन्य इलाकों में बारिश ने वाहनों के पहिए थाम दिए.
Published : July 24, 2026 at 6:02 PM IST
जोधपुर/सिरोही: शहर में मानसून की पहली जोरदार बारिश शुक्रवार दोपहर दोपहर में हुई. करीब एक से डेढ घंटे तक बारिश का यह दौर चला. बूंदाबादी से शुरू हुई बारिश थोड़ी देर में ही मूसलाधार हो गई. जिसने पूरे शहर को अपनी जद में ले लिया. शहर की सभी सड़कों पर पानी भर गया. वहीं, सिरोही जिले में सुबह से शुरू हुआ बारिश का दौर पूरे दिन जारी रहा. सबसे अधिक बारिश आबूराज (माउंट आबू) में दर्ज की गई.
बनाड़ रोड़ जो बरसों से जलभराव की चपेट में रहती आई है, वहां हालात और मुश्किल हो गए. क्योकि यहां एक तरफ सड़क बन रही है. ऐसे में यहां लंबा जाम लग गया. इसी तरह से शहर के अन्य इलाकों में बारिश ने वाहनों के पहिए थाम दिए. तेज बारिश के चलते भीतरी शहर की गलियों में से पानी ऐसे बहा जैसे कोई नदी बह रही हो. पहली तेज बारिश का बच्चों ने पूरा लुत्फ लिया. गलियों में बच्चे बारिश में भिगते नजर आए.
पढ़ें: राजस्थान में तीन वेदर सिस्टम सक्रिय, जैसलमेर से कोटा तक मानसून ट्रफ, कुचामन में झमाझम
हालांकि भीतरी शहर में कई जगहों पर पुराने मकानों के ढहने की आशंका बनी हुई है. नीचले इलाकों में पानी भरने से यातायात जाम, आवगमन में परेशानी, कटाव और जलभराव जैसी परेशानियां सामने आई हैं. हर बारिश ऐसा ही आलम देखने को मिलता है. नगर निगम की लाख कोशिशों के बावजूद बारिश से जुड़ी समस्याएं खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले दो दिन तक जोधपुर में बारिश का दौर जारी रह सकता है.
आबूराज में 8 इंच बारिश: सिरोही के आबूराज (माउंट आबू) में पिछले 12 घंटों में 195 एमएम (करीब 8 इंच) वर्षा हुई. लगातार तेज बारिश से पहाड़ों पर बहने वाले झरने जीवंत हो उठे और क्षेत्र के जलस्रोतों में अच्छी पानी की आवक शुरू हो गई. आंकड़ों के अनुसार देलदर तहसील में 36 एमएम, पिंडवाड़ा में 69 एमएम, सिरोही में 10 एमएम, रेवदर में 17 एमएम और शिवगंज तहसील में 20 एमएम बारिश दर्ज की गई.
पढ़ें: बाड़मेर में इंद्रदेव की मेहरबानी: बारिश से मौसम हुआ सुहाना, कई इलाकों में जलभराव
पुल पर से बहा पानी: पामेरा गांव में नदी पर बने पुल के ऊपर पानी बहने से काफी देर तक आवागमन बाधित रहा. ग्रामीणों को पुल पार करवाने के लिए जेसीबी की मदद से एक छोर से दूसरे छोर पर भेजना पड़ा. सिरोड़ी की रणवा नदी में भी तेज जलप्रवाह के कारण लोगों को आवाजाही में दिक्कतें आई. दूसरी ओर रेवदर क्षेत्र में कांडला हाईवे पर जगह-जगह बने गड्ढों में पानी भर जाने से भारी वाहनों के चालकों को सावधानी के साथ सफर करना पड़ा. आबूराज की ऊंची पहाड़ियों पर दिनभर घना कोहरा और धुंध छाई रही. दृश्यता कम होने के कारण वाहन चालकों को दिन के समय भी हेडलाइट जलाकर सफर करना पड़ा.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

Give Up Campaign बना गरीबों के लिए वरदान, राजस्थान में 1 करोड़ से ज्यादा नए लोगों को खाद्य सुरक्षा का लाभ

जोधपुर में बारिश का दौर शुरू: त्रिपोलिया बाजार में सड़क बनी दरिया, शहर के कई इलाकों में हो रही बारिश - Jodhpur News

बारिश से राजस्थान जलमग्न, दो जिलों में रेड अलर्ट, ट्रेन सेवाएं प्रभावित: क्या है हाल?


