होमकृषिमानसून फिर एक्टिव, जयपुर समेत 6 जिलों में बारिश: बारां में परवन नदी में युवक डूबा, राजस्थान के 26 जिलों में कल बरसात का अलर्ट - Jaipur News
कृषि

मानसून फिर एक्टिव, जयपुर समेत 6 जिलों में बारिश: बारां में परवन नदी में युवक डूबा, राजस्थान के 26 जिलों में कल बरसात का अलर्ट - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Monsoon Update | Heavy Rain In Jaipur Bharatpur Weather Alert मानसून फिर एक्टिव, जयपुर समेत 6 जिलों में बारिश:बारां में परवन नदी में युवक डूबा, राजस्थान के 26 जिलों म…

Dainik Bhaskar के अनुसार12 सितंबर 2026 को 01:04 pm बजे
मानसून फिर एक्टिव, जयपुर समेत 6 जिलों में बारिश:  बारां में परवन नदी में युवक डूबा, राजस्थान के 26 जिलों में कल बरसात का अलर्ट - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Rajasthan Monsoon Update | Heavy Rain In Jaipur Bharatpur Weather Alert

मानसून फिर एक्टिव, जयपुर समेत 6 जिलों में बारिश:बारां में परवन नदी में युवक डूबा, राजस्थान के 26 जिलों में कल बरसात का अलर्ट

- कॉपी लिंक

राजस्थान में पिछले एक सप्ताह से सुस्त रहा मानसून फिर एक्टिव हो गया है। जयपुर, उदयपुर, कोटा, सीकर, अजमेर और डूंगरपुर में शनिवार को बारिश हुई। बारां के आसन गांव के पास परवन नदी में डूबने से युवक की मौत हो गई। वह दोस्तों के साथ नहाने गया था।

डूंगरपुर में 1 महीने के लंबे इंतजार के बाद 30 मिनट तक हुई बरसात से सड़कों पर पानी बहने लगा। इससे लोगों को दिनभर की तेज गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत मिली।

मौसम विभाग ने राज्य में 15 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है। इससे पहले शुक्रवार को भरतपुर, जयपुर संभाग के एरिया में दोपहर बाद मौसम में बदलाव हुआ था। कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई और कुछ जगहों पर हवा चली।

पहले देखिए बरसात की फोटोज…

प्रदेश में बारिश की स्थिति

मानसून के बड़े अपडेट्स

पिछले 24 घंटे में हुई बारिश: जयपुर, अलवर, भरतपुर, दौसा, सवाई माधोपुर, करौली, धौलपुर, सीकर, बूंदी, बारां, झालावाड़ के एरिया में कई स्थानों पर 2 इंच तक बरसात हुई। सबसे ज्यादा बारिश अलवर के कोटकासिम में 45MM रिकॉर्ड हुई। तेज बारिश से अलवर, सवाई माधोपुर, दौसा के कुछ एरिया में सड़कों पर पानी भर गया। गर्मी, उमस से भी लोगों को राहत मिली।

लो प्रेशर सिस्टम के कारण बारिश: मौसम विशेषज्ञों ने बताया- बंगाल की खाड़ी में बना लो-प्रेशर सिस्टम आज दक्षिणी उड़ीसा और उत्तरी आंध्रप्रदेश से लगे बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हुआ है। इस सिस्टम के अगले 24 घंटे के दौरान मध्य भारत से होकर पश्चिम की ओर आगे बढ़ने की प्रबल संभावना है। इससे राजस्थान के दूसरे इलाकों में बारिश की गतिविधियां बढ़ गई हैं।

बीकानेर में पारा 40 डिग्री पर पहुंचा: बीकानेर, जोधपुर संभाग के एरिया में बारिश थमने और पश्चिमी हवाएं चलने से गर्मी तेज हो गई। शुक्रवार दिन में सबसे ज्यादा गर्मी बीकानेर में रही, जहां का अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। चूरू, गंगानगर में अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री रहा।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें