होमकृषिभरतपुर के सबसे बड़े डैम के गेट खोलने की तैयारी: 50 गांवों में अलर्ट; जयपुर, चूरू, सीकर में लगातार बारिश, घर-दुकानों में पानी घुसा - Jaipur News
कृषि

भरतपुर के सबसे बड़े डैम के गेट खोलने की तैयारी: 50 गांवों में अलर्ट; जयपुर, चूरू, सीकर में लगातार बारिश, घर-दुकानों में पानी घुसा - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Rainfall Flood LIVE Photos Update; Udaipur Jaipur | Bharatpur Alwar Weather Alert LIVEभरतपुर के सबसे बड़े डैम के गेट खोलने की तैयारी:50 गांवों में अलर्ट; जयपुर, चूरू,…

Dainik Bhaskar के अनुसार7 अगस्त 2026 को 09:15 am बजे
भरतपुर के सबसे बड़े डैम के गेट खोलने की तैयारी:  50 गांवों में अलर्ट; जयपुर, चूरू, सीकर में लगातार बारिश, घर-दुकानों में पानी घुसा - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Rajasthan Rainfall Flood LIVE Photos Update; Udaipur Jaipur | Bharatpur Alwar Weather Alert

LIVEभरतपुर के सबसे बड़े डैम के गेट खोलने की तैयारी:50 गांवों में अलर्ट; जयपुर, चूरू, सीकर में लगातार बारिश, घर-दुकानों में पानी घुसा

- कॉपी लिंक

जयपुर में गुरुवार रात हुई तेज बारिश के कारण महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की फ्लाइट लैंड नहीं कर सकी। विशेष विमान को खराब मौसम के कारण दिल्ली डायवर्ट किया गया।

वहीं, चंडीगढ़ से जयपुर आई इंडिगो की फ्लाइट भी करीब आधा घंटे तक एयरपोर्ट के ऊपर ही चक्कर लगाती रही। रात करीब 11 बजे विमान को दिल्ली डायवर्ट किया गया।

जयपुर में देर रात शुरू हुआ बारिश का दौर शुक्रवार सुबह 11 बजे तक जारी रहा। वहीं, चूरू के सादुलपुर में सुबह से हो रही बरसात के कारण घरों में पानी घुस गया है। धौलपुर में पार्वती नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद अलर्ट जारी किया गया है।

भरतपुर के नदबई में सुबह बरसात के कारण दो मकानों का बड़ा हिस्सा ढह गया। इससे पहले गुरुवार को डीग के घिलावट गांव में भी दो मंजिला मकान गिर गया था।

मानसून के बड़े अपडेट्स

मकान ढहे, नदी के कारण अलर्ट: भरतपुर और डीग में लगातार बरसात के कारण दो दिन में तीन मकान ढह गए। वहीं, धौलपुर में पार्वती नदी का लेवल बढ़ने के बाद खतरे का अलर्ट जारी किया गया है। इधर चूरू में भी लगातार बारिश से हालात बिगड़ रहे हैं। सादुलपुर में सुबह मकानों में पानी घुस गया, सीवरेज लाइन भी धंस गई।

जयपुर में रुक-रुककर बरसात: राजधानी में गुरुवार देर रात करीब 10 बजे से बरसात हो रही है। देर रात जयपुर आई दो फ्लाइट भी लैंड नहीं हो सकी। शहर के निचले इलाकों में पानी भरने से लोगों को परेशानी हो रही है। जिले के दिन-रात के तापमान में भी तीन डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है।

6 डिग्री सेल्सियस तक गिरा पारा: बारिश के कारण पूर्वी राजस्थान के अलवर और दौसा क्षेत्रों में गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। दौसा में अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस, अलवर में 27.8, सिरोही में 27.6, प्रतापगढ़ में 28.7, डूंगरपुर में 30.6 और उदयपुर में 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजस्थान के मौसम से जुड़ी PHOTOS…

मानसून की पल-पल की अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें