राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत से जुड़ेगी जयपुर की पहचान
जयपुर की शानदार पहचान को दिखाने के लिए जेडीए ने तीन जगहों पर विशेष गेट और मीनार बनाने का निर्णय लिया है। इनमें से एक गेट घाट की गुणी पर राजस्थानी मूंछों की डिजाइन का बनेगा, जिसमें 'खम्मा घणी' शब्द लिखा जाएगा। दूसरा गेट कुंडा आमेर मोड़ पर रंग-बिरंगा हैरिटेज गेट होगा, जिसमें छतरियां और मैन कैरेज-वे होंगे। तीसरा गेट खातीपुरा रेलवे स्टेशन पर सड़क के दोनों ओर 6-6 मीटर ऊंचे स्तंभ होंगे, जिन पर महापुरुषों के चेहरे लगाए जाएंगे। सूत्र: Hindi News.

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Royal Entry Gate In Jaipur
जयपुर में शाही एंट्री गेट:घाट की गुणी पर 50 मीटर की मूंछ; कुंडा में लहरिया-खातीपुरा में महापुरुषों की खम्मा घणी
- कॉपी लिंक
राजधानी में आने वाले मेहमानों का ‘वेलकम’ अब खूबसूरत गेट और मीनार से होगा। शहर की तीन अलग-अलग लोकेशन पर जेडीए 5.36 करोड़ रुपए खर्च कर विशालकाय गेट तैयार करेगा। एक दिल्ली रोड पर आमेर कुंडा मोड़, दूसरा घाट की गुणी और तीसरा खातीपुरा रेलवे स्टेशन पर गंगा मार्ग पर बनेगा। तीनों पॉइंट पर बनने वाले गेट और मीनार में राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत देखने को मिलेगी।
घाट की गुणी गेट पर राजस्थान का पारंपरिक स्वागत शब्द ‘खम्मा घणी’ लिखा जाएगा। खास बात यह है कि इनके निर्माण में वेस्ट मटेरियल, टायर, कांच, सेरेमिक टाइल्स के साथ अलग-अलग आकर्षक रंगों का उपयोग किया जाएगा। टेंडर हो गए हैं। 6 से 7 महीनों में बनकर तैयार हो जाएंगे।
गुणी टोल के पहले टोल प्लाजा को रिप्लेस कर गेट बनाया जाएगा
50 मीटर चौड़ा ‘खम्मा घणी’ गेट, टोल प्लाजा गेट की जगह बनेगा
- 11 मीटर ऊंचाई और 50 मीटर चौड़ाई रहेगी। घाट की गुणी पर राजस्थानी मूंछों की डिजाइन का गेट सबसे भव्य होगा।
- गेट के ऊपर राजस्थानी पगड़ी की डिजाइन के साथ बड़े-बड़े अक्षरों में ‘खम्मा घणी’ लिखा जाएगा।
दिल्ली रोड: उड़ता लहरिया गेट, ऊपर छतरियां
- कुंडा आमेर मोड़ पर रंग-बिरंगा हैरिटेज गेट बनेगा।
- 11 मीटर ऊंचाई और 45 मीटर चौड़ाई रहेगी। ऊपर 6 छतरियां बनेंगी। लहरिया की तरह रंग भरे जाएंगे।
- 12.2-12.2 मीटर चौड़ाई में मैन कैरेज-वे, कॉर्नर में 2.4-2.4 मीटर चौड़े गेट बनेंगे।
- गंगा मार्ग: 6-6 मीटर ऊंचे स्तंभ, राजस्थानी महापुरुषों के चेहरे
- खातीपुरा रेलवे स्टेशन पर सड़क के दोनों ओर 6-6 मीटर ऊंचे स्तंभ बनेंगे।
- ग्रीन पट्टी के साथ वाले स्तंभों पर चारों तरफ खिड़कियों में महापुरुषों के चेहरे लगाए जाएंगे।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

क्यूआर कोड से जल्द ही जयपुर में पानी का बिल

प्रधानमंत्री सेतु योजना में राजस्थान के कई क्लस्टरों के प्रस्ताव रिजेक्ट या नहीं भेजे गए

राजस्थान ने ग्रिड विकेंद्रीकरण को आगे बढ़ाया: 150 मेगावाट बीईएसएस टेंडर


