होमशिक्षा-करियरजयपुर के 50 इलाकों में कल बिजली बंद: दिवाली से पहले होगा मेंटेनेंस; सुबह 8 से शाम 6 बजे तक 3 शिफ्ट में होगी कटौती - Jaipur News
शिक्षा-करियर

जयपुर के 50 इलाकों में कल बिजली बंद: दिवाली से पहले होगा मेंटेनेंस; सुबह 8 से शाम 6 बजे तक 3 शिफ्ट में होगी कटौती - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Power Cut List | Diwali Maintenance Schedule 40 Plus Areas जयपुर के 50 इलाकों में कल बिजली बंद:दिवाली से पहले होगा मेंटेनेंस; सुबह 8 से शाम 6 बजे तक 3 शिफ्ट में होगी कटौ…

Dainik Bhaskar के अनुसार22 सितंबर 2026 को 02:04 pm बजे
जयपुर के 50 इलाकों में कल बिजली बंद:  दिवाली से पहले होगा मेंटेनेंस; सुबह 8 से शाम 6 बजे तक 3 शिफ्ट में होगी कटौती - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Jaipur Power Cut List | Diwali Maintenance Schedule 40 Plus Areas

जयपुर के 50 इलाकों में कल बिजली बंद:दिवाली से पहले होगा मेंटेनेंस; सुबह 8 से शाम 6 बजे तक 3 शिफ्ट में होगी कटौती

- कॉपी लिंक

जयपुर में दिवाली से पहले बिजली लाइनों और उपकरणों के मेंटेनेंस का काम चल रहा है। इसके चलते बुधवार को शहर के 50 इलाकों में अलग-अलग समय पर बिजली सप्लाई बंद रहेगी। बिजली कटौती तीन शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 8 से 9:30 बजे तक, दूसरी सुबह 10 बजे से दोप

सुबह 8 से 9:30 बजे तक

मूर्तिकार कॉलोनी, बिंदायका औद्योगिक क्षेत्र, कनकपुरा औद्योगिक क्षेत्र, सिंवार, नानूसर, बिंदायका गांव, मुकुंदपुरा, संस्कार विहार, अलंकार कॉलेज, गोकुलपुरा फाटक, मां भगवती नगर और शेखावत कॉलोनी में बिजली बंद रहेगी।

इसके अलावा 33 केवी रॉयल ग्रीन, सिल्वर क्राउन, वर्धमान किंग्स कोर्ट, मॉल ऑफ जयपुर, कैपिटल गैलेरिया, कनक वृंदावन पंप हाउस, तरुण इंटरनेशनल और आसपास क्षेत्र भी प्रभावित रहेंगे।

सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक

दूरबीन बाग, करणी वाटिका, श्रीनाथ एनक्लेव, प्रियांशु विहार, रिद्धि नगर, मां वैष्णो नगर, नारायण विहार, नारायण सागर, असरपुरा गांव, भूरा जी विहार और नारायण विहार मोड़ में बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

प्रिंस रोड, दीनबंधु अस्पताल, विद्युत नगर, भान नगर, विजय द्वार और आसपास क्षेत्र भी इस समय प्रभावित होंगे।

दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक

सिरसी गांव, सरकारी हॉस्पिटल, निर्मल आईटीआई, मारुति नगर, राज विहार, पीतांबर नगर, कैलाशपुरी, जीवन विहार, कुंती विहार, श्याम सरोवर और नीलकंठ कॉलोनी में बिजली कटौती रहेगी। इसके अलावा विद्युत नगर, क्वींस रोड और आसपास क्षेत्र भी दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक प्रभावित रहेंगे।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें