होमक्राइमसात साल बाद फरार आरोपित की गिरफ्तारी, टैक्सी चेकर हत्याकांड का मुकदमा होगा शुरू
क्राइम

सात साल बाद फरार आरोपित की गिरफ्तारी, टैक्सी चेकर हत्याकांड का मुकदमा होगा शुरू

राजस्थान से गिरफ्तार मोनू यादव पर सात साल पहले लखनऊ के सरोजनीनगर में टैक्सी चेकर की हत्या का आरोप है।

Jagran के अनुसार17 जुलाई 2026 को 04:22 am बजे
सात साल बाद फरार आरोपित की गिरफ्तारी, टैक्सी चेकर हत्याकांड का मुकदमा होगा शुरू

सौजन्य से:- Jagran

लखनऊ : सात साल बाद राजस्थान से दबोचा गया टैक्सी ड्राइवर हत्याकांड का आरोपित, सिर पर था 50 हजार का इनाम

सात साल से फरार 50 हजार के इनामी मोनू यादव को एसटीएफ ने राजस्थान से गिरफ्तार किया है। उस पर 2019 में लखनऊ के सरोजनीनगर में टैक्सी चालक की हत्या कर शव ...और पढ़ें

HighLights

- 50 हजार का इनामी मोनू यादव राजस्थान से गिरफ्तार।

- 2019 के लखनऊ टैक्सी चालक हत्याकांड का आरोपी।

- सात साल से पहचान छिपाकर अलग-अलग राज्यों में रहा।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। सरोजनीनगर क्षेत्र में वर्ष 2019 में टैक्सी चालक की हत्या कर शव नहर में फेंकने के मामले में फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी आरोपित मोनू यादव उर्फ अभिमन्यु यादव को एसटीएफ ने राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित सात वर्षों से पहचान छिपाकर अलग-अलग राज्यों में काम कर रहा था। एसटीएफ ने उसे डीडवाना (राजस्थान) से गिरफ्तार कर स्थानीय पुलिस को सौंप दिया है।

एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक दिनेक कुमार सिंह ने बताया कि मोनू यादव मूल रूप से बलिया के सुखपुरा थाना क्षेत्र के धरहरा डेरा हनुमानगंज का रहने वाला है। उसके खिलाफ सरोजनीनगर थाने में हत्या, अपहरण, लूट और साजिश रचने समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। लंबे समय से फरार रहने के कारण उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

एसटीएफ को मिली थी सूचना

एसटीएफ फील्ड इकाई कानपुर को सूचना मिली थी कि मोनू यादव राजस्थान के डीडवाना स्थित सत्या इंडस्ट्रीज खंडेलवाल स्वीट्स में काम कर रहा है। इसके बाद उपनिरीक्षक राहुल परमार ने बुधवार दोपहर छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपित ने बताया कि उसने अपने साथियों मिथलेश पांडेय, छोटू सिंह और मोहन यादव के साथ मिलकर 14 जुलाई 2019 की रात एयरपोर्ट जाने के बहाने एक टैक्सी बुक की थी। टैक्सी चालक शुभम पांडेय, निवासी बड़हलगंज, गोरखपुर को रास्ते में गाड़ी लूटने की नीयत से मार डाला था। हत्या के बाद शव को नहर में फेंक दिया गया और टैक्सी लेकर वाराणसी भाग गए थे।

कुछ दिन बाद घटना में मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिलने पर मोनू पुलिस से बचने के लिए पहले बेंगलुरु चला गया, जहां उसने कंडक्टरी का काम किया। इसके बाद वह राजस्थान पहुंच गया और वहीं मजदूरी कर जीवनयापन करने लगा। लगातार ठिकाने बदलने के कारण वह पुलिस की पकड़ से दूर बना हुआ था।

एसटीएफ अधिकारियों का कहना है कि इस हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपितों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। गिरफ्तार आरोपित को सरोजनीनगर पुलिस के हवाले कर दिया गया है, जहां उससे पूछताछ के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

टैक्सी चालक की हत्या से सनसनी

खबरें और भी

14 जुलाई 2019 को एयरपोर्ट जाने के बहाने बुक की गई टैक्सी के चालक शुभम पांडेय की हत्या कर शव नहर में फेंक दिया गया था। घटना के बाद आरोपित टैक्सी लेकर फरार हो गए थे। इस मामले ने उस समय राजधानी में सनसनी फैला दी थी और पुलिस कई वर्षों से फरार आरोपित की तलाश में जुटी थी।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें