5 रुपये की चाय पर बढ़ा विवाद, बुजुर्ग ने लगाई न्याय की गुहार
एक बुजुर्ग ने कोटा में स्थित एक चाय की दुकान पर 5 रुपये की चाय पर विवाद की शिकायत एसपी कार्यालय में दर्ज कराई है. दुकानदार ने बुजुर्ग को छोटे कप में चाय दी, जिसके बाद दोहरा विवाद हो गया.

सौजन्य से:- ETV Bharat
कोटा में 5 रुपये की चाय पर हुआ ऐसा विवाद, सीधे SP के दफ्तर पहुंचा मामला, बुजुर्ग ने लगाई न्याय की गुहार
कोटा में 10 रुपये लेकर छोटे कप में चाय देने पर हुए विवाद में बुजुर्ग ने एसपी ऑफिस में शिकायत की है.
Published : July 17, 2026 at 10:56 AM IST
कोटा : शहर से एक बेहद हैरान करने वाला और अनोखा मामला सामने आया है. यहां महज 5 रुपये की चाय को लेकर हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि मामला सीधे जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय तक पहुंच गया. भीमगंज मंडी थाना इलाके में ज्यादा पैसे लेकर छोटे कप में चाय देने पर ग्राहक और दुकानदार के बीच जमकर कहासुनी हुई, जिसके बाद पीड़ित बुजुर्ग ने पुलिस के आला अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है. यह विवाद भी महज 5 रुपए का है, लेकिन इस मामले में दुकानदार और ग्राहक के बीच कहासुनी हो गई, जिसके बाद मामला जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक पहुंच गया.
इस पूरे मामले पर भीमगंज मंडी थाना अधिकारी रामविलास मीणा ने बताया कि शिकायत फिलहाल सीधे एसपी कार्यालय में दी गई है. मीणा ने बताया कि शिकायत उन्हें नहीं मिली है, परिवादी ने गुरुवार को ही एसपी ऑफिस में शिकायत दी होगी. वहां से शिकायत पत्र थाने में आने के बाद पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी. थाना अधिकारी ने यह भी माना कि देर रात साढ़े तीन बजे तक दुकान खोलना नियमों के खिलाफ है. पुलिस का कहना है कि सट्टे और देर रात दुकान खोलने के आरोपों की गहनता से जांच की जाएगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
इसे भी पढ़ें: जोधपुर: चाय की दुकान पर बिक रही थी कोडीन सिरप, पुलिस ने मारा छापा, 1 गिरफ्तार
इस मामले में परिवादी भीमगंज मंडी थाना इलाके के संजय नगर कच्ची बस्ती निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग नन्हे खां है. बुजुर्ग का आरोप है कि 12 जुलाई की देर रात करीब 3:30 बजे वे एक दुकान पर चाय पीने गए थे. उन्होंने दुकानदार को 10 रुपये देकर चाय मांगी, लेकिन दुकानदार ने उन्हें छोटे कप में चाय थमा दी. जब बुजुर्ग ने इसका विरोध करते हुए कहा कि 10 रुपये में बड़े कप में चाय मिलती है, तो दुकानदार भड़क गया. आरोप है कि दुकानदार ने बदतमीजी करते हुए कहा, "पीनी है तो पियो, नहीं तो फेंक दो." इसके बाद जब बुजुर्ग ने चाय फेंक दी, तो दुकानदार ने उनके साथ गाली-गलौज और अभद्रता शुरू कर दी. बुजुर्ग नन्हे खां ने अपनी शिकायत में दुकानदार पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि वह व्यक्ति देर रात तक अवैध रूप से दुकान खोलता है. इसके साथ ही वह बड़े पैमाने पर क्रिकेट सट्टे का कारोबार संचालित करता है. पीड़ित ने पुलिस से आरोपी दुकानदार के खिलाफ सख्त मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

दूसरे राज्यों में फ्री पढ़ाई का लालच देकर बच्चों को भेज रहा है धर्मांतरण गिरोह, सांसद ने सीबीआई जांच की मांग की

पहले से शादीशुदा महिलाओं को 'दुल्हन' बना करवाते थे शादी: फिर बीमारी का बहाना बनाकर हो जाती थीं फरार, कोटा में गिरोह के 8 सदस्य गिरफ्तार - Kota News

अजमेर कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक: चेतन डूडी बोले- भाजपा सरकार पंचायत-निकाय चुनाव से डर रही है


