होमशिक्षा-करियरअठावले बोले-भूमिहीन गरीबों को 5-5 एकड़ जमीन दें राजस्थान सरकार: UCC से मुसलमानों की गरीबी मिटेगी, बांग्लादेश-पाकिस्तान भी लागू करें; 2029 में मोदी ही बनेंगे PM - Jaipur News
शिक्षा-करियर

अठावले बोले-भूमिहीन गरीबों को 5-5 एकड़ जमीन दें राजस्थान सरकार: UCC से मुसलमानों की गरीबी मिटेगी, बांग्लादेश-पाकिस्तान भी लागू करें; 2029 में मोदी ही बनेंगे PM - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Ramdas Athawale Statement | Rajasthan Land Distribution Scheme & UCC अठावले बोले-भूमिहीन गरीबों को 5-5 एकड़ जमीन दें राजस्थान सरकार:UCC से मुसलमानों की गरीबी मिटेगी, बांग्लादेश…

Dainik Bhaskar के अनुसार3 अगस्त 2026 को 03:15 pm बजे
अठावले बोले-भूमिहीन गरीबों को 5-5 एकड़ जमीन दें राजस्थान सरकार:  UCC से मुसलमानों की गरीबी मिटेगी, बांग्लादेश-पाकिस्तान भी लागू करें; 2029 में मोदी ही बनेंगे PM - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Ramdas Athawale Statement | Rajasthan Land Distribution Scheme & UCC

अठावले बोले-भूमिहीन गरीबों को 5-5 एकड़ जमीन दें राजस्थान सरकार:UCC से मुसलमानों की गरीबी मिटेगी, बांग्लादेश-पाकिस्तान भी लागू करें; 2029 में मोदी ही बनेंगे PM

- कॉपी लिंक

केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री रामदास अठावले ने राजस्थान सरकार से भूमिहीन गरीब परिवारों को 5-5 एकड़ जमीन देने की मांग की। वहीं उन्होंने समान नागरिक संहिता (UCC) पर कहा कि इससे मुसलमानों की गरीबी कम करने में मदद मिलेगी और बांग्लादेश व पाकि

साथ ही उन्होंने 2029 के लोकसभा चुनाव को लेकर दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर से देश का नेतृत्व करेंगे, मोदी ही फिर पीएम बनेंगे।

केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री रामदास अठावले सोमवार को जयपुर दौरे के दौरान मीडिया से बातचीत कर रहे थे, जहां अठावले ने राजस्थान सरकार को गांवों के भूमिहीन गरीबों को पांच एकड़ जमीन फ्री देने का सुझाव दिया है।

अठावले बोले- भूमिहीन ग्रामीणों को 5 एकड़ जमीन फ्री दें राज्य सरकार

अठावले ने कहा- सरकार को हर जाति, वर्ग के भूमिहीन ग्रामीण को पांच एकड़ जमीन फ्री देने का प्रोग्राम हाथ में लेना चाहिए। पहले एक एक्सपर्ट कमेटी बनाकर भूमिहीन पात्र परिवारों का सर्वे करना चाहिए। सरकार के पास जमीन नहीं है तो खरीदकर उन्हें दें। जिन लोगों के पास गांवों में ज्यादा जमीन है, वे भी जमीन दान दे सकते हैं।

पहले जिस तरह भू-दान आंदोलन में ज्यादा जमीनों वालों ने जमीनें दान कीं, अब भी गरीबों को जमीन दे सकते हैं। मैं गरीबों को जमीन देने के लिए राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा को जल्द ही चिट्ठी लिख रहा हूं।

UCC लागू होने से मुसलमानों की गरीबी मिटेगी, बांग्लादेश-पाकिस्तान भी लागू करें

समान नागरिक संहिता (UCC) पर अठावले ने कहा- यूसीसी मसलमानों के विरोध में नहीं है। जनसंख्या रोकने के लिए UCC बहुत जरूरी है। इससे मुसलमानों का बहुत विकास हो सकता है। मुसलमानों की गरीबी मिट सकती है।

मेरा मानना है कि पाकिस्तान, बांग्लादेश को भी यूसीसी लागू करना चाहिए। पाकिस्तान, बांग्लादेश भी यूसीसी लागू करेंगे तो उनकी गरीबी हट जाएगी। बांग्लादेश और पाकिस्तान के पीएम को यूसीसी लागू करने के लिए चिट्ठी लिखनी चाहिए।

2029 में मोदी ही पीएम बनेंगे, मोदी अभी फिजिकली फिट और स्ट्रॉन्ग

अठावले ने कहा-

2029 में मोदी ही पीएम बनेंगे। मोदी फिजिकली फिट और स्ट्रॉन्ग हैं। मोदी ने देश के विकास के लिए बड़ा कम किया है। 2029 का चुनाव हम जीतेंगे, चौथी बार एनडीए सरकार बनेगी। राहुल गांधी, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव में एनडीए को हराने की ताकत नहीं है।

राजस्थान में पंचायत-निकाय चुनाव लड़ेगी अठावले की पार्टी RPI

आठावले की पार्टी रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया (RPI) राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनाव लड़ेगी। अठावले ने कहा- RPI पंचायत और निकाय चुनावों में उम्मीदवार उतारेगी। हम बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष और सीएम से भी बात करेंगे। हम एनडीए का घटक दल हैं, इसलिए कुछ जगह उम्मीदवार उतारेंगे और बाकी जगह बीजेपी का सहयोग करेंगे।

विपक्ष ने स्टूडेंट आंदोलन को बिगाड़ने का किया काम

अठावले ने कहा- अभिजीत दीपके ने देशभर के छात्रों को इकट्ठा करने का बहुत बड़ा काम किया है। वे विधायी काम में इसका उपयोग करें, हिंसा से कुछ नहीं होता। ऐसा करने से आंदोलन लंबे नहीं चलते।खालिस्तान का मूवमेंट भी रुक चुका है। यह भारत है, यह श्रीलंका, नेपाल या बांग्लादेश नहीं है। संविधान से पूरा देश चलता है।

कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन बहुत मजबूत था। सरकार ने उनकी मांगें मान ली हैं। पेपरलीक करने वालों को जेल में डाल दिया है। विपक्ष ने स्टूडेंट आंदोलन को बिगाड़ने का काम किया। राहुल गांधी एक बार भी उनके मंच पर नहीं गए, जब उन्हें लगा कि स्टूडेंट खिलाफ हो जाएंगे तो पीएम आवास के सामने धरने पर बैठ गए।

अठावले बोले- राहुल संसद में मूर्ख शब्द इस्तेमाल नहीं कर सकते

राहुल गांधी के मूर्ख वाले बयान पर अठावले ने कहा- संसद में आप मूर्ख शब्द का इस्तेमाल नहीं कर सकते। इसके बाद वे अमित शाह पर फायरिंग के आदेश देने का आरोप लगा रहे थे। अमित शाह पर आरोप लगाकर उन्हें बदनाम करने का प्रयास किया।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें