होमशिक्षा-करियरअब 20 दिन में रिजल्ट जारी करेगा RPSC: एक लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स वाली भर्तियां कोर्ट में न रुकें, इसकी भी प्लानिंग की - Ajmer News
शिक्षा-करियर

अब 20 दिन में रिजल्ट जारी करेगा RPSC: एक लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स वाली भर्तियां कोर्ट में न रुकें, इसकी भी प्लानिंग की - Ajmer News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Ajmer - RPSC Exam Result Update: Rajasthan Commission To File Advance Caveat भास्कर एक्सक्लूसिवअब 20 दिन में रिजल्ट जारी करेगा RPSC:एक लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स वाली भर्तियां कोर्ट में न…

Dainik Bhaskar के अनुसार3 अगस्त 2026 को 11:17 am बजे
अब 20 दिन में रिजल्ट जारी करेगा RPSC:  एक लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स वाली भर्तियां कोर्ट में न रुकें, इसकी भी प्लानिंग की - Ajmer News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Ajmer

- RPSC Exam Result Update: Rajasthan Commission To File Advance Caveat

भास्कर एक्सक्लूसिवअब 20 दिन में रिजल्ट जारी करेगा RPSC:एक लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स वाली भर्तियां कोर्ट में न रुकें, इसकी भी प्लानिंग की

- कॉपी लिंक

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) अब एक लाख से कम कैंडिडेट्स वाले OMR शीट बेस्ड भर्ती एग्जाम का रिजल्ट 20 दिन में जारी करेगा। अधिकतम 90 दिन में सभी एग्जाम के रिजल्ट जारी होंगे। यही नहीं, एक लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स वाली सभी भर्तियों में अब आयोग कोर्ट में

आयोग के अध्यक्ष रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल केसरी सिंह ने इसके लिए आदेश भी जारी कर दिए हैं। इसका मकसद है कि भर्ती प्रोसेस में किसी भी प्रकार से अनावश्यक देरी न हो और भर्ती समय पर प्रॉपर तरीके से पूरी हो।

30 दिन में 30 रिजल्ट घोषित किए

वहीं, ‘मिशन 30 दिन 30 रिजल्ट’ के तहत आयोग ने 1 से 30 जुलाई तक 30 रिजल्ट घोषित किए हैं। अभी करीब 100 भर्ती परीक्षाओं के रिजल्ट आना बाकी हैं। अब आने वाले 30 दिन में भी 30 से ज्यादा रिजल्ट घोषित किए जाएंगे।

आगामी 10 अक्टूबर तक आयोग की ओर से आयोजित सभी भर्ती परीक्षाओं के 90 प्रतिशत रिजल्ट घोषित कर दिए जाएं, इसको लेकर आयोग काम कर रहा है। इससे युवाओं को समय पर नियुक्तियां मिल सकेंगी। वर्षों तक चलने वाली भर्ती प्रक्रियाओं पर लगाम लगाई जा सकेगी।

कमियों को दूर कर जल्दी रिजल्ट की प्लानिंग

आयोग मैनेजमेंट ने तय किया है कि अगर एक लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स हैं और मल्टीपल सब्जेक्ट के एग्जाम हुए हैं। तब भी रिजल्ट अधिकतम 90 दिन में जारी कर दिया।

इसके लिए आयोग ने एग्जाम सेंटर से लेकर ओएमआर शीट को जांचने और रिजल्ट जारी करने के पूरे प्रोसेस का आकलन किया। उसमें होने वाली देरी की कमियों को चिह्नित कर उनको दूर किया

क्या होती है कैविएट

कोर्ट में कैविएट एक कानूनी सूचना है। इसे कोर्ट को यह सुनिश्चित करने के लिए दाखिल किया जाता है कि किसी व्यक्ति के खिलाफ कोई एकतरफा आदेश या कार्रवाई न हो और उसे पहले सुना जाए।

यह इस बात की सुरक्षा है कि विरोधी पक्ष आपकी पीठ पीछे कोर्ट से कोई स्टे या आदेश न ले ले। कैविएट दाखिल करने वाले व्यक्ति या संस्थान को संभावित विरोधी पक्ष को भी इसकी कॉपी भेजनी होती है।

ये होगा फायदा

कैविएट दाखिल करने से कोई भी व्यक्ति RPSC के खिलाफ कोर्ट जाकर सीधा स्टे नहीं ला सकता। कोर्ट स्टे या रोक का आदेश देने से पहले RPSC का पक्ष सुनेगा। इसके बाद ही फैसला दिया जाएगा।

जानकारों का मानना है कि अब तक जब भी RPSC ने अपना पक्ष कोर्ट में रखा तो 90 प्रतिशत से ज्यादा मामलों में आयोग की जीत हुई है। ऐसे में अभ्यर्थी स्टे या रोक का आदेश लेकर भर्ती प्रोसेस में अनावश्यक देरी नहीं कर सकेंगे।

अध्यक्ष सहित तीन सदस्यों के पद खाली

RPSC में अध्यक्ष के पद पर स्थाई नियुक्ति का इंतजार है। वर्तमान में बतौर कार्यवाहक अध्यक्ष की जिम्मेदारी केसरी सिंह को सौंपी गई है। आयोग में अध्यक्ष सहित 10 सदस्य होते हैं, लेकिन तीन पद रिक्त हैं।

छह सदस्य वर्तमान में कार्य कर रहे हैं, जिनमें केसरी सिंह, अयूब खान, सुशील कुमार बिस्सू, हेमंत प्रियदर्शी, दीपक कुमार शर्मा और संतोष आनंद है। वहीं बाबूलाल कटारा निलंबित चल रहे हैं।

वर्तमान में आयोग सचिव का पद भी रिक्त है। इस पद का अतिरिक्त कार्यभार मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता को सौंपा गया है।

JLO भर्ती परीक्षा में सेंटर पर निरीक्षण करने पहुंचे थे अध्यक्ष

26 जुलाई को हुई जूनियर लॉ ऑफिसर (JLO) भर्ती परीक्षा के दौरान पहली बार आयोग के चेयरपर्सन केसरी सिंह खुद चार एग्जाम सेंटर पर औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे। उन्होंने दावा किया था कि अक्टूबर 2023 में पदभार संभालने के बाद से राजस्थान में आयोग की किसी भी परीक्षा का पेपर लीक नहीं हुआ है। भविष्य में भी राजस्थान में पेपर लीक नहीं होने देंगे। (पूरी खबर पढ़ें)

……….

ये खबर भी पढ़ें…

RPSC अध्यक्ष ने इंटरनल ऑडिट कराकर तैयार किया रोडमैप:दूर होंगी कमियां, बनेगा मजबूत सुरक्षित सिस्टम, AI से कॉपी की जांच होगी

आरपीएससी प्रशासन ने गोपनीयता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए नया रोडमैप तैयार किया है। इसमें मानवीय-भौतिक संसाधन के साथ अत्याधुनिक तकनीक का भी पूरा उपयोग होगा। (पूरी खबर पढ़ें)

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें