राजस्थान के कई इलाकों में बारिश, 5 अगस्त तक कहां-कहां बरसेंगे बदरा? IMD का ताजा अपडेट
राजस्थान के कई इलाकों में बारिश, 5 अगस्त तक कहां-कहां बरसेंगे बदरा? IMD का ताजा अपडेट Rajasthan Aaj ka Mausam: राजस्थान के पूर्वी और पश्चिमी जिलों में बीते 24 घंटों के दौरान मौसम कैसा था और कहां सबसे ज्यादा तापामन था आइए…

सौजन्य से:- Hindustan
राजस्थान के कई इलाकों में बारिश, 5 अगस्त तक कहां-कहां बरसेंगे बदरा? IMD का ताजा अपडेट
Rajasthan Aaj ka Mausam: राजस्थान के पूर्वी और पश्चिमी जिलों में बीते 24 घंटों के दौरान मौसम कैसा था और कहां सबसे ज्यादा तापामन था आइए जानते हैं। इसके साथ ही हम आपको मॉनसूनी गतिविधि कैसी रहेगी इसकी भी जानकारी दे रहे हैं। आइए जानते हैं।
Rajasthan Aaj ka Mausam: राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई, जबकि कुछ इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई। बारिश के वजह से मौसम सुहाना हो गया और लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत भी मिली। वहीं, पश्चिमी राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हुई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को यह जानकारी दी।
आईएमडी के जयपुर केंद्र के अनुसार रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक बीते 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक 67.0 मिलीमीटर वर्षा सलूंबर में दर्ज की गई।
इस अवधि में फलोदी का अधिकतम तापमान राज्य में सबसे अधिक 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सिरोही में न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो राज्य में सबसे कम था। फलौदी के बाद सबसे अधिकतम तापमान जैसलमेर में 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि बाड़मेर 37.8 डिग्री सेल्सिस के साथ राज्य में तसरे स्थान पर रहा। पूर्वी राजस्थान की बात करें तो दौसा में 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आर्द्रता कहां सबसे न्यूनतम और सबसे अधिक?
आर्द्रता की बात करें तो फलोदी में न्यूनतम आर्द्रता 61 प्रतिशत दर्ज की गई जबकि झुंझुनूं में सबसे अधिक 100 प्रतिशत आर्द्रता दर्ज की गई।
बारिश की गतिविधियों में कब से कमी आने की उम्मीद?
विभाग का कहना है कि तीन अगस्त से मॉनसून के उत्तर की ओर खिसकने के कारण राज्य के दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। हालांकि, तीन से पांच अगस्त तक बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र और जयपुर और भरतपुर संभागों के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के विभिन्न हिस्सों में मॉनसूनी गतिविधियां फिलहाल सक्रिय रहेंगी। विभाग ने संकेत दिया है कि आगामी दिनों में भी कई क्षेत्रों में वर्षा के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी रहेंगी।
भीलवाड़ा में भारी बारिश की चेतावनी
वहीं भीलवाड़ा में मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी की जाएगी, ताकि बारिश के दौरान शहरवासियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
मौसम विभाग ने दी सलाह
मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए सतर्क रहें। तेज बारिश के दौरान निचले इलाकों में जलभराव, यातायात प्रभावित होने और विजिबिलिटी कम होने जैसे हालात पैदा हो सकते हैं।
(भाषा के इनपुट के साथ)
लेखक के बारे में
Mohitमोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।
विस्तृत बायो:
मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।
अनुभव:
मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि:
हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।
पत्रकारिता का उद्देश्य:
एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।
विशेषज्ञता
राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

ट्रक और ट्रैवलर की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत, जानिए क्या है मामला

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता डॉक्यूमेंट्री राजस्थान के पिपलांत्री की कहानी बताती है, जहां हर बेटी का स्वागत 111 पेड़ों से किया जाता है - द ट्रिब्यून

सबने ठुकराया, तब पापा के पास गया: सनी देओल ने खोला सबसे बड़ा राज


