जयपुर में बैंक मैनेजर को लिफ्ट में लूटा: जिम से लौटकर फ्लैट में जा रहे थे, अपार्टमेंट की लिफ्ट में दो बदमाशों ने पिस्टल तानी - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Robbery: Armed Miscreants Loot Gold Jewellery At Gunpoint जयपुर में बैंक मैनेजर को लिफ्ट में लूटा:जिम से लौटकर फ्लैट में जा रहे थे, अपार्टमेंट की लिफ्ट में दो बदमाशों ने…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Robbery: Armed Miscreants Loot Gold Jewellery At Gunpoint
जयपुर में बैंक मैनेजर को लिफ्ट में लूटा:जिम से लौटकर फ्लैट में जा रहे थे, अपार्टमेंट की लिफ्ट में दो बदमाशों ने पिस्टल तानी
- कॉपी लिंक
जयपुर में नकाबपोश 2 बदमाशों ने पिस्टल की नोक पर यूनियन बैंक के मैनेजर नवीन कुमार शर्मा को लिफ्ट में लूट लिया। बदमाश सोने की चेन,कड़ा समेत अन्य ज्वेलरी ले गए। बदमाशों ने उनके अपार्टमेंट की लिफ्ट में इस वारदात को अंजाम दिया गया। इस दौरान लिफ्ट में पड़ोसी युवती भी मौजूद थी।
यह पूरी घटना शहर के पॉश इलाके जवाहर नगर स्थित सिंधी कॉलोनी की सोमवार सुबह की है। लूट के बाद दोनों बदमाश बिना नंबर की स्कूटी से फरार हो गए। पुलिस ने नाकाबंदी कराई, पर वो हाथ नहीं आए।
जिम से लौट रहे थे मैनेजर, चौथी मंजिल का पूछा पता
नवीन कुमार शर्मा सिंधी कॉलोनी स्थित साईं कृपा अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल पर रहते हैं। 37 साल के मैनेजर ने बताया- मैं रोज की तरह सुबह करीब 8:30 बजे जिम से लौटकर अपने घर जा रहा था। लिफ्ट में मेरे साथ पड़ोसी में रहने वाली युवती भी थी। इसी दौरान मुंह पर कपड़ा बांधे दो युवक पीछे-पीछे लिफ्ट में आए।
मैंने उनसे पूछा कि किस फ्लोर पर जाना है। उन्होंने चौथी मंजिल पर रहने वाले अमित से मिलने की बात कही। जब मैंने कहा कि अपार्टमेंट में कोई अमित नहीं रहता, तो बदमाशों ने तुरंत पिस्टल निकालकर मेरे सिर पर तान दी। उन्होंने मेरी सोने की चेन, कड़ा, सोने की अंगूठी और डायमंड रिंग उतरवा ली।
धमकाकर वापस ग्राउंड फ्लोर पर ले गए लिफ्ट
बदमाशों ने लूटपाट के बाद मैनेजर को धमकाकर लिफ्ट वापस ग्राउंड फ्लोर पर ले गए। नीचे आते ही दोनों फरार हो गए। घबराए बैंक मैनेजर युवती को लेकर सीढ़ियों से अपने फ्लैट पर पहुंचे और परिजनों को आपबीती सुनाई। नवीन कुमार (पीड़ित) की पत्नी मोनिका शर्मा के अनुसार, घटना के समय पूरा परिवार दहशत में आ गया।
चेहरे पर कपड़ा बांधकर आए थे बदमाश
बदमाश बिना नंबर प्लेट की सफेद एक्टिवा पर आए थे। मुंह पर भी कपड़ा बांधा हुआ था। एक बदमाश ने रेड कलर की शर्ट और पजामा पहन रखा था। मुंह पर सफेद रंग का गमछा बांधा हुआ था। वहीं दूसरे बदमाश ने पैंट-शर्ट पहन रखी थी।
सामने की सड़क पर एक्टिवा से भागते दिखे आरोपी
वारदात के बाद पुलिस की पड़ताल में पता चला कि साईं कृपा अपार्टमेंट के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे लंबे समय से खराब पड़े थे। इसकी वजह से लिफ्ट के पास की फुटेज पुलिस को नहीं मिल सकी। सामने वाली बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई तो दोनों बदमाश सफेद रंग की बिना नंबर प्लेट वाली एक्टिवा पर तेजी से भागते हुए नजर आए।
पिता रिटायर्ड SI हैं
नवीन कुमार के पिता भरतपुर से रिटायर्ड SI (पुलिस) हैं। एसीपी आदर्श नगर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर लूट का मामला दर्ज किया गया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं। आरोपियों की पहचान कर जल्द दोनों को पकड़ा जाएगा। एक्टिवा के रूट को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।
अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों ने कहा कि आरोपियों ने रेकी करके वारदात को अंजाम दिया है। सीसीटीवी फुटेज का डीवीआर सिस्टम पार्किंग में ही लगा हुआ है। DVR में छेड़छाड़ की गई है। वारदात के दौरान लिफ्ट न खुले इसकी भी तैयारी करके आए थे।
- फार्म हाउस-मैरिज गार्डन में खाना परोसने वालों का रजिस्ट्रेशन जरूरी: शादियों, सवामणी-भंडारा में लाइसेंस वाले हलवाई ही पका सकेंगे खाना; जानिए क्या है नई गाइडलाइन
- राजस्थानी प्रेम कहानीमहिलाओं को उठा ले गई थी सुल्तान की सेना: नदी के किनारे पूजा कर रही थी, पढ़ें-मारवाड़ के राजा ने क्यों खाई सौगंध, पार्ट –1
- जयपुर में एमआई रोड पर सड़क धंसी: जालोर में दुकानों में घुसा पानी, डूंगरपुर में स्कूल पर गिरी बिजली; जोधपुर में छत गिरने से बच्ची की मौत
- भास्कर एक्सक्लूसिव5.50 लाख से ज्यादा कैंडिडेट नहीं देंगे SI भर्ती री-एग्जाम: 7 लाख 97 हजार ने भरा था फॉर्म; RPSC अध्यक्ष ने चुनाव आयोग को लिखा लेटर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

UGC नियमों के खिलाफ जयपुर में करणी सेना का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

जयपुर में पुलिस का एक्शन, हुक्का बार का मैनेजर गिरफ्तार, स्पा सेंटर से 13 पकड़े

राजस्थान चूरू में टेम्पो और ट्रेलर की टक्कर में तीन महिलाओं की मौत | Three women killed as Tempo Traveller collides with trailer in Rajasthan's Churu


