होमक्राइममहिला सुरक्षा पर डीआईजी का बड़ा संदेश: अपराध छिपाने के बजाय करें शिकायत, पुलिस हमेशा आपके साथ - Bundi News
क्राइम

महिला सुरक्षा पर डीआईजी का बड़ा संदेश: अपराध छिपाने के बजाय करें शिकायत, पुलिस हमेशा आपके साथ - Bundi News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Bundi - Rajasthan Women Safety Campaign | DIG Mamta Gupta Statement & Advice महिला सुरक्षा पर डीआईजी का बड़ा संदेश:अपराध छिपाने के बजाय करें शिकायत, पुलिस हमेशा आपके साथ - कॉपी लिंक महि…

Dainik Bhaskar के अनुसार3 अगस्त 2026 को 03:15 pm बजे
महिला सुरक्षा पर डीआईजी का बड़ा संदेश:  अपराध छिपाने के बजाय करें शिकायत, पुलिस हमेशा आपके साथ - Bundi News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Bundi

- Rajasthan Women Safety Campaign | DIG Mamta Gupta Statement & Advice

महिला सुरक्षा पर डीआईजी का बड़ा संदेश:अपराध छिपाने के बजाय करें शिकायत, पुलिस हमेशा आपके साथ

- कॉपी लिंक

महिलाओं के खिलाफ किसी भी प्रकार के अपराध या उत्पीड़न की स्थिति में चुप रहने के बजाय तुरंत पुलिस से संपर्क करें। राजस्थान पुलिस महिलाओं को सुरक्षित वातावरण देने के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। यह बात पुलिस उप महानिरीक्षक (सुरक्षा) ममता

महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

डीआईजी ममता गुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। इसी उद्देश्य से प्रदेशभर में 1 जुलाई से 29 जुलाई तक 'महिला सुरक्षा संकल्प अभियान' चलाया गया। अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, कानूनी प्रावधानों, हेल्पलाइन सेवाओं और पुलिस सहायता प्रणाली के प्रति जागरूक करना था।

घरेलू विवादों से लेकर सुरक्षा चुनौतियों तक हुई चर्चा

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान महिलाओं और बालिकाओं से सीधे संवाद कर घरेलू विवादों, सुरक्षा संबंधी चुनौतियों और महिला अपराधों पर चर्चा की गई। साथ ही आश्वस्त किया कि प्रत्येक थाने में महिला पुलिसकर्मी शिकायतों को गंभीरता से सुनने और आवश्यक कार्रवाई के लिए उपलब्ध हैं।

जागरूकता से बदलेगी सोच, घटेंगे अपराध

डीआईजी ने कहा कि महिला अपराधों में कमी लाने के लिए केवल कानून ही नहीं, बल्कि समाज की सोच में बदलाव और व्यापक जनजागरूकता भी जरूरी है। उन्होंने महिलाओं को समाज की आधी आबादी ही नहीं, बल्कि उसकी सबसे महत्वपूर्ण शक्ति बताया।

बूंदी पुलिस के प्रयासों की सराहना

उन्होंने बूंदी पुलिस द्वारा अभियान के दौरान किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस टीम ने गांवों, स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं को सुरक्षा कानूनों, हेल्पलाइन नंबरों और पुलिस सहायता व्यवस्था की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल औपचारिकता नहीं रहा, बल्कि जनभागीदारी के साथ धरातल पर प्रभावी रूप से संचालित किया गया।

राजकॉप सिटीजन ऐप का करें उपयोग

जयपुर से आईं एएसपी तृप्ति विजय ने महिलाओं से राजकॉप सिटीजन ऐप का उपयोग करने और आवश्यकता पड़ने पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने की अपील की।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलेक्टर एच.डी. सिंह, एएसपी अदिति चौधरी, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष सीमा पोद्दार, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी, महिला प्रतिनिधि, छात्राएं तथा बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें