होमक्राइमराजस्थान में अगले 48 घंटे में बदलेगा मौसम, जयपुर से लेकर बीकानेर संभाग के इन जिलों में होगी बारिश
क्राइम

राजस्थान में अगले 48 घंटे में बदलेगा मौसम, जयपुर से लेकर बीकानेर संभाग के इन जिलों में होगी बारिश

राजस्थान के कोटा, भरतपुर और जयपुर संभाग में बारिश की गतिविधियों में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है। इसके अलावा जोधपुर और बीकानेर संभाग के जिलों में बारिश हो सकती है। अगले दो दिनों में मौसम बदलेगा। जयपुर: राजस्थान के अधिकां…

Navbharat Times के अनुसार18 जुलाई 2026 को 05:12 am बजे
राजस्थान में अगले 48 घंटे में बदलेगा मौसम, जयपुर से लेकर बीकानेर संभाग के इन जिलों में होगी बारिश

सौजन्य से:- Navbharat Times

राजस्थान के कोटा, भरतपुर और जयपुर संभाग में बारिश की गतिविधियों में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है। इसके अलावा जोधपुर और बीकानेर संभाग के जिलों में बारिश हो सकती है। अगले दो दिनों में मौसम बदलेगा।

जयपुर: राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में अगले 3 से 4 दिनों तक मानसून की रफ्तार पकड़ने की संभावना है। हालांकि, इस कमजोर मानसून के बीच भी कुछ इलाकों में राहत की उम्मीद जताई गई है। कल यानी 18 जुलाई से 21 जुलाई के दौरान पूर्वी राजस्थान के कोटा, भरतपुर और जयपुर संभाग में बारिश की गतिविधियों में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है।

जयपुर अलवर भरतपुर और दौसा का जानें हाल

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। शुक्रवार को अलवर और करौली में बारिश दर्ज की गई, जबकि जयपुर और उसके आसपास के जिलों जैसे दौसा और कोटपूतली-बहरोड़ में भी कल मौसम में आंशिक बदलाव देखने को मिल सकता है।

कोटा जोधपुर बीकानेर का मौसम जानिए

बताया जा रहा है कि कोटा, बारां, झालावाड़ और बूंदी जिलों में आगामी दिनों में मानसून की सक्रियता फिर से बढ़ने वाली है। आईएमडी जयपुर के अनुसार, इन जिलों में आज 18 जुलाई को गरज-चमक के साथ मौसम में बदलाव आएगा। इसी तरह अभी पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग सहित के अधिकांश हिस्सों में फिलहाल मौसम मुख्यतः शुष्क बना हुआ है। प्रदेश में इन संभागों में आगामी दो से तीन दिनों में बारिश होने की पूरी संभावना है।

जानिए अगले हफ्ते कैसा रहेगा मौसम

पूर्वी भारत में लो प्रेशर सिस्टम कमजोर होने के कारण फिलहाल राजस्थान में मानसून सुस्त पड़ा है, जिससे बारिश की गतिविधियां सीमित हैं। हालांकि, विभाग ने राहत की खबर देते हुए बताया है कि 22 से 28 जुलाई के बीच मानसून एक बार फिर पूरी रफ्तार पकड़ेगा। इस दौरान मध्य और पश्चिमी राजस्थान समेत जोधपुर व बीकानेर संभाग में भी तेज बारिश का नया दौर शुरू होने की प्रबल संभावना है।

लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।

विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।

पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें