होमकृषिकोटा में अब तक 47 फीसदी कम बारिश: 24 घंटे में सिर्फ 0.6 मिमी पानी बरसा, 12 अगस्त तक तेज बारिश की संभावना - Kota News
कृषि

कोटा में अब तक 47 फीसदी कम बारिश: 24 घंटे में सिर्फ 0.6 मिमी पानी बरसा, 12 अगस्त तक तेज बारिश की संभावना - Kota News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Kota - Kota Weather Update | Monsoon Rain Deficit & Cloudy Sky Conditions कोटा में अब तक 47 फीसदी कम बारिश:24 घंटे में सिर्फ 0.6 मिमी पानी बरसा, 12 अगस्त तक तेज बारिश की संभावना - कॉपी…

Dainik Bhaskar के अनुसार9 अगस्त 2026 को 03:15 am बजे
कोटा में अब तक 47 फीसदी कम बारिश:  24 घंटे में सिर्फ 0.6 मिमी पानी बरसा, 12 अगस्त तक तेज बारिश की संभावना - Kota News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Kota

- Kota Weather Update | Monsoon Rain Deficit & Cloudy Sky Conditions

कोटा में अब तक 47 फीसदी कम बारिश:24 घंटे में सिर्फ 0.6 मिमी पानी बरसा, 12 अगस्त तक तेज बारिश की संभावना

- कॉपी लिंक

सावन का लगभग आधा महीना बीतने को है, लेकिन कोटावासियों को तेज बारिश का इंतजार अभी भी बना हुआ है। मौसम विभाग की ओर से लगातार भारी बारिश का अलर्ट किया जा रहा है, लेकिन हकीकत में मानसून कोटा में रिमझिम फुहारों तक सिमट कर रह गया है।

वहीं, शनिवार को शहर में कहीं बारिश तो कहीं तेज धूप नजर आई। एक किलोमीटर के दायरे में कहीं लोग बारिश से बचने जगह ढूंढ रहे थे, तो थोड़ी ही दूरी पर तीखी धूप खिली हुई थी।

रविवार को भी सुबह आसमान में बादल तो हैं लेकिन बारिश की उम्मीद कम ही है। बारिश न होने और बीच-बीच में धूप खिलने के कारण कोटा के तापमान में एक ही दिन में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

शुक्रवार को जहां पारा 30.5 डिग्री था, वहीं शनिवार को करीब ढाई डिग्री उछलकर 33 डिग्री पर पहुंच गया। रात का तापमान भी 2 डिग्री बढ़कर 24.4 डिग्री से 26.8 डिग्री दर्ज किया गया। चौबीस घंटों में शहर में केवल 0.6 मिमी बारिश ही दर्ज हो सकी।

कोटा में इस मानसून सीजन में अब तक कुल 222.3 मिमी बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है। जयपुर मौसम केंद्र के अधिकारियों के अनुसार, कोटा संभाग और आसपास के क्षेत्रों में वर्तमान में एक कम दबाव का परिसंचरण तंत्र बना हुआ है।

इसके प्रभाव से मानसून लगातार सक्रिय बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बादलों की आवाजाही बनी हुई है और 12 अगस्त तक कोटा संभाग में बारिश की गतिविधियों में तेजी आने और मूसलाधार बारिश होने की संभावना है।

- विधायक ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे की तैयारिया देखी: अटल बिहारी वाजपेयी की 21 फीट ऊंची प्रतिमा का लोकार्पण होगा

- ‘भास्कर समाधान' पर कायम पब्लिक का भरोसा: अधिकारी बोले- 'भास्कर समाधान से रियल टाइम मॉनिटरिंग में मिलती है मदद

- सनबर्न रीलोड में थिरका जोधपुर,आतिशबाजी के बीच मनाया जश्न: ‘लव यू जिंदगी’ और ‘अभी तो पार्टी शुरू हुई है’ जैसे गानों पर झूमे युवा

- राधा किशनपुरा में 72 दिन से पानी का इंतजार: सबलपुरा में जलभराव की समस्या, सांवली रोड पर हाई स्पीड से परेशानी, JEN निधि चौहान ने लिया एक्शन

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें