जिला परिषद में वार्ड 46 एससी ओपन, 38 एससी महिला: उदयपुर जिला परिषद सभागार में निकाल रहे लॉटरी; तय होगा आरक्षण - Udaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Udaipur - Udaipur Panchayat Election Reservation Lottery | Ward Panch Sarpanch List LIVEजिला परिषद में वार्ड 46 एससी ओपन, 38 एससी महिला:उदयपुर जिला परिषद सभागार में निकाल रहे लॉटरी; तय…

सौजन्य से:- bhaskar.com
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Udaipur
- Udaipur Panchayat Election Reservation Lottery | Ward Panch Sarpanch List
LIVEजिला परिषद में वार्ड 46 एससी ओपन, 38 एससी महिला:उदयपुर जिला परिषद सभागार में निकाल रहे लॉटरी; तय होगा आरक्षण
- कॉपी लिंक
पंचायतीराज संस्थाओं के आगामी चुनाव को लेकर जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति के प्रधानों और पंचायत समिति सदस्यों के वार्ड आरक्षण की लॉटरी निकाली जा रही है। इसके लिए अधिकारी सभागार में पहुंच गए है।
जिला परिषद उदयपुर का वार्ड 46 एससी ओपन और वार्ड 38 एससी महिला के लिए आरक्षित हुआ।
जिला परिषद सभागार में बुधवार सुबह प्रकिया शुरू की गई है। इसके लिए स्कूली छात्र-छात्राओं को बुलाया गया है। जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल, एडीएम प्रशासन दीपेंद्र सिंह राठौड़ और एडीएम जितेंद्र ओझा पहुंच चुके है।
सभागार में सभी राजनीतिक दलों और जनप्रतिनिधियों को एडीएम सिटी जितेंद्र ओझा ने बताया कि जिला प्रमुख जयपुर में हो चुकी है और उदयपुर जिले का जिला प्रमुख अनारक्षित है।
जिलास्तर पर जिला परिषद सदस्य, प्रधान एवं पंचायत समिति सदस्यों के पदों के लिए आरक्षण की लॉटरी निकाली जा रही है। उन्होंने बताया कि 24 सितंबर को उपखंड स्तर पर सरपंच और वार्ड पंच के पदों के लिए आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि जिला परिषद के जिला प्रमुख पदों के लिए आरक्षण का निर्धारण पहले ही 13 अगस्त को पूरा किया जा चुका है। उदयपुर का जिला प्रमुख इस बार अनारक्षित ओपन के लिए आरक्षित हुआ है, जबकि पिछले कार्यकाल में यह सीट अनारक्षित महिला के लिए रिजर्व थी।
उदयपुर जिला परिषद सदस्य के लिए आरक्षण लॉटरी
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

आईआईटी जोधपुर के सहायक प्रोफेसर भाषाओं पर कर रहे शोध: भाषाओं में छिपे ज्ञान और व्याकरण को समझने का प्रयास, दुनिया में 7,164 बोलियां - Jodhpur News

यूपीएससी बोर्ड की बैठक: 9 साल बाद दिल्ली की बजाय जयपुर में हुई बैठक, आईएएस में पदोन्नति के 15 नाम लिफाफे में बंद - Jaipur News

जयपुर स्टेशन पर आयुर्वेद शिविर, 93 की जांच - Jaipur News


