होमकृषिअजमेर में अब तक 46.3% ज्यादा बरसात,दो दिन का अलर्ट: अगस्त में सबसे ज्यादा 2024 में हुई थी दर्ज, दिनभर ठंडी हवाओं के साथ बादल छाए रहे - Ajmer News
कृषि

अजमेर में अब तक 46.3% ज्यादा बरसात,दो दिन का अलर्ट: अगस्त में सबसे ज्यादा 2024 में हुई थी दर्ज, दिनभर ठंडी हवाओं के साथ बादल छाए रहे - Ajmer News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Ajmer - Ajmer Weather Update | Heavy Rain Record In August & Monsoon Alert अजमेर में अब तक 46.3% ज्यादा बरसात,दो दिन का अलर्ट:अगस्त में सबसे ज्यादा 2024 में हुई थी दर्ज, दिनभर ठंडी हवाओ…

Dainik Bhaskar के अनुसार4 अगस्त 2026 को 02:15 pm बजे
अजमेर में अब तक 46.3% ज्यादा बरसात,दो दिन का अलर्ट:  अगस्त में सबसे ज्यादा 2024 में हुई थी दर्ज, दिनभर ठंडी हवाओं के साथ बादल छाए रहे - Ajmer News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Ajmer

- Ajmer Weather Update | Heavy Rain Record In August & Monsoon Alert

अजमेर में अब तक 46.3% ज्यादा बरसात,दो दिन का अलर्ट:अगस्त में सबसे ज्यादा 2024 में हुई थी दर्ज, दिनभर ठंडी हवाओं के साथ बादल छाए रहे

- कॉपी लिंक

अजमेर में मंगलवार को सुबह से लेकर शाम तक ठंडी हवाओं के साथ बादलों की लगातार आवाजाही बनी रही। धूप नहीं निकलने से तापमान सामान्य से नीचे रहा। हालांकि, पूरे दिन बारिश नहीं हुई, लेकिन ठंडी हवाओं और बादलों के कारण लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिन तक बारिश का अलर्ट है। अजमेर में अब तक 46.3% से ज्यादा बरसात हुई है। वहीं अगस्त में पिछले 10 सालों के रिकॉर्ड की बात करें तो अगस्त में सबसे ज्यादा 2024 में 475.4 मिमी बारिश दर्ज हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह और शाम के समय हवा में नमी का स्तर क्रमशः 89 और 80 प्रतिशत रहा।

सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक बारिश दर्ज नहीं हुई। वहीं सुबह 8:30 बजे तक 2.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई थी।

इसके साथ ही चालू मानसून सीजन में अजमेर में अब तक 349.5 मिमी वर्षा हो चुकी है। जबकि 3 अगस्त तक सामान्य रूप से 238.9 मिमी बारिश होनी चाहिए थी। यानी इस बार मानसून अब तक करीब 46 प्रतिशत अधिक बारिश दे चुका है।

आज और कल बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार के लिए हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. विजय घई के अनुसार, अगस्त के पहले सप्ताह में अच्छी बारिश की गतिविधियां बनी रहेगी।

दूसरे सप्ताह में बारिश सामान्य रह सकती है, तीसरे सप्ताह में कुछ कमी आने की संभावना है, जबकि अंतिम सप्ताह में फिर हल्की से मध्यम बारिश लौट सकती है।

लगातार बादलों की आवाजाही के कारण तापमान में भी अधिक बढ़ोतरी होने की संभावना नहीं है।

अगस्त के रिकॉर्ड दिला रहे उम्मीद

मौसम विभाग के आंकड़े बताते हैं कि अगस्त महीना अजमेर के लिए कई रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर चुका है। 31 अगस्त 1928 को एक ही दिन में 164.6 मिमी बारिश हुई थी, जो आज भी अगस्त में एक दिन की सबसे अधिक वर्षा का सर्वकालिक रिकॉर्ड है।

पिछले 10 वर्षों के अगस्त माह के आंकड़ों पर नजर डालें तो 2024 सबसे ज्यादा बारिश वाला अगस्त रहा, जब पूरे महीने 475.4 मिमी वर्षा दर्ज हुई थी। इसके बाद 2019 में 400.1 मिमी बारिश हुई। वहीं 2023 अगस्त सबसे सूखा रहा, जब पूरे महीने केवल 12.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

अगस्त में गर्मी और ठंड, दोनों के अनोखे रिकॉर्ड

अजमेर में अगस्त ने सिर्फ बारिश ही नहीं, तापमान के भी कई अनोखे रिकॉर्ड बनाए हैं। 19 अगस्त 1987 को अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जबकि 19 अगस्त 1973 को न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यह तापमान अगस्त में दिसंबर जैसी ठंड का एहसास कराने वाला रिकॉर्ड माना जाता है।

फिलहाल राहत का मौसम

फिलहाल अजमेर में बादलों की आवाजाही, रुक-रुककर हो रही बारिश और ठंडी हवाओं ने मौसम को खुशनुमा बना दिया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि सप्ताहभर बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी, जिससे तापमान नियंत्रित रहेगा और लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलती रहेगी।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें