यूपी पुलिस में स्पोर्ट्स कोटे से भर्ती परिणाम: कौन-कौन बने चुने हुए?
उत्तर प्रदेश पुलिस में कुशल खिलाड़ी कोटे से उपनिरीक्षक और सिपाही भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया है, जिसमें 43 उम्मीदवार दरोगा और 427 सिपाही पदों पर चुने गए हैं।

सौजन्य से:- Jagran
यूपी पुलिस में स्पोर्ट्स कोटे से दरोगा और सिपाही भर्ती का रिजल्ट घोषित, 43 उम्मीदवार सफल
उत्तर प्रदेश पुलिस में कुशल खिलाड़ी कोटे से उपनिरीक्षक और सिपाही भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। ...और पढ़ें
HighLights
- कुशल खिलाड़ी कोटे से उपनिरीक्षक, सिपाही भर्ती परिणाम घोषित।
- उपनिरीक्षक के 43, सिपाही के 427 उम्मीदवार चयनित।
- चयनित उम्मीदवारों की सूची बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। कुशल खिलाड़ी कोटे से उपनिरीक्षक, नागरिक पुलिस सिपाही, पीएसी सिपाही की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है।
उप निरीक्षक के रिक्त 91 पदों के सापेक्ष 43 उम्मीदवारों को चयनित किया गया है। इनमें 23 पुरुष और 20 महिलाएं हैं। इसी तरह नागरिक पुलिस, पीएसी सिपाही के 546 रिक्तियों के सापेक्ष 427 उम्मीदवारों को चयनित घोषित किया गया है।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अपर सचिव ने परिणाम घोषित होने की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि चयनित उम्मीदवारों की सूची बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गयी है। उत्तर प्रदेश सरकार ने पुरुष वर्ग के 25 और महिलाओं के लिए 23 खेल विधा में उपलब्धि के लिए भर्ती के लिए अर्ह माना था।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

दूसरे राज्यों में फ्री पढ़ाई का लालच देकर बच्चों को भेज रहा है धर्मांतरण गिरोह, सांसद ने सीबीआई जांच की मांग की

पहले से शादीशुदा महिलाओं को 'दुल्हन' बना करवाते थे शादी: फिर बीमारी का बहाना बनाकर हो जाती थीं फरार, कोटा में गिरोह के 8 सदस्य गिरफ्तार - Kota News

अजमेर कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक: चेतन डूडी बोले- भाजपा सरकार पंचायत-निकाय चुनाव से डर रही है


