होमकृषिअजमेर में तीन दिन बारिश का अलर्ट: ठंडी हवा चलने से उमस से मिली राहत; सामान्य से 42% ज्यादा बारिश दर्ज - Ajmer News
कृषि

अजमेर में तीन दिन बारिश का अलर्ट: ठंडी हवा चलने से उमस से मिली राहत; सामान्य से 42% ज्यादा बारिश दर्ज - Ajmer News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Ajmer - Ajmer Weather Update | Monsoon Rain Alert & Heavy Rainfall Forecast अजमेर में तीन दिन बारिश का अलर्ट:ठंडी हवा चलने से उमस से मिली राहत; सामान्य से 42% ज्यादा बारिश दर्ज - कॉपी ल…

Dainik Bhaskar के अनुसार7 अगस्त 2026 को 06:15 am बजे
अजमेर में तीन दिन बारिश का अलर्ट:  ठंडी हवा चलने से उमस से मिली राहत; सामान्य से 42% ज्यादा बारिश दर्ज - Ajmer News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Ajmer

- Ajmer Weather Update | Monsoon Rain Alert & Heavy Rainfall Forecast

अजमेर में तीन दिन बारिश का अलर्ट:ठंडी हवा चलने से उमस से मिली राहत; सामान्य से 42% ज्यादा बारिश दर्ज

- कॉपी लिंक

अजमेर में आज सुबह से बादल छाए हुए हैं। ठंडी हवा चलने से उमस से राहत मिली है। मौसम में ठंडक बनी हुई है। मौसम विभाग ने आज से अगले तीन दिन बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग की शुक्रवार सुबह 8:30 बजे जारी रिपोर्ट में न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

हालांकि, जिले में इस मानसून सीजन में अब तक 365.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है, जबकि इस अवधि तक सामान्य रूप से 257.1 मिमी बारिश होनी चाहिए थी। यानी जिले में सामान्य से करीब 42 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है।

मौसम विभाग ने आज (7 अगस्त) सहित अगले दो दिन के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार शुक्रवार को दिनभर बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है।

8 अगस्त को एक-दो दौर में तेज बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना जताई गई है। वहीं 9 अगस्त को भी रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रह सकता है और कुछ स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश होने के आसार हैं।

अगले तीन दिनों के तापमान की बात करें तो 7 अगस्त को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री रहने का अनुमान है। 8 अगस्त को अधिकतम 27 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री तथा 9 अगस्त को भी अधिकतम 27 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को बारिश और गरज-चमक के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें