कोटा में तेज बारिश, फिर एक्टिव होगा मानसून: अब तक सामान्य से कम बरसात, पारा 40 डिग्री के ऊपर, जानें- कब बदलेगा मौसम - Bikaner News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Bikaner - Rajasthan Rainfall Alert; Kota Jaipur | Bikaner Jaisalmer Alwar IMD Weather Update कोटा में तेज बारिश, फिर एक्टिव होगा मानसून:अब तक सामान्य से कम बरसात, पारा 40 डिग्री के ऊपर,…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Bikaner
- Rajasthan Rainfall Alert; Kota Jaipur | Bikaner Jaisalmer Alwar IMD Weather Update
कोटा में तेज बारिश, फिर एक्टिव होगा मानसून:अब तक सामान्य से कम बरसात, पारा 40 डिग्री के ऊपर, जानें- कब बदलेगा मौसम
- कॉपी लिंक
कोटा में शुक्रवार दोपहर बाद मौसम बदला और झमाझम बारिश हुई। करीब 2 सप्ताह बाद हुई बरसात से लोगों को गर्मी से राहत मिली। प्रदेश में इस साल अब तक मानसून सीजन कमजोर रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अब तक सामान्य से 18 प्रतिशत कम बरसात हुई है।
मौसम विभाग ने आज 19 जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई। वहीं 20 जुलाई को 17 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। साथ ही मानसून एक्टिविटी फिर से शुरू होने का भी अनुमान है। इधर, बारिश कम होने के कारण जयपुर सहित कुछ जिलों का तापमान बढ़ गया है।
गुरुवार को चूरू में सर्वाधिक 40.6 डिग्री दर्ज किया गया। बीकानेर में पारा 40 डिग्री के ऊपर रहा। सर्वाधिक तापमान में पिछले कुछ दिनों से श्रीगंगानगर टॉप पर था, लेकिन गुरुवार को हुई 17 एमएम बारिश के बाद यहां पारा 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है।
राजस्थान में बारिश की स्थिति
गर्मी-बारिश के बड़े अपडेट्स
खिसकी मानसून ट्रफ लाइन: मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में मानसून ट्रफ लाइन सामान्य से उत्तर की ओर यानी हिमालय की तरफ शिफ्ट हो गई है। आज यह ट्रफ लाइन जम्मू, बरेली और डाल्टनगंज से होकर गुजर रही है। गुरुवार को पूर्वी भारत के ओडिशा और पश्चिम बंगाल तट के ऊपर एक 'वेल मार्क्ड लो प्रेशर एरिया' (WML - कम दबाव का क्षेत्र) बना हुआ था। इस मौसमी बदलाव के कारण राजस्थान में मानसून की परिस्थितियां कमजोर बनी हुई हैं।
आज इन जिलों में बारिश की संभावना: 17 जुलाई को राजस्थान के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान कोटपुतली-बहरोड़, खैरथल-तिजारा, अलवर, डीग, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, सिरोही, उदयपुर, सलूंबर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, बारां और झालावाड़ जिलों में बारिश की संभावना है।
जयपुर में काफी कम बारिश: बीते 11 दिन से जयपुर में एक मिमी भी पानी नहीं बरसने से बारिश का आंकड़ा औसत से नीचे चला गया है। अगर हम शहर की बात करें तो अब तक जून-जुलाई माह में 135 मिमी पानी बरसा। जून में 80 और जुलाई में 55 मिमी बरसात रिकॉर्ड हुई, जबकि जुलाई महीने में 180 मिमी औसत बारिश मानी जाती है। पिछले 10 साल में जुलाई में चार बार 200 मिमी से कम बारिश हुई।
21 जुलाई से फिर सक्रिय होगा मानसून: राज्य में कमजोर पड़े मानसून के बीच राहत की खबर यह है कि 21 जुलाई से बारिश की गतिविधियों में एक बार फिर बढ़ोतरी होगी। पूर्वी राजस्थान के कोटा, भरतपुर और जयपुर संभाग के कुछ भागों में 21 जुलाई से मेघगर्जन के साथ बारिश का दौर शुरू होगा। इसके बाद, 22-23 जुलाई से राज्य के पश्चिमी और मध्य भागों में भी बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी।
राजस्थान के मौसम की PHOTO
ये शहर सबसे ज्यादा गर्म
आगे कैसा रहेगा मौसम
राजस्थान के बड़े शहरों में कैसा रहा मौसम
जयपुर: प्रदेश की राजधानी जयपुर में गर्मी का असर बढ़ गया है। यहां गुरुवार को पारे में 1.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे अधिकतम तापमान बढ़कर 37.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह सामान्य दिनों की तुलना में करीब तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं, जयपुर में न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे रात में भी उमस भरी गर्मी का अहसास बना रहा।
जोधपुर: जिले में गुरुवार को मौसम काफी गर्म और उमस भरा रहा। यहां अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 2.3 डिग्री ऊपर करीब 29.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिनभर तेज धूप और हवा में भारी उमस रही।
अलवर: जिले में गुरुवार सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण उमस भरी गर्मी का असर रहा। जिले का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, मौसम विभाग ने आगामी दिनों में आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई है, जिससे राहत मिलने की उम्मीद है।
उदयपुर: लेक सिटी उदयपुर में गुरुवार को सुबह से ही तेज धूप और उमस रही। हालांकि, शाम होते-होते ठंडी हवा चलने से मौसम में सुहावना हो गया। उदयपुर में दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो एक दिन पहले की तुलना में 1 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
कोटा: जिले में बारिश का दौर थमने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। गुरुवार को कोटा का अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस रहा। बारिश नहीं होने के कारण मौसम साफ है। लोग उमस व तेज धूप से परेशान हैं।
सीकर: जिले में इस समय मौसम मुख्य रूप से शुष्क (ड्राई) बना हुआ है। गुरुवार को दिनभर बादलों की आवाजाही रहने की वजह से हवा थम गई और उमस रही। जिले के फतेहपुर में दिन का अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसमें करीब 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
अजमेर: यहां अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर उमस भी रही। तेज धूप कारण भी लोग परेशान रहे। हालांकि शाम को हवा में नमी कम होने से गर्मी से थोड़ी राहत महसूस हुई। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल क्षेत्र में मानसूनी गतिविधियां कमजोर बनी हुई हैं, लेकिन आगामी दिनों में मौसम में बदलाव की उम्मीद है।
Powered by Reporting Rajasthan Files




