राजस्थान में जमीन और घर खरीदना हुआ महंगा: 4 महीने में दूसरी बार बढ़ी DLC रेट; जयपुर के बापू बाजार में सबसे महंगी जमीन - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Property Registry Costly | Bapu Bazar DLC Rates Hike News राजस्थान में जमीन और घर खरीदना हुआ महंगा:4 महीने में दूसरी बार बढ़ी DLC रेट; जयपुर के बापू बाजार में सबसे महंगी…

सौजन्य से:- bhaskar.com
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Property Registry Costly | Bapu Bazar DLC Rates Hike News
राजस्थान में जमीन और घर खरीदना हुआ महंगा:4 महीने में दूसरी बार बढ़ी DLC रेट; जयपुर के बापू बाजार में सबसे महंगी जमीन
- कॉपी लिंक
राजस्थान में जमीन और मकान खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने सोमवार से पूरे राज्य में डीएलसी रेट बढ़ा दी हैं। इससे जमीनों की रजिस्ट्री महंगी हो जाएगी। साथ ही बाजार कीमत भी बढ़ेगी।
डीएलसी रेट 5 से 49 फीसदी तक बढ़ाई गई हैं। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में 5 से 20 फीसदी तक दरें बढ़ाई गई हैं। वहीं, कुछ एरिया में डीएलसी रेट बहुत कम थीं, लेकिन ओपन मार्केट में जमीनों की दरें कई गुना ज्यादा थीं। वहां डीएलसी रेट में 30 से 49 फीसदी तक का इजाफा किया है।
दरअसल, मई में सरकार ने प्रदेश के सभी जिलों से जमीनों की नई डीएलसी रेट के प्रस्ताव मांगे थे। जून के आखिरी सप्ताह तक वित्त विभाग ने प्रस्ताव पर विचार-विमर्श किया। अब सरकार ने इन्हें 3 अगस्त से लागू कर दिया। इससे पहले एक अप्रैल 2026 को डीएलसी रेट में 10% की बढ़ोतरी की थी।
जयपुर में बापू बाजार में जमीन सबसे महंगी
जयपुर की बात करें तो सबसे ज्यादा कीमतें चारदीवारी स्थित बापू बाजार में है। जहां 40 से 60 फीट रोड पर मौजूद जमीन की डीएलसी दर 5,71,780 रुपए प्रति वर्गमीटर है।
इसी तरह रामबाग चौराहे से अजमेरी गेट तक मौजूद दोनों तरफ की 100 फीट की कॉमर्शियल जमीन की डीएलसी रेट अब 3 लाख रुपए प्रति वर्गमीटर हो गई है।
सैटेलाइट टाउन में जमीनों की रेट में तेजी से बढ़ोतरी
जयपुर शहर से दूर सैटेलाइट टाउनों में भी जमीनों की दरों में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली है। चौमूं, चाकसू, कालवाड़, जोबनेर, बगरू, बस्सी, फागी, बिचून, दूदू समेत कई टाउन में जमीनों की कॉमर्शियल डीएलसी रेट 30 हजार से लेकर 50 हजार रुपए प्रति वर्गमीटर तक आ गई।
चौमूं कस्बे के आदित्य नगर में कॉमर्शियल रेट 35,200 से 52,800 रुपए प्रति वर्गमीटर तक पहुंच गई। ये दरें अलग-अलग चौड़ाई वाली सड़कों पर अलग-अलग हैं। चौमूं की अनाज मंडी में 40 हजार 700 से 48,840 रुपए प्रति वर्गमीटर तक जमीनों की दरें पहुंच गई।
…
यह खबर भी पढ़ें…
जयपुर में जमीन और मकान खरीदना होगा महंगा:5 से 49% तक डीएलसी रेट बढ़ाने की तैयारी, 4 महीने में दूसरी बार हुई बढ़ोतरी
जयपुर में जमीन और मकान खरीदना अब महंगा होगा। सरकार ने डीएलसी दरों में जुलाई महीने से ही 5 से लेकर 49 फीसदी तक बढ़ोतरी को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। (पूरी खबर पढ़ें)
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

अजमेर में अब तक 46.3% ज्यादा बरसात,दो दिन का अलर्ट: अगस्त में सबसे ज्यादा 2024 में हुई थी दर्ज, दिनभर ठंडी हवाओं के साथ बादल छाए रहे - Ajmer News

राजस्थान मौसम अपडेट: 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 3 अगस्त के बाद मानसून कमजोर होने की संभावना

कोटपूतली में गाड़ियां फंसीं-पेड़ टूटे,अजमेर में 2 घंटे हाईवे जाम: डीग और करौली में सड़कें डूबीं, दौसा में 4 इंच तक पानी बरसा - Jaipur News


