होमक्राइमजयपुर रेंज के आठ जिलों में तड़के 4 बजे बदमाशों के ठिकानों पर दबिश, 803 बदमाश गिरफ्तार
क्राइम

जयपुर रेंज के आठ जिलों में तड़के 4 बजे बदमाशों के ठिकानों पर दबिश, 803 बदमाश गिरफ्तार

जयपुर रेंज के आठ जिलों में तड़के 4 बजे बदमाशों के ठिकानों पर दबिश, 803 बदमाश गिरफ्तार एरिया डोमिनेशन में 80 नए मुकदमे दर्ज, 130 साइबर क्राइम हॉटस्पॉट से 56 संदिग्धों को पकड़ा Published : July 17, 2026 at 10:41 PM IST जयप…

ETV Bharat के अनुसार18 जुलाई 2026 को 05:04 am बजे
जयपुर रेंज के आठ जिलों में तड़के 4 बजे बदमाशों के ठिकानों पर दबिश, 803 बदमाश गिरफ्तार

सौजन्य से:- ETV Bharat

जयपुर रेंज के आठ जिलों में तड़के 4 बजे बदमाशों के ठिकानों पर दबिश, 803 बदमाश गिरफ्तार

एरिया डोमिनेशन में 80 नए मुकदमे दर्ज, 130 साइबर क्राइम हॉटस्पॉट से 56 संदिग्धों को पकड़ा

Published : July 17, 2026 at 10:41 PM IST

जयपुर: रेंज के आठ जिलों में आज शुक्रवार को तड़के 4 बजे पुलिस बदमाशों और अपराधियों के ठिकानों पर पहुंची और छापेमारी की. इस दौरान हार्डकोर अपराधियों के साथ ही साइबर अपराध से जुड़े बदमाशों, नशे की तस्करी में लिप्त तस्करों और संगठित गिरोह से जुड़े बदमाशों के ठिकानों को प्रमुखता से निशाने पर लिए गया.

जयपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश ने बताया, जयपुर रेंज के जयपुर ग्रामीण, सीकर, झुंझुनू, दौसा, अलवर, कोटपूतली-बहरोड़, खैरथल-तिजारा और भिवाड़ी में आज तड़के 4 बजे से ही एरिया डोमिनेशन की कार्रवाई की गई. इस दौरान 803 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया. विभिन्न अपराधों के 80 नए मुकदमे दर्ज किए गए. साइबर अपराध के 130 हॉटस्पॉट पर दबिश देकर 56 संदिग्धों को पकड़ा. इनमें से 21 बदमाशों के खिलाफ सात मुकदमे दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया. अभियान के दौरान दो देसी कट्टे, एक पिस्टल और तीन कारतूस जब्त किए गए.

इसे भी पढ़ें- जयपुर रेंज में एरिया डोमिनेशन: पुलिस की 469 टीमों ने 3045 स्थानों पर दी दबिश, 1098 बदमाश गिरफ्तार

350 टीमों ने 2062 ठिकानों पर दी दबिश: आईजी ने बताया कि जयपुर रेंज के सभी जिलों से 1,519 पुलिस अधिकारियों और जवानों की 350 टीमों ने 2062 ठिकानों पर दबिश दी. फायर आर्म्स, एनडीपीएस एक्ट, आबकारी अधिनियम, अवैध खनन और अन्य अधिनियमों के तहत 80 नए मुकदमे दर्ज कर 95 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया. गैंग से जुड़े आठ बदमाशों पर कार्रवाई की गई. एक मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया. वहीं, महिला अत्याचार के मुकदमों में वांछित पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया गया, जबकि पांच इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी हुई.

सीएम ने दिए थे सख्त निर्देश: राहुल प्रकाश का कहना है कि 13 जुलाई को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर एक बैठक ली थी, जिसमें सभी रेंज आईजी और एसपी शामिल हुए. उन्होंने प्रदेश में अपराध और अपराधियों पर सख्त एक्शन लेने के निर्देश दिए थे. इसी कड़ी में मुख्य सचिव और डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने भी सभी पुलिस अधिकारियों की बैठक ली और अपराध नियंत्रण को लेकर निर्देश दिए. इसी कड़ी में आज शुक्रवार को सुबह चार बजे से आठ जिलों में एरिया डोमिनेशन की कार्रवाई की गई. जिलों में एसपी ने सभी टीमों को पूरी तैयारी के साथ फील्ड में भेजा.

इसे भी पढ़ें- चित्तौड़गढ़ में 575 पुलिसकर्मियों ने घेरा पूरा जिला, 111 गिरफ्तार, नारकोटिक्स टीम ने 101 KG डोडा चूरा पकड़ा

सभी जिलों में योजना बनाकर की कार्रवाई: उन्होंने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री और उपभोग, हार्डकोर अपराधियों, संगठित अपराध से जुड़े बदमाशों और साइबर अपराधियों पर योजना बनाकर कार्रवाई की गई है. जिलों में प्रमुखता से होने वाले अपराध और इससे जुड़े अपराधियों को चिह्नित किया गया. अलवर और खैरथल-तिजारा में मुख्य रूप से साइबर अपराधियों के ठिकानों पर छापेमारी की गई है. सीकर और झुंझुनू जिले में संगठित अपराध से जुड़े बदमाशों के ठिकानों पर छापेमारी की गई. हथियारों की तस्करी पर भी ध्यान केंद्रित किया गया.

एसपी ने खुद टीमों को लीड किया: खैरथल-तिजारा और भिवाड़ी में मेवात के चिह्नित गिरोहों से जुड़े बदमाशों को टारगेट किया गया. वहीं, जयपुर ग्रामीण और दौसा में आर्म्स एक्ट के साथ ही म्यूल अकाउंट की खरीद-फरोख्त से जुड़े बदमाशों को निशाने पर लिया गया. सभी जिलों में एसपी ने खुद टीमों को लीड किया. जिलों के पुलिस जाब्ते की अलग-अलग टीमें बनाकर कार्रवाई की गई है. इस दौरान एनडीपीएस, आबकारी और आर्म्स एक्ट में मुकदमे भी दर्ज किए गए. इनमें आरोपियों की गिरफ्तारी भी की गई.

इसे भी पढ़ें- जयपुर रेंज में एरिया डोमिनेशन: आठ जिलों में पकड़े 754 बदमाश, 67 नए मुकदमे दर्ज

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें