उदयपुर में 4 दिन में 5 डिग्री गिरा तापमान: ठंडी हवा से बदला मौसम, गर्मी से राहत; जानें 7 दिनों का मौसम का हाल - Udaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Udaipur - Udaipur Weather Update | Temperature Drops Sharply Relief From Heat उदयपुर में 4 दिन में 5 डिग्री गिरा तापमान:ठंडी हवा से बदला मौसम, गर्मी से राहत; जानें 7 दिनों का मौसम का हा…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Udaipur
- Udaipur Weather Update | Temperature Drops Sharply Relief From Heat
उदयपुर में 4 दिन में 5 डिग्री गिरा तापमान:ठंडी हवा से बदला मौसम, गर्मी से राहत; जानें 7 दिनों का मौसम का हाल
- कॉपी लिंक
उदयपुर के तापमान में पिछले सात दिन से उतार-चढ़ाव नजर आ रहा है। रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। रविवार को भी जिले के तापमान में 1.8 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। हवा में ठंडक होने से गर्मी से राहत मिली, वहीं दिन का तापमान 32 डिग्री सेल्सि
जिले में मानसून की बारिश थमने के बाद बढ़ी गर्मी से अब शहरवासियों को राहत मिलने लगी है। पिछले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
24 सितंबर को 37 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा अधिकतम तापमान 27 सितंबर को घटकर 32 डिग्री सेल्सियस रह गया। यानी चार दिन में 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। इससे दिन के समय गर्मी का असर कम हुआ है।
पिछले सात दिन का तापमान
पिछले सात दिनों के तापमान पर नजर डालें तो 21 सितंबर को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस था। इसके बाद 22 सितंबर को यह बढ़कर 34 डिग्री और 23 सितंबर को 36 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। 24 सितंबर को तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस अवधि का सर्वाधिक रहा।
इसके बाद मौसम में बदलाव के साथ तापमान में गिरावट का दौर शुरू हुआ। 25 सितंबर को अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री, 26 सितंबर को 34.4 डिग्री और 27 सितंबर को 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं, रात के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है। पिछले सात दिनों में न्यूनतम तापमान 20.8 से 22.5 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। 23 सितंबर को न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि 27 सितंबर को यह बढ़कर 22.5 डिग्री सेल्सियस हो गया। ऐसे में दिन के तापमान में गिरावट के बावजूद रात में हल्की गर्माहट बनी हुई है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान के 13 जिलों में आज बारिश का अलर्ट: बीकानेर-सीकर में ओलों के साथ बरसात

राजस्थान के 13 जिलों में आज बारिश का अलर्ट: बीकानेर-सीकर में बरसात के साथ ओले गिरे; जैसलमेर में 4°C गिरा पारा - Jaipur News

राजस्थान में 28‑29 सितंबर को 17 जिलों में बारिश व तेज हवाओं का अलर्ट जारी


