जोधपुर अग्निकांड: झुलसे एक और दमकलकर्मी की मौत, नगर निगम देगा 5 लाख का मुआवजा
जोधपुर अग्निकांड: झुलसे एक और दमकलकर्मी की मौत, नगर निगम देगा 5 लाख का मुआवजा नगर निगम आयुक्त राहुल जैन ने बताया-एसएमएस अस्पताल जयपुर में भर्ती छह घायल दमकलकर्मियों की हालत में लगातार सुधार हो रहा है. Published : Septemb…

सौजन्य से:- ETV Bharat
जोधपुर अग्निकांड: झुलसे एक और दमकलकर्मी की मौत, नगर निगम देगा 5 लाख का मुआवजा
नगर निगम आयुक्त राहुल जैन ने बताया-एसएमएस अस्पताल जयपुर में भर्ती छह घायल दमकलकर्मियों की हालत में लगातार सुधार हो रहा है.
Published : September 28, 2026 at 2:05 PM IST
जोधपुर: बासनी औद्योगिक क्षेत्र में लगी आग को बुझाते समय गंभीर रूप से झुलसे एक और फायर फाइटर ने महात्मा गांधी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है. हादसे में घायल हुए 13 फायरकर्मियों में से अब तक 2 की मौत हो चुकी है. 6 दमकलकर्मियों की गंभीर स्थिति के चलते जयपुर के एसएमएस अस्पताल में शिफ्ट किया गया था. सभी 60 से 95 प्रतिशत बर्न हैं. इनमें तीन वेंटिलेटर पर भी हैं. महात्मा गांधी अस्पताल के अधीक्षक डॉ. फतेह सिंह भाटी ने बताया-मृतक की पहचान नागौर के खींवसर निवासी सुरेंद्र (22) के रूप में हुई है. सुरेंद्र का शरीर 65 प्रतिशत तक झुलस गया था. एक अन्य गंभीर घायल फायरकर्मी अभी भी वेंटिलेटर पर है, जिसका इलाज जारी है. फिलहाल शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है.
निगम ने की मुआवजे की घोषणा: नवनिर्वाचित महापौर प्रसन्न चंद मेहता ने मृतक आश्रित परिवार को 5 लाख और गंभीर घायलों को 2 लाख रुपए देने की घोषणा की है. प्रसन्न चंद मेहता ने कहा कि यह सहायता केवल आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि नगर निगम परिवार की ओर से अपने कर्मचारियों और उनके परिजनों के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक है. महापौर ने महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती घायल दमकलकर्मियों और उनके परिजनों से मुलाकात भी की.
ग्रीन कॉरिडोर से भेजा था छह लोगों को: इस हादसे में गंभीर रूप से घायल छह दमकलकर्मियों को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर जयपुर के एसएमएस अस्पताल में शिफ्ट किया गया था. नगर निगम आयुक्त राहुल जैन ने बताया कि एसएमएस अस्पताल जयपुर में भर्ती छह घायल दमकलकर्मियों की हालत में लगातार सुधार हो रहा है. विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीमें लगातार उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही हैं. उन्होंने बताया कि सभी घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं.
परिजनों ने शव लेने से इनकार किया: इधर जोधपुर नगर निगम में ठेके पर काम कर रहे एक और दमकलकर्मी प्रीतेश की शनिवार को मौत के बाद उसके परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया, हालांकि बाद में वे राजी हो गए. अस्पताल में छह दमकलकर्मी भर्ती हैं, इनमें दो वेंटिलेटर पर हैं जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है.शनिवार को अग्निशमन हादसे के पीड़ितों से मिलने केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचे थे.
पढ़ें: भिवाड़ी के चौपांकी औद्योगिक क्षेत्र में कंपनी में लगी भीषण आग, आसमान में छाया काला धुआं
श्रेष्ठ से श्रेष्ठ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी: शेखावत ने कहा-घायलों और पीड़ितों को हर संभव सहायता दी जाएगी. श्रेष्ठ से श्रेष्ठ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. यह अत्यंत दु:खद घटना है. निगम परिवार का एक सदस्य आज हमारे बीच नहीं रहा, जबकि कुछ अन्य लोग घायल हैं और उनकी स्थिति चिंता का विषय है. घायलों के उपचार के लिए मेडिकल टीम पूरी तत्परता से काम कर रही है. जिन मरीजों को बेहतर उपचार के लिए जयपुर शिफ्ट करने की आवश्यकता थी, उन्हें एसएमएस अस्पताल जयपुर भेजा गया है. जयपुर से प्लास्टिक सर्जन और अन्य विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम भी यहां पहुंचकर घायलों का उपचार कर रही है और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं.
पढ़ें: निम्स अस्पताल में आग लगने से मची अफरा-तफरी, पुलिस ने मरीजों को वार्डों से बाहर निकालकर बचाई जान
छह लोगों का जयपुर में चल रहा उपचार: बासनी थाना क्षेत्र में आग बुझाते हुए झुलसने वाले 6 दमकलकर्मियों को गंभीर स्थिति के चलते जयपुर के एसएमएस अस्पताल में शिफ्ट किया गया था. सभी 60 से 95 प्रतिशत बर्न हैं. इनमें तीन वेंटिलेटर पर भी हैं. शिफ्ट किए गए छह मरीजों में जोगाराम, अविनाश, प्रेम तंबोली, मो. हनीफ, आसिफ खान और प्रकाश शामिल हैं. जिनका एसएमएस में उपचार चल रहा है.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान पुलिस ने अश्लील फिल्मों के ग्रुप कराए ब्लॉक: 15 हजार मोबाइल नंबर किए बंद; टेलीग्राम-डिस्कॉर्ड एप पर जोड़ते थे लोगों को - Jaipur News

SIR Row : जयपुर में चली वॉटर कैनन, डटे रहे कांग्रेसी, वोट चोरी के मुद्दे पर रंधावा डोटासरा और जूली ने दी गिरफ्तारी

Rajasthan Police blocks around 15k mobile numbers circulating child sexual abuse material


