होमकृषिउदयपुर में पुल पर बही नदी, चित्तौड़गढ़ में रातभर बरसात: जयपुर और अजमेर में 4 इंच तक पानी बरसा, आज भी 28 जिलों में अलर्ट - Jaipur News
कृषि

उदयपुर में पुल पर बही नदी, चित्तौड़गढ़ में रातभर बरसात: जयपुर और अजमेर में 4 इंच तक पानी बरसा, आज भी 28 जिलों में अलर्ट - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Weather Alert | Heavy Rain Hits Ajmer & Sawai Madhopur LIVEउदयपुर में पुल पर बही नदी, चित्तौड़गढ़ में रातभर बरसात:जयपुर और अजमेर में 4 इंच तक पानी बरसा, आज भी 28 जिलो…

Dainik Bhaskar के अनुसार18 सितंबर 2026 को 06:04 am बजे
उदयपुर में पुल पर बही नदी, चित्तौड़गढ़ में रातभर बरसात:  जयपुर और अजमेर में 4 इंच तक पानी बरसा, आज भी 28 जिलों में अलर्ट - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Rajasthan Weather Alert | Heavy Rain Hits Ajmer & Sawai Madhopur

LIVEउदयपुर में पुल पर बही नदी, चित्तौड़गढ़ में रातभर बरसात:जयपुर और अजमेर में 4 इंच तक पानी बरसा, आज भी 28 जिलों में अलर्ट

- कॉपी लिंक

राजस्थान से मानसून की विदाई 19 सितंबर से शुरू हो सकती है। अंतिम चरण मानसून जमकर बरस रहा है। चित्तौड़गढ़ जिले के अलग-अलग एरिया में रातभर रुक-रुककर बरसात होती रही।

उदयपुर और सलूंबर में गुरुवार रात से शुरू हुआ बरसात का दौर आज भी जारी है। सलूंबर के झल्लारा में सरनी नदी पुल के ऊपर से बह रही है।

इससे पहले गुरुवार को जयपुर, अजमेर सहित कई जिलों में 4 इंच तक पानी बरसा। मौसम बदलने से दिन का तापमान 7 डिग्री तक गिर गया। शुक्रवार को भी 28 जिलों में तेज बरसात का यलो अलर्ट जारी किया है।

सबसे पहले देखिए- राजस्थान में मौसम की PHOTOS

मानसून के बडे़ अपडेट

चित्तौड़गढ़ में झरने बहे: चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा में गुरुवार देर रात करीब डेढ़ बजे बारिश शुरू हुई, जो शुक्रवार सुबह तक जारी रही। बारिश के बाद ब्राह्मणी नदी पर स्थित डब्को झरना तेज बहाव के साथ बहने लगा। फिलहाल क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी हो रही है। इस दौरान राणा प्रताप सागर बांध के कैचमेंट क्षेत्र में 9.20 एमएम बारिश दर्ज की गई।

24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश: जयपुर, भरतपुर, अजमेर और बीकानेर संभाग के अलावा कोटा, जोधपुर, उदयपुर संभाग के कुछ इलाकों में गुरुवार को अच्छी बरसात हुई। सवाई माधोपुर, करौली, नागौर, अजमेर, जयपुर में 4 इंच तक बारिश दर्ज हुई। साथ ही भीलवाड़ा, बूंदी, टोंक, झुंझुनूं, बीकानेर में 2 इंच तक पानी बरसा।

7 डिग्री तक गिरा पारा: राजस्थान के अधिकांश शहरों के तापमान में गुरुवार को तेज बारिश के साथ चली हवा के कारण तापमान में गिरावट हुई। पिलानी, श्रीगंगानगर, चूरू, बीकानेर, नागौर, फतेहपुर, झुंझुनूं, अजमेर में अधिकतम तापमान 2 से 7 डिग्री तक गिर गया।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें