कोटा में अंतरराज्यीय तस्करों की गिरफ्तारी: 38 किलो डोडा चूरा-अफीम जब्त
कोटा में दो कार्रवाई किये जाने के बाद पुलिस ने पंजाब के पांच अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया। इनमें से तीन तस्करों के कब्जे से 28 किलो 889 ग्राम अफीम डोडा चूरा पाउडर बरामद हुआ। दूसरे मामले में 9 किलो 500 ग्राम डोडा चूरा और 9 ग्राम अफीम जब्त की गई। सूत्र: Kota News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Kota
- Kota Drug Bust | 5 Interstate Smugglers Arrested With Opium & Doda Chura
पंजाब के अंतरराज्यीय पांच तस्कर कोटा में तस्करी करते गिरफ्तार:मध्यप्रदेश से ले जा रहे थे 38 किलो डोडा चूरा-अफीम; गाड़ी भी की जब्त
- कॉपी लिंक
कोटा में दो कार्रवाई करते हुए पंजाब के पांच अंतरराज्यीय तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोटा सिटी और कोटा ग्रामीण पुलिस ने यह कार्रवाई की। दोनों मामलों में कुल 38 किलो 389 ग्राम
कोटा शहर की आरकेपुरम थाना पुलिस ने 'ऑपरेशन गरुड़ व्यूह' के तहत पंजाब के तीन तस्कर जसविन्दर सिंह (34) निवासी हरकिशनपुरा जिला भटिंडा, गुरप्रीत सिंह (36) निवासी सेलभराह जिला भटिंडा और बलवंत सिंह (65) निवासी हरकिशनपुरा जिला भटिंडा को गिरफ्तार किया है।
इनके कब्जे से 28 किलो 889 ग्राम अफीम डोडा चूरा पाउडर बरामद हुआ। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने मादक पदार्थ मध्यप्रदेश से खरीदकर पंजाब ले जाना स्वीकार किया है।
टैंपो में ले जा रहे थे साढ़े 9 किलो डोडा चूरा, अफीम, की जब्त
वहीं कोटा ग्रामीण के चेचट थाना पुलिस ने 'ऑपरेशन रूट क्लियरेंस' के तहत दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मलकीत राम (42) निवासी दीख वाला मोहल्ला जिला भटिंडा और रमनदीप सिंह (29) निवासी तलवंडी साबो जिला भटिंडा को गिरफ्तार किया। तस्करों से 9 किलो 500 ग्राम डोडा चूरा, 9 ग्राम अफीम और तस्करी में टाटा ऐस मिनी टैंपा को जब्त किया गया।
पुलिस के अनुसार- दोनों मामलों में आरोपी मध्यप्रदेश से मादक पदार्थ खरीदकर पंजाब ले जाने की फिराक में थे। पुलिस अब इनके नेटवर्क से जुड़े सप्लायरों और अन्य तस्करों की तलाश में जुटी हुई है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान पुलिस पर छात्रों का आरोप, 'अगवा' की चेतावनी

कोटा के एक गांव में घुसा मगरमच्छ तो समाजसेवी, हयात खान ने कंधे पर उठा कर किया रेस्क्यू

मकान का सेटबैक छोड़ने के विवाद में बुजुर्ग की हत्या: उदयपुर में पड़ोसी ने दो लोगों के साथ मिलकर जमकर पीटा; आरोपी मौके से फरार - Udaipur News


