अजमेर में सामान्य से 38% ज्यादा बारिश: अगस्त 1928 का रिकॉर्ड अभी भी कायम, एक दिन में हुई थी 164.6 मिमी बारिश - Ajmer News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Ajmer - Ajmer Weather Update | Rainfall Alert, Temperature Drop & Monsoon Rain अजमेर में सामान्य से 38% ज्यादा बारिश:अगस्त 1928 का रिकॉर्ड अभी भी कायम, एक दिन में हुई थी 164.6 मिमी बारि…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Ajmer
- Ajmer Weather Update | Rainfall Alert, Temperature Drop & Monsoon Rain
अजमेर में सामान्य से 38% ज्यादा बारिश:अगस्त 1928 का रिकॉर्ड अभी भी कायम, एक दिन में हुई थी 164.6 मिमी बारिश
- कॉपी लिंक
अजमेर में सुबह से ही बादल छाए हुए है। रात को कईं जगहों पर रिमझिम बरसात हुई। तापमान में हल्की गिरावट हुई है और मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग ने अजमेर में बारिश का अलर्ट भी जारी किया है।
रात से सुबह साढे़ आठ बजे तक 3.4 एमएम बरसात दर्ज की गई। बीते 24 घंटों की बात करें तो तापमान में 1.6 डिग्री की गिरावट हुई। आज सुबह मिनीमम तापमान 22.6 डिग्री दर्ज किया गय।
10 अगस्त को हल्की बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार, 10 अगस्त को जिले में रुक-रुककर बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ जगहों पर मध्यम से तेज बारिश के साथ गरज-चमक हो सकती है। आने वाले दिनों में भी बरसात हो सकती है।
मानसून सीजन में अब तक 368.2 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है, जबकि इस अवधि में सामान्य रूप से 266.2 मिमी बारिश होनी चाहिए थी। यानी अब तक सामान्य से करीब 38 प्रतिशत अधिक बारिश रिकॉर्ड हुई है।
बता दें कि शनिवार को अजमेर का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में सापेक्षिक आर्द्रता 83 से 91 प्रतिशत के बीच रही।
अगस्त के रिकॉर्ड दिला रहे उम्मीद
मौसम विभाग के आंकड़े बताते हैं कि अगस्त महीना अजमेर के लिए कई रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर चुका है। 31 अगस्त 1928 को एक ही दिन में 164.6 मिमी बारिश हुई थी, जो आज भी अगस्त में एक दिन की सबसे अधिक वर्षा का सर्वकालिक रिकॉर्ड है।
पिछले 10 वर्षों के अगस्त माह के आंकड़ों पर नजर डालें तो 2024 सबसे ज्यादा बारिश वाला अगस्त रहा, जब पूरे महीने 475.4 मिमी वर्षा दर्ज हुई थी। इसके बाद 2019 में 400.1 मिमी बारिश हुई। वहीं 2023 अगस्त सबसे सूखा रहा, जब पूरे महीने केवल 12.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
अगस्त में गर्मी और ठंड, दोनों के अनोखे रिकॉर्ड
अजमेर में अगस्त ने सिर्फ बारिश ही नहीं, तापमान के भी कई अनोखे रिकॉर्ड बनाए हैं। 19 अगस्त 1987 को अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जबकि 19 अगस्त 1973 को न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यह तापमान अगस्त में दिसंबर जैसी ठंड का एहसास कराने वाला रिकॉर्ड माना जाता है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

किसानों और उद्यमियों के लिए खुशखबरी! राजस्थान में लागू हुई नई 'फूड पार्क विकास नीति-2026'

जयपुर में 3 घंटे झमाझम बारिश, सड़कें डूबीं, पारा गिरा: आज 19 जिलों में तेज बारिश की चेतावनी, 2 दिन भारी बारिश की आशंका - Jaipur News

कोटा में अब तक 47 फीसदी कम बारिश: 24 घंटे में सिर्फ 0.6 मिमी पानी बरसा, 12 अगस्त तक तेज बारिश की संभावना - Kota News


